छत्तीसगढ़ की CAG रिपोर्ट में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का खुलासा: 33.63 करोड़ की दवाएं एक्सपायर, 49.68 करोड़ के उपकरण अनुपयोगी

छत्तीसगढ़ की CAG रिपोर्ट में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का खुलासा: 33.63 करोड़ की दवाएं एक्सपायर, 49.68 करोड़ के उपकरण अनुपयोगी

रायपुर: छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही पर कैग (CAG) रिपोर्ट ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मार्च 2022 को समाप्त वित्तीय वर्ष के लिए तैयार की गई इस रिपोर्ट में 2016 से 2022 तक की अवधि में स्वास्थ्य विभाग की कई गंभीर खामियां पाई गई हैं। रिपोर्ट के अनुसार, छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस निगम […]

रायपुर: छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही पर कैग (CAG) रिपोर्ट ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मार्च 2022 को समाप्त वित्तीय वर्ष के लिए तैयार की गई इस रिपोर्ट में 2016 से 2022 तक की अवधि में स्वास्थ्य विभाग की कई गंभीर खामियां पाई गई हैं। रिपोर्ट के अनुसार, छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस निगम लिमिटेड (CGMSCL) की लापरवाही के कारण 33.63 करोड़ रुपये की दवाएं एक्सपायर हो गईं। इसके अलावा 49.68 करोड़ रुपये के चिकित्सा उपकरण भी अनुपयोगी पड़े हैं।

घटिया दवाओं की सप्लाई पर कार्रवाई में कमी

रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि घटिया दवाओं की सप्लाई करने वाली कंपनियों से न तो गुणवत्ता वाली दवाएं ली गईं और न ही उन पर 1.69 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा, इन कंपनियों से 24.60 लाख रुपये का डैमेज शुल्क भी नहीं लिया गया। यह भी बताया गया कि क्रय नियमों का पालन नहीं किया गया, जिससे सरकार को भारी नुकसान उठाना पड़ा।

Read More धमतरी में रेत माफियाओं की शर्मनाक करतूत, अवैध उत्खनन से श्मशान घाट धंसा, बाहर आने लगे मानव कंकाल

लोकल पर्चेज के माध्यम से महंगी खरीदी

Read More अवैध शराब पर ढिलाई पड़ी महंगी: गोबरा नवापारा थाना प्रभारी निलंबित, एसपी ने की बड़ी कार्रवाई

CGMSCL की सेंट्रल एजेंसी होने के बावजूद, 27 से 50.65 प्रतिशत खरीद लोकल पर्चेज के माध्यम से करनी पड़ी। इसका कारण यह है कि समय पर निविदाएं फाइनल नहीं हो सकीं। रिपोर्ट में बताया गया कि 278 निविदाएं निकाली गईं, लेकिन इनमें से 165 टेंडर तीन से 694 दिनों तक फाइनल नहीं हो पाए। इससे समय पर सप्लाई नहीं हो सकी और सरकार को महंगे दामों पर लोकल पर्चेज करना पड़ा।

बिना अनुशंसा के दवाओं की खरीदी

कोरोना काल के दौरान बिना अनुशंसा के 23.13 करोड़ रुपये की दवाएं खरीदी गईं। इसके अलावा, 24 करोड़ रुपये की दवाएं ब्लैक लिस्टेड कंपनियों से खरीदी गईं। इस तरह की लापरवाही ने राज्य के स्वास्थ्य बजट पर भारी बोझ डाल दिया।

विशेषज्ञ डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की कमी

कैग रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के 23 जिला अस्पतालों में 33 प्रतिशत विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी है। पैरामेडिकल स्टाफ भी 13 प्रतिशत तक कम है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC) में स्थिति और भी खराब है, जहां 72 प्रतिशत विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी है। नर्सों की 32 प्रतिशत और पैरामेडिकल स्टाफ की 36 प्रतिशत कमी है।

मेडिकल कॉलेजों में स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की कमी

राज्य के कई सरकारी मेडिकल कॉलेजों में स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की भारी कमी है। इसके चलते कई विभाग आठ-आठ साल से शुरू नहीं हो पाए हैं। जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में कैंसर यूनिट शुरू नहीं हो सकी है। इसी तरह, राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की कमी के कारण हृदयरोग विज्ञान और न्यूरोलॉजी विभाग का ओपीडी शुरू नहीं हो पाया है।

Tags:

Latest News

मध्य प्रदेश में दर्दनाक हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिया से गिरी, 6 की मौत, 40 से ज्यादा घायल मध्य प्रदेश में दर्दनाक हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिया से गिरी, 6 की मौत, 40 से ज्यादा घायल
चलती कार की सनरूफ पर डांस, रील के लिए जान जोखिम में! रायपुर में युवकों का खतरनाक स्टंट वायरल
फरीदाबाद में बुलडोजर एक्शन के बाद प्रशासन अलर्ट, अफवाहों पर रोक लगाने के लिए कई घंटों तक इंटरनेट सेवाएं बंद
ऑपरेशन सिंदूर पर सेना प्रमुख का बड़ा बयान: तीनों सेनाएं हर चुनौती के लिए तैयार, बढ़ाया जा रहा तालमेल
बिलासपुर सेंट्रल यूनिवर्सिटी में साइबर सेंध! समर्थ पोर्टल हैक, पेपर लीक की आशंका से मचा हड़कंप
जंगल सफारी की सैर अब जेब पर भारी! बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को देना होगा ज्यादा शुल्क, जाने
अवैध शराब पर ढिलाई पड़ी महंगी: गोबरा नवापारा थाना प्रभारी निलंबित, एसपी ने की बड़ी कार्रवाई
खैरागढ़ में फलों के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई: केमिकल से पकाए जा रहे थे केले, खाद्य विभाग ने मारा छापा
BREAKING: बिलासपुर में आग का तांडव! खाद्य तेल एजेंसी धू-धू कर जली, लाखों के नुकसान की आशंका
Honor Win Turbo: 10000mAh बैटरी और 16GB रैम के साथ लॉन्च हुआ पावरफुल स्मार्टफोन
Smoking Addiction: लोग चाहकर भी क्यों नहीं छोड़ पाते सिगरेट? एक्सपर्ट ने बताई बड़ी वजह
रायपुर में कमिश्नरी सिस्टम की खुली पोल राजधानी की सड़कों पर गैंगवार और पुलिस के हाथ खाली