सस्ती हुई देश की पहली CNG बाइक, जानें नई कीमत और दमदार फीचर्स

सस्ती हुई देश की पहली CNG बाइक, जानें नई कीमत और दमदार फीचर्स

सस्ती हुई देश की पहली CNG बाइक, जानें नई कीमत और दमदार फीचर्स

बजाज ऑटो ने देश की पहली CNG मोटरसाइकिल Bajaj Freedom 125 की कीमत घटा दी है.

अगर आप कम खर्चे में बाइक चलाना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. बजाज ऑटो ने देश की पहली CNG मोटरसाइकिल Bajaj Freedom 125 की कीमत घटा दी है. अब इसका बेस वेरिएंट पहले से 5,000 रुपये सस्ता मिल रहा है, जिससे यह बाइक और भी किफायती हो गई है.

बजाज फ्रीडम 125 के बेस वेरिएंट NG04 Drum की नई एक्स-शोरूम कीमत 85,976 रुपये रखी गई है. पहले इसकी कीमत 90,000 रुपये थी. हालांकि, बाकी दोनों वेरिएंट्स (Drum LED और Disc LED) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

बिक्री बढ़ाने की कोशिश (Bajaj Freedom 125 CNG Bike Price Cut)
कंपनी का मकसद है कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस डुअल फ्यूल बाइक को खरीदें. पेट्रोल के मुकाबले CNG सस्ती और ज्यादा माइलेज देने वाली होती है, यही वजह है कि इस बाइक की मांग बढ़ाने के लिए कंपनी ने कीमत घटाने का फैसला किया है.

Read More Redmi Note 17 5G भारत में लॉन्च: ₹30 हजार से कम में 8000mAh बैटरी, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और 4 साल के Android अपडेट

इंजन और माइलेज (Bajaj Freedom 125 CNG Bike Price Cut)
बजाज फ्रीडम 125 में 125cc का सिंगल-सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 9.5 PS की पावर और 9.7 Nm का टॉर्क देता है. बाइक में 2 लीटर पेट्रोल टैंक और 2 लीटर CNG टैंक है.

Read More Moto Pad 70 भारत में लॉन्च: 10,200mAh बैटरी और 2.5K डिस्प्ले से लैस टैबलेट, कीमत ₹33,999 से शुरू

  • CNG पर माइलेज: 100 km/kg
  • पेट्रोल पर माइलेज: 65 km/l
  • कुल रेंज: करीब 330 किलोमीटर

फीचर्स की बात करें तो इसमें मिलते हैं (Bajaj Freedom 125 CNG Bike Price Cut)

  • एलईडी हेडलाइट्स
  • एलसीडी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
  • ब्लूटूथ कनेक्टिविटी
  • गियर पोजीशन इंडिकेटर
  • रियल टाइम माइलेज डिस्प्ले
  • सिंगल पीस सीट
  • टायर हगर
  • कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम (CBS)

बाजार में मुकाबला (Bajaj Freedom 125 CNG Bike Price Cut)
अब कीमत में कटौती के बाद Freedom 125 का सीधा मुकाबला Honda Shine 125 से हो गया है, जो पहले से ही बाजार में बहुत लोकप्रिय है.

कम खर्च, ज्यादा माइलेज और दो ईंधन विकल्पों (CNG और पेट्रोल) के साथ Bajaj Freedom 125 अब और भी किफायती बन गई है. अगर आप रोजाना बाइक से लंबा सफर करते हैं और फ्यूल की कीमतें आपको परेशान करती हैं, तो यह बाइक आपके लिए बेहतर विकल्प बन सकती है.

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

कवर्धा में नकली नोटों की फैक्ट्री का पर्दाफाश! कलर प्रिंटर से छाप रहे थे 500 के नोट, 3 गिरफ्तार, ऐसे हुआ खुलासा.... कवर्धा में नकली नोटों की फैक्ट्री का पर्दाफाश! कलर प्रिंटर से छाप रहे थे 500 के नोट, 3 गिरफ्तार, ऐसे हुआ खुलासा....
एक फंदा, दो जिंदगियां खत्म, दंपती ने दी जान, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया
ध्रुव राठी के विवादित वीडियो पर बड़ा अपडेट, Google ने भारत में रोका प्रसार; दिल्ली HC में हुई सुनवाई
दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेटर अभिषेक पोरेल पर रेप का आरोप, हाईकोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
ईओडब्ल्यू डीजी को शिकायत: पूर्व सीएम शिवराज व उनके परिवार की कंपनियों, व्यापमं और दिलीप बिल्डकॉन की जांच की मांग
शराब घोटाले में ED का बड़ा एक्शन: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार, 3400 करोड़ के केस में आज कोर्ट में पेशी
चाकूबाजी की दो वारदात, ऑटो चालक की मौत, दूसरे युवक पर भी चाकू से हमला, पकड़े गए आरोपी
15 अगस्त से पहले बड़ा खतरा टला! पाकिस्तान से आए हथियारों के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, गुरुग्राम में फायरिंग की थी तैयारी
झीरम घाटी केस का फाइनल राउंड: 13 साल बाद फैसले की आहट, आज बचाव पक्ष की आखिरी दलील
‘सितार’ की जांच में खुला 317 करोड़ का हिसाब! गुरमुख जुमनानी पर GST का बड़ा शिकंजा, 90 दिन की मोहलत
गतौरा शराब दुकान में लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, कर्ज चुकाने के लिए बनाई थी वारदात की योजना
बिलासपुर में नशे के सौदागर पर पुलिस का शिकंजा, 5.32 ग्राम ‘ओरिजनल गैंगस्टर ओजी’ के साथ आरोपी गिरफ्तार