शिवम हत्या कांड मामले में नया मोड़, आरोपियों के घर चला बुलडोजर, निगम की टीम ने आरोपियों के घर से तोड़ा अवैध कब्जा

भिलाई। भिलाई के वैशाली नगर विधानसभा के बैकुंठ नगर में कुछ दिनों पहले कक्षा बारहवीं के छात्र की हत्या के मामले में नया मोड़ आया है। इस घटना को लेकर वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि शिवम साव के हत्यारों के […]

भिलाई। भिलाई के वैशाली नगर विधानसभा के बैकुंठ नगर में कुछ दिनों पहले कक्षा बारहवीं के छात्र की हत्या के मामले में नया मोड़ आया है। इस घटना को लेकर वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही थी।

उन्होंने कहा था कि शिवम साव के हत्यारों के घर पर बुलडोजर चलेगा। आज सुबह लगभग 10 बजे के आसपास घटना में शामिल तीन युवकों के घर पर बने बाहरी चबूतरे पर बुल्डोजर चलवाया गया। इन घरों से अवैध निर्माण को हटाने और कब्जायुक्त करने इन्हें चिन्हित कर बुल्डोजर चलवाया गया है।

वैशाली नगर विधानसभा विधायक रिकेश सेन ने कहा था कि क्षेत्र में किसी लड़की से छेड़छाड़ या ऐसे किसी भी अपराध को अंजाम देने वाले व्यक्ति पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी। नशे की आदत में लिप्त युवाओं और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को बिलकुल भी बक्शा नही जाएगा।

Read More Facebook Ad से शुरू हुआ फ्रॉड, 11 रुपये लौटाकर जीता भरोसा और फिर खाते से उड़ गए 91 हजार

भिलाई निगम के जोन-3 आयुक्त से मिली जानकारी के अनुसार कार्यालय द्वारा उन परिवारों को 8 फरवरी को उनके भू-स्वामित्व संबंधित दस्तावेज की जांच के लिए नोटिस भेजा गया था। भिलाई निगम द्वारा जांच में तीन घरों में अवैध कब्जा पाया गया।

Read More 75 साल की उम्र में भी नहीं मिली राहत, 1998 के दुष्कर्म मामले में हाई कोर्ट ने ठुकराई जमानत, लंबे समय तक फरार रहने के तथ्य को माना अहम

परिवारों को अवैध निर्माण को 3 दिनों के भीतर स्वयं हटाकर अधोहस्ताक्षरकर्ता को सूचित करने कहा गया था लेकिन कल तक भी इसे नही हटाया गया। इसके चलते आज निगम तोड़ फोड़ दस्ता सुबह 10 बजे मौके पर पहुंचा और अवैध निर्माण पर बुल्डोजर चलवा कर ढहा दिया गया।

Tags:

Latest News

CG School Holiday 2026: दशहरा से दिवाली तक छुट्टियों का कैलेंडर जारी! छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 15 दिन रहेगी छुट्टी, देखें पूरा शेड्यूल CG School Holiday 2026: दशहरा से दिवाली तक छुट्टियों का कैलेंडर जारी! छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 15 दिन रहेगी छुट्टी, देखें पूरा शेड्यूल
Gujarat Bomb Threat: सोमनाथ मंदिर से BJP दफ्तरों तक धमकी भरा ईमेल, CM भूपेंद्र पटेल भी निशाने पर; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
फर्जी दस्तावेजों से CISF में नौकरी! दंतेवाड़ा के प्रमाण पत्रों का राजस्थान में खुला राज, रायबरेली का आरोपी गिरफ्तार
Supreme Court का बड़ा फैसला: अवैध गिरफ्तारी के बाद पुलिस सीधे नहीं कर सकेगी दोबारा अरेस्ट, मजिस्ट्रेट की मंजूरी अनिवार्य
मंत्रालय का रौब, सरकारी मकान का सपना और 9 लाख की ठगी! धमतरी में महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार
मायके नहीं पहुंची बहन तो खुला खौफनाक राज! सेप्टिक टैंक में मिला संतोषी का शव; लिव-इन पार्टनर पर हत्या का आरोप
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की सियासी एंट्री को लेकर अटकलें तेज, जयंत चौधरी संग तस्वीर ने बढ़ाई हलचल
NHM कर्मचारियों के मुद्दे पर J&K विधानसभा में बवाल! वेल में उतरे BJP विधायक, मार्शलों से धक्का-मुक्की; सदन स्थगित
अवैध रेत पर कार्रवाई के बीच बवाल! वन विभाग की टीम से गाली-गलौज का आरोप, जब्त 2 ट्रैक्टर छुड़ाकर ले गए लोग
सड़क पर दिखा हाथियों का कुनबा, शावकों संग निकला जंगल की ओर काफिला; वन अमले ने थामा ट्रैफिक
जगदलपुर में बैठने की जगह पर खूनी संघर्ष! सीने में हार्ट के पास घोंपा चाकू, इलाज के दौरान 27 वर्षीय युवक की मौत
बिल के विवाद ने पकड़ा तूल! बिलासपुर के होटल के बाहर युवती का हंगामा, बाउंसरों से विवाद का VIDEO वायरल