यात्रियों की परेशानी पर DGCA ने दिखाई सख्ती, इंडिगो ऑपरेशन टीम के चार अधिकारी सस्पेंड

यात्रियों की परेशानी पर DGCA ने दिखाई सख्ती, इंडिगो ऑपरेशन टीम के चार अधिकारी सस्पेंड

नई दिल्ली। डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने इंडिगो पर सख्त कार्रवाई करते हुए चार फ्लाइट ऑपरेशन इंस्पेक्टरों को निलंबित कर दिया है। DGCA का कहना है कि ये अधिकारी एयरलाइन की सुरक्षा और ऑपरेशनल नियमों की देखरेख के लिए जिम्मेदार थे, लेकिन इंस्पेक्शन और मॉनिटरिंग में लापरवाही बरतने के कारण उन्हें सस्पेंड किया गया।

हजारों उड़ानों के रद्द होने के बाद कार्रवाई
इस महीने की शुरुआत में इंडिगो ने अपने हजारों फ्लाइट्स को रद्द कर दिया था, जिससे देशभर में लाखों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। DGCA ने इसे गंभीर माना और एयरलाइन पर कार्रवाई करते हुए कर्मचारियों की जवाबदेही तय की।

निगरानी के लिए टीमें तैनात
DGCA ने इंडिगो के गुरुग्राम ऑफिस में दो विशेष निगरानी टीमें तैनात की हैं। ये टीमें क्रू के इस्तेमाल, रिफंड और अन्य ऑपरेशन पर नजर रखेंगी और रोजाना शाम 6 बजे DGCA को रिपोर्ट देंगी। इस कदम का उद्देश्य एयरलाइन के ऑपरेशनल नियमों की सही अनुपालन सुनिश्चित करना और भविष्य में यात्रियों को होने वाली असुविधा को रोकना बताया गया है।

Read More प्रेमिका से मिलने पहुंचा पति, पीछे-पीछे आई पत्नी... जिम के बाहर सड़क पर मचा ‘इश्क का दंगल’

सख्ती का संकेत
विशेषज्ञों का कहना है कि DGCA की यह कार्रवाई इंडिगो सहित सभी एयरलाइंस के लिए स्पष्ट संदेश है कि सुरक्षा और ऑपरेशन नियमों में कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Read More कभी अफसर बने, कभी ‘पर्यटक’... 15 हजार KM तक पीछा कर ड्रग तस्करों को दबोचा, यूट्यूबर समेत कई गिरफ्तार

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

CG BREAKING: शेरनी के हमले में युवक की मौत, शावक के साथ इलाके में घूमने की सूचना से ग्रामीणों में  हड़कंप CG BREAKING: शेरनी के हमले में युवक की मौत, शावक के साथ इलाके में घूमने की सूचना से ग्रामीणों में हड़कंप
भेष बदलकर हो रही थी गांजे की तस्करी, दो आरोपी चढ़े आरपीएफ के हत्थे
प्रशासनिक सर्जरी: राज्य सरकार ने जारी की 31 IPS अफसरों की तबादला सूची, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
गैस एजेंसी पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 939 सिलेंडर जब्त
महामाया मंदिर गेट के पास भाजपा से जुड़े दो पक्ष आपस में भिड़े, महिला नेत्री का युवक को चप्पल से पीटने का वीडियो हुआ वायरल
पार्किंग में खड़ी एक्टिवा हुई चोरी, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
तखतपुर के जंगल में खौफनाक हमला: युवक पर शेरनी ने किया हमला, मौके पर मौत; शावक के साथ इलाके में मौजूदगी से बढ़ी दहशत
शराब के लिए नहीं दिए पैसे तो कर दिया चाकू से हमला, धारदार हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार
रायपुर में सड़क सुरक्षा और नशामुक्ति का संदेश, शंकर नगर चौक पर चला ‘हेलमेट अपनाएं, नशा नहीं’ जागरूकता अभियान
36 घंटे हिरासत के बाद शरीर पर चोट के निशान! परिवार का दावा- ‘10-12 पुलिसकर्मियों ने लाठियों से पीटा, हत्या कबूलने का दबाव बनाया’, देखे वीडियो
लखनऊ अलीगंज अग्निकांड: 60 दिन बाद SIT की रिपोर्ट शासन को, अब तय होगी जिम्मेदारी; पीड़ित परिवारों को कार्रवाई का इंतजार
मणिपुर फिर सुलगा! सेनापति में घरों में आगजनी के बाद भारी गोलीबारी, CRPF जवान घायल; NH-2 पर चक्काजाम