यूपी के दो मंत्रियों पर गिरफ्तारी की तलवार, ये है पूरा मामला?

यूपी के दो मंत्रियों पर गिरफ्तारी की तलवार, ये है पूरा मामला?

यूपी के दो मंत्रियों पर गिरफ्तारी की तलवार, ये है पूरा मामला? नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के दो मंत्रियों को गिरफ्तार किया जा सकता है। पुराने मामलों पर योगी आदित्यनाथ सरकार के दो मंत्री बुरी तरह से फंस गए हैं। ये मंत्री हैं राकेश सचान और संजय निषाद। बताया जा रहा है कि दोनों […]

यूपी के दो मंत्रियों पर गिरफ्तारी की तलवार, ये है पूरा मामला?

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के दो मंत्रियों को गिरफ्तार किया जा सकता है। पुराने मामलों पर योगी आदित्यनाथ सरकार के दो मंत्री बुरी तरह से फंस गए हैं। ये मंत्री हैं राकेश सचान और संजय निषाद।

बताया जा रहा है कि दोनों पर अलग-अलग मामले में गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। संजय निषाद के खिलाफ गोरखपुर की सीजेएम कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। वहीं राकेश सचान को 31 साल पुराने एक मामले में कोर्ट ने दोषी ठहराया है।

Read More Twisha Sharma Case: AIIMS की फोरेंसिक रिपोर्ट ने जांच को दी नई दिशा, जिम बेल्ट बना अहम सबूत

आरोप ये भी है कि कोर्ट में सजा सुनाए जाने से पहले ही मंत्री गायब हो गए। इस मामले में भी उनके खिलाफ कोर्ट की पेशकार ने एफआईआर दर्ज करने के लिए पुलिस से आग्रह किया है। अब ये दोनों मामले तूल पकड़ते जा रहे हैं। इन दोनों मंत्रियों पर ये आरोप लगे हैं।

Read More मछली चोरी का विरोध करना चौकीदार को पड़ा महंगा, खेत में मिली लाश, आरोपी फरार

राकेश सचान पर ये आरोप लगे हैं
राकेश सचान इस समय योगी कैबिनेट में खादी ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हाथकरघा और वस्त्रोद्योग मंत्री हैं। शनिवार को मंत्री राकेश सचान को 31 साल पुराने अवैध असलहा रखने के एक मामले में कोर्ट ने दोषी ठहराया है। इसके बाद अपर मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट-3 कोर्ट राकेश सचान को सजा सुनाती, इससे पहले वह अपने वकील की मदद से सजा के आदेश की मूल प्रति लेकर फरार हो गए। अब कोर्ट की रीडर ने मंत्री पर एफआईआर के लिए कोतवाली में अपील की है।

सपा ने बोला हमला
इधर मामला सामने आते ही समाजवादी पार्टी ने योगी सरकार पर हमला बोल दिया है। सपा के नेता भूपेंद्र श्रीवास्तव पीयूष ने कहा है कि भाजपा सरकार के मंत्री अपराधी हैं। उन्होंने सीएम योगी से पूछा कि क्या वह अपने मंत्री के घर पर बुलडोजर चलवाने का काम करेंगे?

कौन हैं राकेश सचान?
राकेश सचान कानपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक कॅरियर की शुरुआत समाजवादी पार्टी से की थी। घाटमपुर विधानसभा से वह 1993 और फिर 2002 में विधायक चुने गए। 2009 में उन्होंने फतेहपुर सीट से लोकसभा चुनाव जीता। 2022 विधानसभा चुनाव से पहले वह कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। इस वक्त वह कानपुर देहात की भोगनीपुर सीट से विधायक हैं। इसके अलावा योगी कैबिनेट में खादी ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा और वस्त्रोद्योग मंत्री हैं।

संजय निषाद के खिलाफ ये है मामला
राकेश सचान के बाद कैबिनेट मंत्री संजय निषाद भी कानूनी फेर में फंस गए हैं। गोरखपुर की सीजेएम कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। उन्हें गिरफ्तार कर 10 अगस्त तक कोर्ट में पेश करने के लिए दिए आदेश जारी हुआ है।

भीड़ को भड़काने का आरोप
ये मामला 2015 का है। निषाद आरक्षण आंदोलन के दौरान उग्र होने पर संजय निषाद और कुछ अन्य लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ था। संजय निषाद के ऊपर भीड़ को भड़काने का आरोप है। इसको देखते हुए अब अदालत ने गोरखपुर की सीजेएम कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है।

भीड़ हिंसक हो गई, इससे एक की मौत हुई
आरोप है कि 2015 में सरकारी नौकरियों में निषाद जाति को आरक्षण देने की मांग को लेकर सहजनवां थाना क्षेत्र के कसरवाल में आंदोलन चल रहा था। इस दौरान भीड़ हिंसक हो गई थी। इस आंदोलन में गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। आरोप लगा कि पुलिस की गोली से उसकी मौत हुई है। इसके बाद आंदोलन और उग्र हो गया था।

2016 से जमानत पर बाहर हैं
आंदोलनकारियों ने पुलिस की कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया था। इस दौरान वहां मौजूद संजय निषाद पर भीड़ को भड़काने का आरोप लगा था। इसके बाद उन्होंने 21 दिसम्बर 2015 को कोर्ट में सरेंडर किया था, जिसके बाद वो जेल भेज दिए गए थे। 2016 में वो जमानत पर बाहर आए थे।

Tags:

Latest News

48 घंटे भीतर एक और रेल हादसा , कोटा में माल गाडी फिर हुई बेपटरी 48 घंटे भीतर एक और रेल हादसा , कोटा में माल गाडी फिर हुई बेपटरी
युवक पर जान लेवा हमला, आतें आई बाहर , पिता-पुत्र गिरफ्तार
खेत जुताई का पैसे देकर घर लौट रही महिला से सामूहिक दुष्कर्म, 3 आरोपी गिरफ्तार
आज से भक्तो के लिए खुले मंदिर के पट, 16 को रथयात्रा में देंगे दर्शन
लद्दाख में ड्रग नेटवर्क पर बड़ा एक्शन! निजी एयरलाइन का इंजीनियर हेरोइन के साथ गिरफ्तार, बड़े रैकेट की जांच तेज
बदरीनाथ धाम चढ़ावा मामला: CCTV फुटेज और SIT जांच के बाद नामजद आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
बांकीपुर उपचुनाव में हाई-वोल्टेज ड्रामा! नामांकन के तुरंत बाद तेज प्रताप यादव की पार्टी की प्रत्याशी वीणा मानवी गिरफ्तार
PM मोदी की जींद रैली और गुरुग्राम के स्कूलों को बम धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप; विदेशी आईपी की जांच में जुटीं एजेंसियां
बाल संप्रेक्षण गृह के भीतर चौकीदार की हत्या, परिजनों का आरोप- 'सिंह साहब' और अधीक्षक मैडम ने करवाया मर्डर सिंह मैडम भी चर्चा में.......
रायपुर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक बदलाव! तारकेश्वर पटेल को सेंट्रल, दीपमाला कश्यप को नॉर्थ जोन की कमान; कई थाना प्रभारी भी बदले
छत्तीसगढ़ विधानसभा में पहले ही दिन घमासान! राम मंदिर चंदा विवाद पर गूंजा सदन, हंगामे के बीच कार्यवाही स्थगित
नौगई तिहरा हत्याकांड में CBI की एंट्री! पांच सदस्यीय टीम पहुंची कोरिया, घटनास्थल से शुरू हुई बड़ी जांच