छत्तीसगढ़ में GST की बड़ी कार्रवाई: तीन जिलों के कोलवाशरी कारोबारियों में मचा हड़कंप 

छत्तीसगढ़ में GST की बड़ी कार्रवाई: तीन जिलों के कोलवाशरी कारोबारियों में मचा हड़कंप 

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में शुक्रवार की सुबह स्टेट जीएसटी (GST) की टीम ने तीन जिलों में एक साथ छापामारी करके कोयला वॉशरी (Coal Washery) के कारोबार से जुड़े बड़े व्यापारियों के बीच खलबली मचा दी । सूत्रों ने बताया कि यह पूरा ऑपरेशन कई दिनों से पूरी तरह से गुप्त रखा गया था। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि किसी भी तरह की जानकारी बाहर न जाए, इसके लिए बिलासपुर के स्थानीय जीएसटी अधिकारियों को टीम से पूरी तरह अलग रखा गया था। इस गोपनीयता के बाद रायगढ़, बलौदा बाजार और बिलासपुर के कुछ खास ठिकानों पर एक ही समय में छापा मारा गया। अधिकारियों ने प्रदेश में बड़े पैमाने पर हो रही टैक्स चोरी के खेल को उजागर करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

महावीर कोलवाशरी पर बड़ी कार्रवाई 

इस कार्रवाई का सबसे पहला निशाना बना महावीर कोलवाशरी। टीम ने इसके बेलमुंडी, बेलगहनी और बलौदा बाजार में स्थित ठिकानों पर जोरदार दबिश दी। इसके साथ ही, जीएसटी टीम ने व्यापारी विनोद जैन के व्यापार विहार स्थित महावीर कोलवाशरी के कॉर्पोरेट ऑफिस पर भी छापा मारा। कार्यालय में दिन भर दस्तावेजों की सघन जाँच चलती रही। जाँच के दौरान टीम को कई ऐसे वित्तीय रिकॉर्ड और स्टॉक एंट्री से जुड़े कागजात मिले हैं, जिनकी अब आगे उच्च स्तर पर गहन पड़ताल की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, ये कागजात प्रदेश में टैक्स चोरी के बड़े नेटवर्क की तरफ इशारा कर रहे हैं।

Read More Balod Acid Attack: लाइब्रेरी से लौट रही 22 वर्षीय युवती पर तेजाब फेंकने का आरोप, हालत गंभीर; रायपुर रेफर

 अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई कई महीनों से मिल रही शिकायतों के आधार पर की गई है और जल्द ही कुछ और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है। यह छापा ऐसे समय पड़ा है जब राज्य में कोयला कारोबार पहले से ही जाँच के घेरे में रहा है। 

Read More Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार