छत्तीसगढ़ के सरकारी कॉलेजों में 700 पदों पर भर्ती: 625 सहायक प्राध्यापक, 50 ग्रंथपाल और 25 क्रीड़ा अधिकारी की होगी नियुक्ति

छत्तीसगढ़ के सरकारी कॉलेजों में 700 पदों पर भर्ती: 625 सहायक प्राध्यापक, 50 ग्रंथपाल और 25 क्रीड़ा अधिकारी की होगी नियुक्ति

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरकारी महाविद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर उच्च शिक्षा विभाग ने कॉलेजों में 700 पदों पर भर्ती की तैयारी शुरू कर दी है। इस भर्ती के तहत 625 सहायक प्राध्यापक, 50 ग्रंथपाल और 25 क्रीड़ा अधिकारी के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इन पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) के माध्यम से पूरी की जाएगी।

भर्ती प्रक्रिया शुरू, CGPSC को भेजा गया प्रस्ताव
उच्च शिक्षा विभाग ने राज्य शासन के नियमों के अनुसार आरक्षण रोस्टर और विषयवार रिक्तियों का निर्धारण कर लिया है। इसके साथ ही पदों का विस्तृत रोस्टर ब्रेक-अप तैयार कर 24 फरवरी 2026 को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग को प्रस्ताव भेज दिया गया है। आयोग प्रशासनिक और तकनीकी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन जारी करेगा, जिसके बाद योग्य अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे।Untitl_2026_03_14_121732Untitl_2026_03_14_121738

विज्ञापन प्रारूप और पाठ्यक्रम भी तैयार
उच्च शिक्षा विभाग ने इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता, भर्ती नियम, श्रेणीवार पदों की संख्या और परीक्षा पाठ्यक्रम का प्रारूप भी तैयार कर लिया है। इसे भी CGPSC को भेज दिया गया है ताकि आयोग जल्द ही भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ा सके। इन नियुक्तियों से राज्य के महाविद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था मजबूत होगी और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा मिल सकेगी।

Read More अदालतें सिर्फ इमारतें नहीं…’, विदाई पर भावुक हुए चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा, बोले- न्याय का पवित्र मंदिर हैं, देखे वीडियो

अतिथि प्राध्यापकों के भरोसे चल रही पढ़ाई
वर्तमान में कई सरकारी कॉलेजों में नियमित शिक्षकों की कमी के कारण अतिथि प्राध्यापकों के माध्यम से पढ़ाई कराई जा रही है। विभाग ने प्रत्येक स्वीकृत पद के विरुद्ध अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति की व्यवस्था की है ताकि पढ़ाई प्रभावित न हो। अधिकांश अतिथि शिक्षक पीएचडी धारक हैं और NET/SET जैसी राष्ट्रीय पात्रता परीक्षाएं पास कर चुके हैं। ये शिक्षक राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020) के अनुरूप विद्यार्थियों को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

Read More मरवाही में हाथियों की आहट से ग्रामीण सतर्क, 7 जगह फसलों को नुकसान… वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी

Latest News

रायपुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति पर हाई कोर्ट सख्त, एनएचएआई से मांगा जवाब रायपुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति पर हाई कोर्ट सख्त, एनएचएआई से मांगा जवाब
म्यूल बैंक खातों के जरिए करोड़ों की साइबर ठगी का नेटवर्क बेनकाब, 11 राज्यों से जुड़े तार, छह गिरफ्तार
ट्रांसफर आदेश नहीं माना, फिर भी मिला राज्यपाल पुरस्कार, शिकायत के महीनों बाद जागा विभाग, व्याख्याता पर जांच शुरू
CG News: सुकमा में मेडिकल रिपोर्ट ने बदल दी मरीज की पहचान! उम्र से लेकर लिंग तक गलत दर्ज, मौत के बाद परिवार ने मांगी जांच
CG News: धमतरी में मवेशियों के अवैध परिवहन का पर्दाफाश, पुलिस की घेराबंदी में पकड़ी गई पिकअप; चार मवेशियों के साथ तीन आरोपी दबोचे गए
CG News: खैरागढ़ में चाकू-छुरी पर पुलिस की पैनी नजर, रखने वाले ही नहीं बेचने और धार लगाने वालों पर भी होगी कार्रवाई
CG News: नर्सिंग कर्मचारियों का सरकार के खिलाफ मोर्चा, पदोन्नति वाले पदों पर संविदा नियुक्ति का विरोध; 15 हजार स्टाइपेंड की मांग
ट्रंप सरकार का AI पोस्टर बना विवाद की वजह, ‘Mr. Singh’ के नाम पर भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने जताई नाराजगी
Red Fort Blast: लाल मंदिर पर नहीं मिली जगह तो लाल किले की ओर मुड़ी कार, NIA चार्जशीट में साजिश की पूरी टाइमलाइन का खुलासा
Bihar News: हाजीपुर में निर्माणाधीन फोरलेन पुल का स्ट्रक्चर भरभराकर गिरा, 7 मजदूर घायल; लोहे के मलबे में फंसे मजदूर को निकालने की कोशिश
Sagar Liquor Tragedy: खेत में नकली शराब की ‘फैक्ट्री’, बोतल पर ‘सागर गोल्ड’ का लेबल और गांवों में मौतें! अब न्यायिक जांच खोलेगी नेटवर्क का राज
CG News: घर में फंदे से लटकी मिली 26 वर्षीय शिक्षिका, आत्मानंद स्कूल में थी पदस्थ; मौत की वजह अब भी अनसुलझी