जंगली हाथी का कहर जारी, बाड़ी में सो रहे परिवार पर हमला, महिला की मौत, बच्चे घायल

जंगली हाथी का कहर जारी, बाड़ी में सो रहे परिवार पर हमला, महिला की मौत, बच्चे घायल

बिलासपुर: सीपत क्षेत्र में पिछले 10 दिनों से भटक रहा जंगली हाथी ग्रामीणों के लिए डर का कारण बना हुआ है। ताज़ा घटना बैमा खपराखोल से सामने आई, जहाँ हाथी ने एक परिवार पर हमला कर 45 वर्षीय कुमारी भबाई यादव की मौत और उनके दो बच्चों को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

हाथी का आतंक यहीं नहीं रुका। सुबह करीब 4:30 बजे पौसरी से लगे धुरीपारा गांव में भी उसने हमला किया, जिससे एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हुआ। घायल का इलाज बिलासपुर के निजी अस्पताल में चल रहा है।

वन विभाग का कहना है कि यह एक ही हाथी है, जो रास्ता भटकने के कारण लगातार गांवों में प्रवेश कर रहा है। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने के लिए मुनादी कराई और हाथी की लोकेशन पर निगरानी तेज़ कर दी है।

Read More सरोज पांडेय के बैंक खाते का खुलेगा राज? हाई कोर्ट में फिर गरमाया 2018 का चुनाव विवाद, 16 अक्टूबर को अहम सुनवाई

मृतक महिला के परिजनों ने प्रशासन से तुरंत आर्थिक सहायता की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि शहर से कुछ ही किलोमीटर दूर बसे इलाके में हाथी का बार-बार प्रवेश वन विभाग और प्रशासन की तैयारी पर सवाल उठाता है। अब सबकी निगाहें इस बात पर हैं कि प्रशासन ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए क्या त्वरित कदम उठाता है।

Read More 22 साल से संतान का इंतजार, उम्र बनी बाधा तो हाईकोर्ट ने दी राहत, 47 वर्षीय पत्नी को IVF की मिली अनुमति

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार