कफ सीरप काले कारोबार पर ED का बड़ा शिकंजा: यूपी–झारखंड–गुजरात में धड़ाधड़ छापे

कफ सीरप काले कारोबार पर ED का बड़ा शिकंजा: यूपी–झारखंड–गुजरात में धड़ाधड़ छापे

लखनऊ। अवैध कफ सिरप कारोबार की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज सुबह बड़ी कार्रवाई की। लखनऊ यूनिट की टीम ने गोरखधंधे के मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल से जुड़े उत्तर प्रदेश, गुजरात और झारखंड के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है। बीते दो महीनों में इस रैकेट से जुड़े 30 से अधिक एफआईआर दर्ज होने के बाद ED ने मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की थी।

3 राज्यों में एक साथ छापे
सूत्रों के अनुसार, ED की टीमें उत्तर प्रदेश के लखनऊ, सहारनपुर, वाराणसी और जौनपुर, झारखंड के रांची और गुजरात के अहमदाबाद में मौजूद ठिकानों पर पहुंचीं। शक है कि इन्हीं स्थानों पर अवैध कफ सिरप का स्टॉक जमा किया गया था और यहीं से आसपास के जिलों में सप्लाई होती थी।

कफ सिरप से बच्चों की मौतों के बाद मामला सुर्खियों में
कोडीन युक्त कफ सिरप से कई बच्चों की मौत की खबरों ने इस मामले को गंभीर रूप से सुर्खियों में ला दिया। जांच में सामने आया कि कफ सिरप की अवैध बिक्री और तस्करी से जुड़े इस नेटवर्क का संचालन शुभम जायसवाल द्वारा किया जा रहा था। उसके सहयोगी आलोक सिंह और अमित सिंह ने भी इस कारोबार में अहम भूमिका निभाई। आलोक सिंह को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

Read More सोनीपत में पहचान छिपाकर शादी का आरोप! महिला बोली- खुद को हिंदू बताकर मंदिर में लिए 7 फेरे, 6 महीने बाद पहली पत्नी ने खोला राज

हजारों करोड़ का अवैध व्यापार
जांच में खुलासा हुआ है कि पिछले दो महीनों में लखनऊ, वाराणसी, सोनभद्र, सहारनपुर, गाजियाबाद और कई अन्य जिलों में कोडीन फॉर्मूले से बनी कफ सिरप का अवैध भंडारण और बिक्री होती रही। अनुमान है कि यह कारोबार हजारों करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।

Read More Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: सुप्रीम कोर्ट ने दिखाई सख्ती, ₹2 करोड़ जमा करने का निर्देश; भुगतान में देरी पर बढ़ी मुश्किल

मुख्य आरोपी दुबई में छिपा, 32 गिरफ्तार
घोटाले के उजागर होने के बाद मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल दुबई भाग गया, जबकि उसके पिता भोला प्रसाद सहित 32 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं, उत्तर प्रदेश सरकार ने भी पूरे मामले की अलग से जांच के लिए SIT का गठन कर दिया है।

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार