गरुड़ देव पहूंचे रामलला के दर्शन करने देखिए यह अदभुत वीडियो,

गरुड़ देव पहूंचे रामलला के दर्शन करने देखिए यह अदभुत वीडियो, अयोध्या : अयोध्या में बने विशाल राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। इंसानों के अलावा यहां जानवर और पक्षी भी रामलला के दरबार में जाकर हाजिरी लगाते नजर आ रहे हैं। कुछ दिन पहले रामलला के […]

गरुड़ देव पहूंचे रामलला के दर्शन करने देखिए यह अदभुत वीडियो,

अयोध्या : अयोध्या में बने विशाल राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। इंसानों के अलावा यहां जानवर और पक्षी भी रामलला के दरबार में जाकर हाजिरी लगाते नजर आ रहे हैं। कुछ दिन पहले रामलला के मंदिर में एक बंदर को देखा गया था। अब एक पक्षी को मंदिर के आसपास उड़ते देखा गया है। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है। ये पक्षी कोई और नहीं बल्कि गरुड़ है जो श्रीरामजन्म भूमि में विराजमान बालक राम के दरबार में परिक्रमा करते नजर आया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो को बड़े कौतूहल के साथ देखा जा रहा है। बताया गया कि घटना एक हफ्ते पहले की है, जब मध्याह्न एक पक्षी (बाज) अचानक गर्भगृह में ऊपर मंडराता दिखाई दिया। इसके कारण सुरक्षा बलों के हाथ पांव फूल गए। आशंका थी कि कहीं किसी ने चिप लगाकर न भेज दिया हो। इसके कारण सुरक्षाकर्मी पक्षी को बाहर करने के लिए घंटों मशक्कत करते रहे। उनकी आशंका तब निर्मूल साबित हुई जब वह स्वयं से देर रात बाहर निकल गया।

https://x.com/ShriRamMandirA/status/1762337179488137393?t=_f63U9ogoxsMOt3X5rchpQ&s=08

Read More छुईखदान में जनआक्रोश: सीमेंट प्लांट के खिलाफ 39 गांवों का उग्र आंदोलन, पुलिस का लाठीचार्ज

इस वायरल वीडियो की पड़ताल करने पर  राम मंदिर के सहायक पुजारी संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि यह बाज पक्षी था जो कि गरुण देव की ही प्रजाति का था। बताया गया कि यह उत्तर द्वार से मंदिर में प्रवेश कर पहले गूढ़ी मंडप में चक्कर लगाता रहा और फिर सीधे गर्भगृह में प्रवेश कर गया। बताया गया कि उसके प्रवेश करते ही सीआरपीएफ जवान हड़बड़ा गये। उन्होंने सबसे वीडियो बनाया। इस दौरान मंडराते पक्षी का वीडियो मंदिर में मौजूद अन्य लोगों ने भी बनाया। इस पक्षी को निकालने के लिए सुरक्षा बल के जवानों ने खासी मेहनत की लेकिन वह ऊपर ही बैठ गया। बताया गया कि वह रात्रि शयन आरती के बाद मंदिर का पट बंद होने के ठीक पहले स्वत: बाहर निकल गया।

Read More रायपुर में करणी सेना सड़कों पर, पुलिस कार्रवाई के खिलाफ महापंचायत, एसपी और टीआई पर कार्रवाई की मांग

लेखक के विषय में

More News

छत्तीसगढ़ में GST की बड़ी कार्रवाई: तीन जिलों के कोलवाशरी कारोबारियों में मचा हड़कंप 

राज्य

जेल की हाई सिक्योरिटी में अमिताभ ठाकुर के पेन और पेपर ने बढ़ाई अधिकारियों की बेचैनी, जाने क्या है मामला....  जेल की हाई सिक्योरिटी में अमिताभ ठाकुर के पेन और पेपर ने बढ़ाई अधिकारियों की बेचैनी, जाने क्या है मामला....
देवरिया। प्‍लॉट की खरीद-बिक्री में जालसाजी के मामले में रिटायर्ड आईपीएस अमिताभ ठाकुर को जिला कारागार के हाई सिक्योरिटी बैरक...
दिल्ली HC का बड़ा फैसला: गावस्कर की तस्वीर और नाम का गलत इस्तेमाल करने वाले URLs हटाने के लिए कंपनियों को निर्देश
यात्रियों की परेशानी पर DGCA ने दिखाई सख्ती, इंडिगो ऑपरेशन टीम के चार अधिकारी सस्पेंड
कफ सीरप काले कारोबार पर ED का बड़ा शिकंजा: यूपी–झारखंड–गुजरात में धड़ाधड़ छापे
जबलपुर में स्कूल शिक्षा विभाग में घोटाले का खुलासा: अकाउंटेंट ने फर्जी शिक्षकों के नाम पर उड़ाए करोड़ों, रिकॉर्ड खंगालने पर सामने आई सच्चाई