सूचना आयोग की बड़ी कार्यवाही, थाना प्रभारी पर 12 प्रकरणों में लगा एक साथ जुर्माना, जानिए क्यों भरने पड़ेंगे इतने हजार रुपये ?

सूचना आयोग की बड़ी कार्यवाही, थाना प्रभारी पर 12 प्रकरणों में लगा एक साथ जुर्माना, जानिए क्यों भरने पड़ेंगे इतने हजार रुपये ? रायपुर : छत्तीसगढ़ सूचना आयोग ने 12 मामलों पर थाना प्रभारी पर बड़ी कार्रवाई की है. समयावधि में जानकारी नहीं देने पर सूचना आयोग ने थाना प्रभारी पर ₹65000/- से भी अधिक […]

सूचना आयोग की बड़ी कार्यवाही, थाना प्रभारी पर 12 प्रकरणों में लगा एक साथ जुर्माना, जानिए क्यों भरने पड़ेंगे इतने हजार रुपये ?

रायपुर : छत्तीसगढ़ सूचना आयोग ने 12 मामलों पर थाना प्रभारी पर बड़ी कार्रवाई की है. समयावधि में जानकारी नहीं देने पर सूचना आयोग ने थाना प्रभारी पर ₹65000/- से भी अधिक का अर्थदंड लगाया है।


दरअसल, 2019 में थाना मोहन नगर दुर्ग में जन सूचना अधिकारी के पद पर पदस्थ रहे नरेश पटेल पर 12 प्रकरणों में ₹65400/- का अर्थदंड लगाया है. आयोग ने अपने सभी 12 आदेशों दिनांक 25.06.2022 की कॉपी पुलिस अधीक्षक दुर्ग को भेजकर निर्देश दिया हैं।

Read More अदालतें सिर्फ इमारतें नहीं…’, विदाई पर भावुक हुए चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा, बोले- न्याय का पवित्र मंदिर हैं, देखे वीडियो

आदेश में कहा कि तत्कालीन जन सूचना अधिकारी एवं थाना प्रभारी थाना मोहन नगर जिला दुर्ग (वर्तमान में थाना पुलगांव जिला दुर्ग) के वेतन से आयोग द्वारा अधिरोपित उक्त अर्थदंड की राशि को उनके वेतन से नियमानुसार कटौती कर शासकीय कोष में जमा कराया जाना सुनिश्चित करें।

Read More शहडोल-अनूपपुर रेल सेक्शन में चला सघन टिकट चेकिंग अभियान, 274 यात्रियों से वसूला 2.47 लाख रुपये जुर्माना

दुर्ग निवासी गुलाब चंद सोनी ने अक्टूबर 2019 के दरमियान सूचना के अधिकार के तहत आवेदन पेश कर थाना मोहन नगर दुर्ग के जनसूचना अधिकारी से पृथक पृथक 12 आवेदन पत्रों के द्वारा क्रमशः थाना मोहन नगर में पदस्थ लोक सेवकों के नाम, पदनाम, सूचना के अधिकार के तहत संधारित सूचना पंजी, थाना मोहन नगर को आवंटित समस्त शासकीय वाहनों, हथियार लाइसेंस धारकों की जानकारी, किरायेदारों के संबंध में पुलिस द्वारा संग्रहित की गई जानकारी मांगी थी।

लोकसभा चुनाव 2019 के दरमियान थानों में हथियार जमा करा देना और जमा नहीं कराने वालों से संबंधित जानकारी, सूचना के अधिकार के तहत प्रस्तुत हुए आरटीआई आवेदन पत्रों इत्यादि के बारे में जानकारियां चाहिए थी, लेकिन आवेदक को समयावधि के भीतर वांछित अनुसार जानकारियां उपलब्ध नहीं कराई गई, जिसके कारण गुलाबचंद द्वारा सूचना आयोग में शिकायतें प्रस्तुत की गई।

राज्य सूचना आयुक्त मनोज त्रिवेदी ने सभी 12 प्रकरणों में विलंब के लिए तत्कालीन जन सूचना अधिकारी नरेश पटेल को दोषी पाते हुए उन पर अर्थदंड आरोपित कर दिए हैं. यह पहली बार हुआ है कि किसी थाने के जन सूचना अधिकारी पर किसी एक ही शिकायतकर्ता के प्रकरणों में सूचना आयोग ने एकमुश्त 12 दंड आदेश अर्थदंड अधिरोपित किए जाने के आदेश पारित किए हैं।

आयोग ने आदेश की कॉपी तत्कालीन जन सूचना अधिकारी नरेश पटेल को भी प्रेषित कर निर्देश दिए हैं कि आयोग द्वारा अधिरोपित शास्ति की राशि को उल्लेखित अर्थदंड (पेनाल्टी) का शीर्ष, मुख्य शीर्ष- 0070, अन्य प्रशासनिक सेवाएं, उप मुख्य शीर्ष- (60) अन्य सेवाएं, लघु शीर्ष (118) सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के अधीन प्राप्तियाँ, अर्थदंड की राशि जमा करने बाबत, में चालान द्वारा जमा कर चालान की एक छाया प्रति आयोग को भी भेजें।

Tags:

Latest News

छत्तीसगढ़ में देर रात दो सड़क हादसे, कहीं पुलिया पर पलटा सीमेंट लदा ट्रक तो कहीं कार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत छत्तीसगढ़ में देर रात दो सड़क हादसे, कहीं पुलिया पर पलटा सीमेंट लदा ट्रक तो कहीं कार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
मरवाही में हाथियों की आहट से ग्रामीण सतर्क, 7 जगह फसलों को नुकसान… वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी
गिरफ्तारी के बाद हाईकोर्ट पहुंचे स्वतंत्र भारद्वाज, लेकिन सुनवाई से पहले ही 14 दिन की न्यायिक हिरासत
स्वतंत्रता दिवस के दिन औरापानी पर्यटन स्थल से चोरी हुई बाइक बरामद, पुलिस की पकड़ में एक नाबालिग
हाईकोर्ट में बदली न्यायिक व्यवस्था, 8 सितंबर से लागू हुआ नया रोस्टर, जानिए किस बेंच में होगी किस मामले की सुनवाई
स्कूल में शराब के नशे में पहुंचे व्याख्याता पर गिरी गाज, बिना अनुमति गैरहाजिरी भी पड़ी भारी; शिक्षा विभाग ने किया निलंबित
अब सरकारी दफ्तर भी नहीं बचेंगे! बिजली बिल बकाया तो कटेगी सप्लाई, रायपुर में 441 कनेक्शन निशाने पर
तहसील के चक्कर खत्म! अब घर बैठे होगा जमीन का सीमांकन, 7 दिन में शुरू होगी ऑनलाइन व्यवस्था
OnePlus N6 Lite: 20 हजार से कम में आ सकता है नया फोन, इसी महीने लॉन्च की चर्चा
झारसुगुड़ा से ट्रॉली बैग में लेकर आ रहा था गांजा, मुखबिर की सूचना पर 6.396 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
Acidity Relief: बार-बार होती है एसिडिटी? रोजमर्रा की ये 3 आदतें दे सकती हैं राहत
प्रमोशन में बड़ा फर्जीवाड़ा: पुरानी सीआर का मूल्यांकन बदलकर अफसर ने हथिया लिया उच्च पद