छत्तीसगढ हाईकोर्ट को बार कोटे से बी डी गुरु व ए के प्रसाद  के रूप में दो नये जज , सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दोनों ही नाम पर नियुक्ति के लिए लगाया मुहर

बिलासपुर :  सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में दो नए न्यायधीशों को नियुक्त करने की अनुशंसा की है । इनमें अतिरिक्त महाधिवक्ता बीडी गुरु व ए के प्रसाद के नाम शामिल हैं ।सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने कहा है कि , न्याय विभाग द्वारा फाइल में दिए गए इनपुट से पता चलता है कि दोनों […]




बिलासपुर :  सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में दो नए न्यायधीशों को नियुक्त करने की अनुशंसा की है । इनमें अतिरिक्त महाधिवक्ता बीडी गुरु व ए के प्रसाद के नाम शामिल हैं ।
सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने कहा है कि , न्याय विभाग द्वारा फाइल में दिए गए इनपुट से पता चलता है कि दोनों उम्मीदवारों की ईमानदारी के खिलाफ कुछ भी प्रतिकूल नहीं है। व्यक्तिगत और पेशेवर छवि भी अच्छी है । इनके पास वकालत का व्यापक अनुभव है । जो उन मामलों में दिए गए और रिपोर्ट किए गए निर्णयों में परिलक्षित होता है जिनमें वह पेश हुए थे । इनकी उम्र और बार में स्थिति सहित सभी प्रासंगिक कारकों को ध्यान में रखते हुए, कॉलेजियम का विचार है कि यह उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति के लिए उपयुक्त हैं ।


मुख्यमंत्री और राज्यपाल की सहमति


21 फरवरी 2024 को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने अपने दो वरिष्ठतम सहयोगियों के परामर्श से उक्त अधिवक्ताओं के नामों की सिफारिश उस उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति के लिए की। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने इस सिफारिश पर सहमति जताई है। इस आधार पर सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई की अध्यक्षता वाली कॉलेजियम के सदस्य जस्टिस संजीव खन्ना व जस्टिस बीआर गवई ने दोनों ही नाम पर अंतिम मुहर लगा दिया है। राष्ट्रपति कार्यालय से जल्दी ही दोनों के नाम से वारंट जारी होने की संभावना है।

Read More Surya Arghya Vidhi: सूर्य देव को अर्घ्य देते समय कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां, यहां पढ़ें पूरी विधि

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

वक्फ बोर्ड का ऐलान: गणतंत्र दिवस पर प्रदेशभर की मस्जिदों और वक्फ कार्यालयों में तिरंगा फहराने के निर्देश

राज्य

ऑस्ट्रेलिया की राह पर आंध्र प्रदेश? 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन पर मंथन ऑस्ट्रेलिया की राह पर आंध्र प्रदेश? 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन पर मंथन
नई दिल्ली। बच्चों पर सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को लेकर दुनिया भर में बहस तेज हो गई है। ऑस्ट्रेलिया...
मणिपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: मैतेई युवक की गोली मारकर हत्या, उग्रवादियों के सामने मांगता रहा जिंदगी की भीख
माघ मेला में नियम तोड़ने का आरोप, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को एक और नोटिस, स्थायी प्रतिबंध की चेतावनी
मध्य प्रदेश: बसंत पंचमी पर भोजशाला में साथ-साथ पूजा और नमाज, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय
किश्तवाड़ के ऊपरी इलाकों में तनाव, आतंकियों के खिलाफ बड़ा सर्च ऑपरेशन तेज