पुलिस की तत्परता से फिल्मी स्टाइल में चकमा देकर लाखों रुपए उड़ानें वाले अन्तर राज्यीय चोर गिरोह, पहूंचे  हवालात…

  पुलिस की तत्परता से फिल्मी स्टाइल में चकमा देकर लाखों रुपए उड़ानें वाले अन्तर राज्यीय चोर गिरोह, पहूंचे  हवालात… मुंगेली : अन्तरर्राजीय उठाईगिरी गिरोह को पकड़ने में मुंगेली पुलिस को सफलता मिली है । इस गिरोह के लोगों ने मुंगेली में शातिराना तरीके से उठाईगिरी की घटना को अंजाम दिया, लेकिन पुलिस की तत्परता […]

 

पुलिस की तत्परता से फिल्मी स्टाइल में चकमा देकर लाखों रुपए उड़ानें वाले अन्तर राज्यीय चोर गिरोह, पहूंचे  हवालात…


मुंगेली : अन्तरर्राजीय उठाईगिरी गिरोह को पकड़ने में मुंगेली पुलिस को सफलता मिली है । इस गिरोह के लोगों ने मुंगेली में शातिराना तरीके से उठाईगिरी की घटना को अंजाम दिया, लेकिन पुलिस की तत्परता और सक्रियता से महज दो घंटे के भीतर न सिर्फ आरोपियों को धरदबोचा गया, बल्कि उठाई किए गए रकम को भी बरामद कर लिया गया। वहीं मुंगेली पुलिस की त्वरित कार्यवाही से कुख्यात अंतरराज्यीय सासी गिरोह का पर्दाफाश हुआ है।

Read More छत्तीसगढ़ में MSP पर धान खरीदी में अनियमितता उजागर, 31 निलंबित, 3 पर एफआईआर

जानिए कैसे वारदात को दिया अंजाम
पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर डॉ. संजीव शुक्ला के मार्गदर्शन एवं उप पुलिस महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुंगेली गिरिजा शंकर जायसवाल के निर्देशन में मुंगेली पुलिस ने चोरी की सूचना प्राप्त होने से चंद घण्टे आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई. प्रार्थी छबिराम साहू पिता भुवन साहू उम्र 52 वर्ष ने मुंगेली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि अपने छोटे भाई पालन साहू के साथ बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा मुंगेली में केसीसी का पैसा निकालने के लिये आया था. बैंक में जाकर कुल दो लाख रूपये नगदी अपने खाता से निकालकर पैसा को अपने पास रखे सफेद रंग के थैला में भरकर दोनों भाई बैंक आफ बड़ौदा से पंजाब नेशनल बैक शाखा मुंगेली अपने छोटे भाई पालन साहू का केसीसी पैसे को पटाने गये थे. पालन साहू अपने घर से 1,71,000 रुपए लाया था. केसीसी का 1,93,000 हजार रुपए उसे पटाना था. छोटे भाई को अपने पास रखे पैसे में से 22000 रुपए उसे दिया और पंजाब नेशनल बैंक से पानी पीने के लिए बावा हाटल पडाव चौक मुंगेली गया।

Read More Oppo का नया बजट फोन लॉन्च, 6,500mAh बैटरी और स्नैपड्रैगन चिपसेट भी

प्रार्थी ने बताया कि वह पानी पीकर उसी बैंक में गया तो एक व्यक्ति बोला कि तुम्हारे शर्ट में कहा से गंदगी लगा लिए हो, तब प्रार्थी अपने शर्ट में लगे गंदगी को धोने अपने थैला को लेकर बावा हाटल चबुतरा के पास थैला को अपने पैर के पास रखकर शर्ट को पानी से धो रहा था. इस दौरान थैला मेें रखे कुल 1,78,000 रुपए नगदी तथा प्रार्थी के नाम सेे जिला सहकारी बैंक पास बुक एवं बैंक आफ बडौदा का चेक एवं पास बुक सेन्ट्रल बैक का पास बुक और छोटे भाई पालन का पास बुक एवं पेन कार्ड को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया.

ऐसे पकड़ में आया चोर
मामले में अपराध कायम कर तत्काल थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मुंगेली तेजनाथ सिंह ने उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को घटना के बारे में सूचना दी. मांमले को गंभीरता से लेते हुये थाना चौकीयो में नांका बंदी तत्काल करने के निर्देश प्राप्त होने से चेकिंग पाइंट लगाया गया, पेट्रोलिंग वाहन रवाना किया गया. सरहदी जिलों के पुलिस अधिकारियों से बात कर वहां भी नाकेबंदी करावाया गया व आवश्यक जानकारी साझा की गई. घटना स्थल के आस पास लगे चौक चौराहो का सीसीटीव्ही फुटेज लिया गया. चेकिंग के दौरान थाना फास्टरपुर नांका बंदी के द्वारा मुंगेली तरफ से आ रही कार को रोककर चंेक किया गया. कार में सवार व्यक्तियों की वरिष्ठ कार्यालयों से प्राप्त जानकारियों से मिलान कराया गया. यह निश्चित होने के बाद कि संबंधित व्यक्तियों का हूलिया प्राप्त जानकारियों से मिल रहा है उनको हिरासत में लेकर थाना में पूछताछ की गई। विस्तृत पुछताछ करने पर अपराध कारित करना स्वीकार किया।

आरोपियों से गवाहों के समक्ष पूछताछ कर मेमोरण्डम कथन लिया गया. आरोपी विशाल सिसोदीया, नीरज कुमार सिसोदीया, प्रशांत सिसोदीया को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. वहीं आरोपियों से चोरी गई किमती 1,78,000 रुपए एवं कार जुमला कीमत 9,78,000 हजार रुपए जब्त किया गया।

मामले की विवेचना में दूसरे मामले का भी खुलासा
आरोपियों ने अपने-अपने मेमोरण्डम कथन में उक्त तीनों आरोपी व निरंजन सिसोदीया के साथ इस घटना के पूर्व 11 मार्च को जिला रायगढ़ में भी चोरी की वारदात करने की बात कही। यहां एक हॉटल में शादी हो रहा था, जहं पर रात्रि में शादी मण्डप से सोने चांदी का जेवर एक सोने का चैन, दो सोने का रिग, सोने का कान का झुमका, सोने का सिक्का एक नग, चांदी का पायल एक जोडी और नगदी रकम करीब 70,000 रुपए से भरा लेडिस बैग को चोरी कर आपस में बांटने की बात कही. चोरी किये गये सोने चांदी के जेवर को बेचने के लिये अपने साथी निरंजन सिसोदीया को देना बताया. उक्त कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली पंकज पटेल, निरीक्षक तेजनाथ सिंह थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मुंगेली व अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारियों की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

वक्फ बोर्ड का ऐलान: गणतंत्र दिवस पर प्रदेशभर की मस्जिदों और वक्फ कार्यालयों में तिरंगा फहराने के निर्देश

राज्य

ऑस्ट्रेलिया की राह पर आंध्र प्रदेश? 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन पर मंथन ऑस्ट्रेलिया की राह पर आंध्र प्रदेश? 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन पर मंथन
नई दिल्ली। बच्चों पर सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को लेकर दुनिया भर में बहस तेज हो गई है। ऑस्ट्रेलिया...
मणिपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: मैतेई युवक की गोली मारकर हत्या, उग्रवादियों के सामने मांगता रहा जिंदगी की भीख
माघ मेला में नियम तोड़ने का आरोप, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को एक और नोटिस, स्थायी प्रतिबंध की चेतावनी
मध्य प्रदेश: बसंत पंचमी पर भोजशाला में साथ-साथ पूजा और नमाज, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय
किश्तवाड़ के ऊपरी इलाकों में तनाव, आतंकियों के खिलाफ बड़ा सर्च ऑपरेशन तेज