पुलिस की बड़ी कामयाबी: रायपुर में 5 साल से फरार ठग राकेश भभूतमल जैन गिरफ्तार, 50 करोड़ की ठगी का आरोप

पुलिस की बड़ी कामयाबी: रायपुर में 5 साल से फरार ठग राकेश भभूतमल जैन गिरफ्तार, 50 करोड़ की ठगी का आरोप

रायपुर। 5 साल से फरार ठग राकेश भभूतमल जैन को आखिरकार EOW की टीम ने हिरासत में ले लिया है। उस पर आरोप है कि उसने लोगों के आधार और पैन कार्ड का इस्तेमाल कर 5 बैंकों से फर्जी लोन लिया और शेयर मार्केट में 10% का लालच देकर करोड़ों रूपये ठग लिए।

ठगी का स्कोप
जानकारी के मुताबिक, राकेश जैन ने डॉक्टर, सरकारी अधिकारी और कारोबारियों को निशाना बनाकर करीब 50 करोड़ रुपये की ठगी को अंजाम दिया। रायपुर के कोतवाली, मौदहापारा और टिकरापारा में 4 FIR दर्ज हैं। इसके अलावा रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव समेत कई जिलों में कुल 12 FIR दर्ज की गई हैं। ACB और EOW में भी इस मामले की एफआईआर दर्ज है।

पुलिस और कोर्ट की कार्रवाई
राकेश जैन की गिरफ्तारी के पहले पुलिस ने लुकआउट सर्कुलर जारी किया था, जबकि कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया था। अब आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा और पुलिस रिमांड लेने की तैयारी कर रही है।

Read More हाईकोर्ट के जज को खिलाई मिठाई, तो बिगड़ी तबीयत... अब QR कोड स्कैन भेजकर मांगे 5 हजार

पुलिस की बड़ी कामयाबी
EOW की इस कार्रवाई से अब ठगी के जाल में फंसे लोगों को न्याय मिलने की उम्मीद है। अधिकारियों का कहना है कि इस गिरफ्तारी से अन्य आर्थिक अपराधियों के लिए भी स्पष्ट संदेश जाएगा कि कानून के हाथ लंबा हैं।

Read More अस्पताल का वार्ड बना रणभूमि! डॉक्टर-गार्ड और मरीज के अटेंडर में भिड़ंत, मारपीट का VIDEO वायरल

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार