अस्थमा से केवल सांस नहीं उखड़ती, पेट को भी होता है नुकसान, डॉक्टर ने बताए बचने के उपाय

अस्थमा से केवल सांस नहीं उखड़ती, पेट को भी होता है नुकसान, डॉक्टर ने बताए बचने के उपाय

अस्थमा सांस की एक खतरनाक बीमारी है. इसको लेकर आम धारणा यही है कि इस डिजीज का असर केवल फेफड़ों पर ही होता है, जबकि ऐसा नहीं है. अस्थमा के कारण पेट से लेकर आंतों तक को भी नुकसान होता है. खासतौर पर जब प्रदूषण बढ़ जाता है तो अस्थमा के मरीजों को पेट से जुड़ी बीमारियां भी होने लगती हैं. डॉक्टर इसको अस्थमा एंड गट कनेक्शन कहते हैं. इसलिए ही डॉक्टर प्रदूषण के इस समय में अस्थमा मरीजों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं.

पॉल्यूशन के कारण अस्थमा मरीजों में पेट की बीमारियां क्यों बढ़ जाती है और इससे बचाव कैसे करें. इस बारे में एक्सपर्ट्स से जानते हैं. डॉ. बताते हैं कि अस्थमा के कई मरीज नाक की जगह मुंह से सांस लेते हैं. ऐसे में प्रदूषण में मौजूद छोटे- छोटे कण पेट में जाते हैं और आंतों में सूजन पैदा करते हैं. इससे कब्ज, एसिडिटी और आईबीएस जैसी बीमारियां होती है. जिनको पहले से ही ये समस्या है उनकी परेशानी ज्यादा बढ़ जाती है.

अस्थमा कैसे बढ़ाता है पेट की परेशानी?
डॉ. बताते हैं कि नाक से सांस लेते समय गंदी हवा फिल्टर भी होती है, लेकिन मुंह से ऐसा नहीं होता है. इस कारण प्रदूषण के कारण पेट में जाते हैं और सूजन करते हैं. इससे आंतों की लाइनिंग पर भी सूजन बढ़ने लगती है. जो समस्याएं पैदा करती हैं. कुछ मामलों में अस्थमा अटैक के दौरान शरीर को कम ऑक्सीजन मिलती है, जिससे पाचन धीमा हो जाता है और पेट भारी महसूस होता है.

Read More World Coffee Day: ब्लैक या मिल्क कॉफी, कौन सी बेहतर? जानें दूध मिलाने से नुकसान होता है या नहीं

डॉ. कहते हैं कि अस्थमा के कई मरीज एसिडिटी की समस्या से भी परेशान रहते हैं. कुछ मरीजों को सीने में जलन, खट्टा डकार जैसी समस्या भी होती है. जब प्रदूषण बढ़ जाता है तब अस्थमा मरीजों में पेट की समस्याएं ज्यादा देखी जाती है. ओपोडी में रोजाना ऐसे कई मरीज आते हैं जिनको पेट में दर्द से लेकर उल्टी- दस्त की शिकायत है. इनमें उन मरीजों की संख्या भी काफी है जिनको पहले से अस्थमा है. डॉ. के मुताबिक, अस्थमा से पीड़ित बच्चे, बुजुर्ग और महिलाओं सभी में इस तरह की परेशानी देखी जाती है.

Read More Pregnancy Kidney Stone: प्रेगनेंसी में हो जाए किडनी स्टोन तो कितना खतरनाक? जानें कब पड़ सकती है इलाज की जरूरत

कैसे करें बचाव?

  • प्रदूषण से बचने के लिए मास्क लगाएं
  • अपनी अस्थमा की दवाएं समय पर लें
  • अपने पास इन्हेलर रखें
  • बहुत तला-भुना, मसालेदार और सिट्रिक फूड कम करें
  • ओवरईटिंग से बचें और छोटे-छोटे भोजन लें
Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार