होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित निकला भारत का दूसरा LPG टैंकर ‘नंदा देवी’, 46 हजार टन गैस लेकर भारत की ओर

होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित निकला भारत का दूसरा LPG टैंकर ‘नंदा देवी’, 46 हजार टन गैस लेकर भारत की ओर

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय झंडे वाले एलपीजी टैंकर सुरक्षित निकल रहे हैं। पहले ‘शिवालिक’ जहाज ने इस मार्ग को पार किया और अब दूसरा टैंकर ‘नंदा देवी’ भी सुरक्षित रूप से स्ट्रेट से बाहर निकल गया है।

सरकारी सूत्रों के अनुसार दोनों जहाजों को सुरक्षित मार्ग देने में भारतीय नौसेना की अहम भूमिका रही है। यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब क्षेत्र में अमेरिका–इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण समुद्री मार्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई थी।

46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर भारत आ रहा ‘नंदा देवी’
सूत्रों के मुताबिक ‘नंदा देवी’ टैंकर में 46,000 मीट्रिक टन से अधिक लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) लदी हुई है। यह गैस भारत की ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखला के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। वहीं ‘शिवालिक’ जहाज पहले ही होर्मुज स्ट्रेट पार कर खुले समुद्र में पहुंच चुका है और भारतीय नौसेना के मार्गदर्शन में भारत की ओर बढ़ रहा है। अनुमान है कि यह जहाज अगले दो दिनों में मुंबई या कांडला बंदरगाह पहुंच सकता है।

Read More UNICEF Report: डिजिटल दुनिया में बच्चों पर मंडरा रहा बड़ा खतरा, ऑनलाइन शोषण और ब्लैकमेलिंग ने बढ़ाई चिंता

नौसेना की निगरानी में सुरक्षित ट्रांजिट
सरकारी सूत्रों का कहना है कि दोनों जहाजों को भारतीय नौसेना के नेवल एसेट्स के जरिए नजदीकी निगरानी में रखा गया है। संवेदनशील समुद्री क्षेत्र से गुजरते समय इन टैंकरों को लगातार गाइड किया गया, ताकि किसी भी तरह की सुरक्षा चुनौती से बचा जा सके। होर्मुज स्ट्रेट विश्व के सबसे महत्वपूर्ण तेल और गैस आपूर्ति मार्गों में से एक है, जहां से वैश्विक ऊर्जा व्यापार का बड़ा हिस्सा गुजरता है।

Read More कुपवाड़ा में आतंकी नेटवर्क पर बड़ा प्रहार! हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़ा पूर्व आतंकी गिरफ्तार, हथियार बरामद

मोदी–पेजेशकियन बातचीत के बाद मिला सुरक्षित मार्ग
बताया जा रहा है कि यह सकारात्मक कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के बीच हुई उच्च स्तरीय बातचीत के बाद संभव हुआ। दोनों नेताओं के बीच क्षेत्र में व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति के निर्बाध प्रवाह को लेकर चर्चा हुई थी।

भारत–ईरान के साझा हित
भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फतहली ने संकेत दिया था कि क्षेत्र में तनाव के बावजूद भारतीय जहाजों को जल्द ही होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित मार्ग मिल सकता है। उन्होंने कहा कि भारत और ईरान के इस क्षेत्र में साझा हित हैं और दोनों देशों के बीच सहयोग लगातार मजबूत हो रहा है। राजदूत ने यह भी कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में भारत सरकार ने कई क्षेत्रों में ईरान की मदद की है।

Latest News

रायपुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति पर हाई कोर्ट सख्त, एनएचएआई से मांगा जवाब रायपुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति पर हाई कोर्ट सख्त, एनएचएआई से मांगा जवाब
म्यूल बैंक खातों के जरिए करोड़ों की साइबर ठगी का नेटवर्क बेनकाब, 11 राज्यों से जुड़े तार, छह गिरफ्तार
ट्रांसफर आदेश नहीं माना, फिर भी मिला राज्यपाल पुरस्कार, शिकायत के महीनों बाद जागा विभाग, व्याख्याता पर जांच शुरू
CG News: सुकमा में मेडिकल रिपोर्ट ने बदल दी मरीज की पहचान! उम्र से लेकर लिंग तक गलत दर्ज, मौत के बाद परिवार ने मांगी जांच
CG News: धमतरी में मवेशियों के अवैध परिवहन का पर्दाफाश, पुलिस की घेराबंदी में पकड़ी गई पिकअप; चार मवेशियों के साथ तीन आरोपी दबोचे गए
CG News: खैरागढ़ में चाकू-छुरी पर पुलिस की पैनी नजर, रखने वाले ही नहीं बेचने और धार लगाने वालों पर भी होगी कार्रवाई
CG News: नर्सिंग कर्मचारियों का सरकार के खिलाफ मोर्चा, पदोन्नति वाले पदों पर संविदा नियुक्ति का विरोध; 15 हजार स्टाइपेंड की मांग
ट्रंप सरकार का AI पोस्टर बना विवाद की वजह, ‘Mr. Singh’ के नाम पर भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने जताई नाराजगी
Red Fort Blast: लाल मंदिर पर नहीं मिली जगह तो लाल किले की ओर मुड़ी कार, NIA चार्जशीट में साजिश की पूरी टाइमलाइन का खुलासा
Bihar News: हाजीपुर में निर्माणाधीन फोरलेन पुल का स्ट्रक्चर भरभराकर गिरा, 7 मजदूर घायल; लोहे के मलबे में फंसे मजदूर को निकालने की कोशिश
Sagar Liquor Tragedy: खेत में नकली शराब की ‘फैक्ट्री’, बोतल पर ‘सागर गोल्ड’ का लेबल और गांवों में मौतें! अब न्यायिक जांच खोलेगी नेटवर्क का राज
CG News: घर में फंदे से लटकी मिली 26 वर्षीय शिक्षिका, आत्मानंद स्कूल में थी पदस्थ; मौत की वजह अब भी अनसुलझी