Realme C83 5G: मिलिट्री-ग्रैड मजबूती के साथ लॉन्च हुआ ये फोन, 7000mAh बैटरी फूंकती है जान

Realme C83 5G: मिलिट्री-ग्रैड मजबूती के साथ लॉन्च हुआ ये फोन, 7000mAh बैटरी फूंकती है जान

Realme ने C सीरीज़ में Realme C83 5G को ग्राहकों के लिए लॉन्च कर दिया है. ये फोन दो कलर ऑप्शन और तीन RAM और स्टोरेज ऑप्शन्स में उतारा गया है. इस हैंडसेट में मिलने वाली खूबियों की बात करें तो ये फोन मीडियाटेक प्रोसेसर, 7000mAh बैटरी, मिलिट्री-ग्रैड मजबूती और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ उतारा गया है. चलिए आपको बताते हैं कि इस फोन के लिए आपको कितने पैसे खर्च करने होंगे, इस फोन की सेल किस दिन से शुरू होगी और ये फोन कौन-कौन से फीचर्स से पैक्ड है?

Realme C83 5G Price in India
इस फोन के 4GB रैम और 64GB वेरिएंट की कीमत 13,499 रुपए, 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,499 रुपए, 6GB रैम और 128GB वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 17,499 रुपए है. नए हैंडसेट को 6 महीने तक के बिना ब्याज वाले EMI ऑप्शन के साथ खरीद सकते हैं.

उपलब्धता की बात करें तो फोन की बिक्री भारत में 7 मार्च दोपहर 12 बजे से Flipkart और Realme की ऑफिशियल साइट पर शुरू हो जाएगी. मुकाबले की बात करें तो इस प्राइस रेंज में रियलमी का ये फोन vivo T4x 5G, MOTOROLA G96 5G और REDMI 15 5G जैसे स्मार्टफोन्स से होगी.

Read More Tesla Roadster: हवा में कलाबाजी करती दिखी कार, रॉकेट थ्रस्टर से लेकर कीमत तक जानें पूरी डिटेल

Realme C83 5G Specifications

Read More Sony Walkman Launch: 40 घंटे की बैटरी और प्रीमियम साउंड, लाखों रुपये तक है कीमत!

  • स्क्रीन: डुअल सिम वाले इस फोन में 6.8 इंच एचडी+ LCD स्क्रीन है जो 144Hz तक रिफ्रेश रेट, 900 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और 180Hz टच सैंपलिंग सपोर्ट करती है.
  • चिपसेट: स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए फोन में MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 6nm प्रोसेस पर बेस्ड है, साथ में ARM Mali-G57 MC2 जीपीयू दिया गया है.
  • कैमरा: फोन के पिछले हिस्से में 13 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर और फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर दिया गया है. दोनों ही कैमरा 30fps पर 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है.
  • बैटरी: 7000 एमएएच बैटरी फोन में जान फूंकने के लिए मिलेगी जो 15 वॉट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है.
  • कनेक्टिविटी: इस फोन में 5जी, 4जी एलटीई, 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक, ग्लोनास सपोर्ट मिलेगा.
Tags:

Latest News

सस्पेंडेड IPS डांगी यौन शोषण केस: आरोप प्रमाणित होने पर चार्जशीट जारी; पीड़िता की आपत्ति के बाद हटे प्रशांत अग्रवाल, अब पारुल माथुर रखेंगी पक्ष सस्पेंडेड IPS डांगी यौन शोषण केस: आरोप प्रमाणित होने पर चार्जशीट जारी; पीड़िता की आपत्ति के बाद हटे प्रशांत अग्रवाल, अब पारुल माथुर रखेंगी पक्ष
स्वास्थ्य विभाग में बड़ा खेल सूचना के अधिकार की 26 प्रथम अपीलें 9 महीने से पेंडिंग कलेक्टर की बैठक से भी नदारद रहे अफसर
क्या अपने ही साले की जांच करेंगे सिद्दीकी? 'चोर' की जांच 'डकैत' के हाथों सौंपकर सिस्टम कर रहा है भ्रष्टाचार को दफनाने की तैयारी ?
क्षमता से 53% ज्यादा कैदी, फिर भी 200 बंदियों की ओपन जेल नहीं हो सकी शुरू, हाईकोर्ट में पेश आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता
न वेतन का भरोसा, न सीपीएफ का हिसाब! आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक नाराज
Rajnandgaon News: गोवंश का सिर मिलने से राजनांदगांव में तनावपूर्ण माहौल, कोतवाली के बाहर प्रदर्शन और चक्काजाम
Raigarh News: राशन के हिसाब में बड़ा अंतर! सोनबरसा दुकान से चावल और नमक गायब, जांच के बाद FIR दर्ज
Supreme Court: बच्चों को इंटरनेट से दूर रखना समाधान नहीं! ऑनलाइन सुरक्षा और मौलिक अधिकारों पर कोर्ट का जोर
Aamcho Bastar: न सड़क, न एंबुलेंस! बीमार महिला को कांवड़ में अस्पताल ले जाने को मजबूर ग्रामीण, विकास के दावों पर सवाल
CG News: डिप्टी CM अरुण साव चोटिल, लोरमी में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान लगी चोट; सिम्स में कराया इलाज
CG News: सरहदें पार कर मुकम्मल हुई मोहब्बत, नीदरलैंड के क्रिस्टीयान ने छत्तीसगढ़ की क्रिस्टीना को बनाया हमसफर
Korba News: कोरबा के बाल संप्रेक्षण गृह से फिर फरार हुआ अपचारी बालक, गिनती के दौरान खुली सुरक्षा व्यवस्था की पोल