बारिश बनी आफत, निगम और पार्षद की लापरवाही ने बढ़ाई मुश्किलें चुचुहियापारा के लोग परेशान

बारिश बनी आफत, निगम और पार्षद की लापरवाही ने बढ़ाई मुश्किलें  चुचुहियापारा के लोग परेशान

बिलासपुर – शुक्रवार की रात हुई भारी बारिश ने शहर के वार्ड क्रमांक 46, गणेश नगर चुचुहियापारा के निवासियों के लिए आफत बन गई। भारी बारिश के कारण नाले-नालियों का गंदा पानी घरों में घुस गया, जिससे लोगों के घरों में जल भराव हो गया और उनके सारे सामान पानी में तैरते हुए देखे गए। […]

बिलासपुर – शुक्रवार की रात हुई भारी बारिश ने शहर के वार्ड क्रमांक 46, गणेश नगर चुचुहियापारा के निवासियों के लिए आफत बन गई। भारी बारिश के कारण नाले-नालियों का गंदा पानी घरों में घुस गया, जिससे लोगों के घरों में जल भराव हो गया और उनके सारे सामान पानी में तैरते हुए देखे गए।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, रेलवे की जमीन पर नगर निगम द्वारा नाली का निर्माण किया गया था। परंतु महामाया मंदिर समिति ने अवैध तरीके से भवन निर्माण कर दिया, जिससे नाली का पानी निकलने का रास्ता बंद हो गया। इसी वजह से बारिश का पानी रुक कर घरों में भर गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने इस समस्या के समाधान के लिए पहले भी पार्षद इब्राहिम खान से निवेदन किया था, लेकिन उनकी समस्याओं को अनसुना कर दिया गया।

शुक्रवार की रात जब बारिश ने तांडव मचाया तो जोन क्रमांक 06 की कमिश्नर विभा सिंह और वार्ड के पार्षद इब्राहिम खान मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और पाया कि कई घरों में पानी भरा हुआ था और कुछ घरों की दीवारें भी टूट गई थीं। इस दौरान ग्रामीणों ने पार्षद इब्राहिम खान पर नाली की सफाई न कराने का आरोप लगाया और कहा कि यदि समय पर नाली की सफाई हो जाती तो शायद यह समस्या उत्पन्न नहीं होती।

Read More तमिलनाडु चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल: TVK प्रमुख विजय पर आचार संहिता उल्लंघन के तीन केस दर्ज

कमिश्नर विभा सिंह ने आश्वासन दिया कि नगर निगम की टीम मोटर पंप की मदद से घरों में भरे पानी को निकालने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि समस्या के स्थायी समाधान के लिए नाली के ऊपर चैंबर बनाकर नियमित सफाई की जाएगी ताकि पानी का प्रवाह बाधित न हो। इसके साथ ही, अवैध निर्माण को हटाने के लिए उचित कार्रवाई की जाएगी।

Read More छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: CBI का बड़ा एक्शन, 38 लाख से सीधे करोड़ों में पहुंची पूर्व आबकारी विशेष सचिव अरुणपति त्रिपाठी की संपत्ति

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि नालियों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए और अवैध निर्माणों पर कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी समस्याओं से बचा जा सके। पार्षद इब्राहिम खान ने भी निवासियों को आश्वासन दिया कि वह इस मामले को उच्च अधिकारियों के समक्ष उठाएंगे और समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित करेंगे।

इस बारिश ने गणेश नगर चुचुहियापारा के निवासियों को गहरे संकट में डाल दिया है। अब देखना होगा कि नगर निगम और स्थानीय प्रशासन मिलकर इस समस्या का कितनी जल्दी और कारगर तरीके से समाधान निकालते हैं।

Tags:

Latest News

TCS HR केस ने बढ़ाई सुरक्षा एजेंसियों की चिंता: आतंकी लिंक के शक में निदा खान पर शिकंजा, स्पेशल सेल करेगी पूछताछ TCS HR केस ने बढ़ाई सुरक्षा एजेंसियों की चिंता: आतंकी लिंक के शक में निदा खान पर शिकंजा, स्पेशल सेल करेगी पूछताछ
रायपुर नगर निगम में बड़ा खुलासा: जोन-10 में फाइलों का खेल, अधिकारियों-बिल्डरों की मिलीभगत के आरोप
भीषण गर्मी का असर: छत्तीसगढ़ में 20 अप्रैल से स्कूल बंद, सरकार ने समय से पहले घोषित किया ग्रीष्मकालीन अवकाश
कवर्धा में करोड़ों के विवाद ने ली खौफनाक करवट: कारोबारी ने पत्नी-बच्चों संग पीया जहर, सुसाइड नोट में धमकियों का खुलासा
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: CBI का बड़ा एक्शन, 38 लाख से सीधे करोड़ों में पहुंची पूर्व आबकारी विशेष सचिव अरुणपति त्रिपाठी की संपत्ति
रायपुर टिंबर मार्केट में भीषण आग: लकड़ी से भरे गोदाम में भड़की लपटें, घंटों बाद पाया गया काबू
CG में नकली सिगरेट के बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश: बिलासपुर और रायगढ़ में ITC और पुलिस की संयुक्त रेड, 'गोल्ड फ्लैक' के नाम पर चल रहा था लाखों का अवैध खेल
होर्मुज में वैश्विक तनाव चरम पर: ट्रंप की नाकेबंदी से भारत के 15 जहाज फंसे, अगले 48 घंटे तय करेंगे ऊर्जा सुरक्षा का भविष्य
4.8 करोड़ का खिलाड़ी बाहर या वापसी करेगा धमाके से? खलील अहमद की चोट ने CSK कैंप में बढ़ाई बेचैनी
तमिलनाडु चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल: TVK प्रमुख विजय पर आचार संहिता उल्लंघन के तीन केस दर्ज
रावतपुरा विश्वविद्यालय में बवाल: PCI विजिट के दौरान NSUI का विरोध, हॉस्टल समस्याओं पर छात्रों का हंगामा
वेदांता प्लांट में मौत का ब्लास्ट: प्रोडक्शन बढ़ाने की जल्दबाजी बनी काल, 20 मजदूरों की गई जान, जांच में बड़ी लापरवाही उजागर