CG Open School 2026: लाखों छात्रों के सपनों को पंख, प्रवेश प्रक्रिया शुरू, अब हर किसी को मिलेगा पास होने का मौका!

CG Open School 2026: लाखों छात्रों के सपनों को पंख, प्रवेश प्रक्रिया शुरू, अब हर किसी को मिलेगा पास होने का मौका!

रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल (CGSOS) रायपुर ने मार्च–अप्रैल 2026 सत्र की हाईस्कूल एवं हायर सेकंडरी मुख्य/अवसर परीक्षा के लिए प्रवेश प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू कर दी है। यह ड्रॉपआउट छात्रों, पिछली परीक्षाओं में असफल हुए अभ्यर्थियों और कामकाजी युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका है, जहाँ वे नियमित बोर्ड परीक्षा की तरह तैयारी कर अपनी कक्षा पूरी कर सकते हैं। नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही छात्रों में उत्साह बढ़ गया है। आवेदन प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से प्रारंभ हो चुकी है।

15 जनवरी अंतिम मौका 
सामान्य शुल्क के साथ आवेदन 1 दिसंबर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक भरे जा सकेंगे। लेट होने पर ₹500 विलंब शुल्क देकर 18 से 25 जनवरी 2026 तक फॉर्म जमा कर सकेंगे। छात्रों को सलाह दी गई है कि आखिरी तारीख (15 जनवरी) का इंतज़ार मत करें। 1 दिसंबर से फॉर्म शुरू हो रहे हैं, तो जितनी जल्दी हो सके अपने स्टडी सेंटर जाकर फॉर्म भर दें ताकि बाद में कोई दौड़-भाग न करनी पड़े।

आवेदन कैसे करें ?
छात्र पास के अध्ययन केंद्र जाकर ऑफलाइन फॉर्म ले सकते हैं और सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। ऑनलाइन के लिए आधिकारिक वेबसाइट http://www.sos.cg.nic.in/ पर जाएं, होमपेज पर मार्च-अप्रैल 2026 फॉर्म दिखेगा। प्रथम बार/अवसर टैब क्लिक कर डाउनलोड करें। आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर शुल्क जमा करें।​

Read More सरोज पांडेय के बैंक खाते का खुलेगा राज? हाई कोर्ट में फिर गरमाया 2018 का चुनाव विवाद, 16 अक्टूबर को अहम सुनवाई

किसे आवेदन का मौका?
9वीं पास या 10वीं फेल छात्र हाईस्कूल परीक्षा दे सकेंगे, जबकि 10वीं पास हायर सेकंडरी के योग्य। बिना शैक्षणिक योग्यता वाले 14 वर्ष पूरे करने वाले भी आवेदन कर सकेंगे। तीन सत्रों में परीक्षाएं होती हैं- मार्च-अप्रैल, अगस्त, नवंबर। यह लचीला सिस्टम लाखों छात्रों को मुख्यधारा जोड़ता है।

Read More रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक

Tags:

Latest News

मेकाहारा खुद हुआ 'बीमार': रोज आ रहे 3000 मरीज, लेकिन 1204 में से 629 पद खाली, 4 महीने से मंत्रालय में अटकी भर्ती की फाइल मेकाहारा खुद हुआ 'बीमार': रोज आ रहे 3000 मरीज, लेकिन 1204 में से 629 पद खाली, 4 महीने से मंत्रालय में अटकी भर्ती की फाइल
Navratri 2026: अखंड ज्योत बुझ जाए या कलश गिर जाए तो क्या करें? जानें धार्मिक मान्यता के अनुसार उपाय
अब 'साइबर दीदी' बनकर गांव-गांव ऑनलाइन ठगी रोकेंगी बिहान दीदियां,स्टेट रैंकिंग में जिला 5वें नंबर पर
तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार