WhatsApp Call पर करते हैं बात? तो आपकी लोकेशन हो सकती है ट्रैक! फटाफट ऑन करें ये सेटिंग

WhatsApp Call पर करते हैं बात? तो आपकी लोकेशन हो सकती है ट्रैक! फटाफट ऑन करें ये सेटिंग

WhatsApp तो भले ही आप सालों से चला रहे हैं लेकिन क्या आपको पता है कि व्हाट्सऐप कॉल के जरिए आपकी लोकेशन भी ट्रैक की जा सकती है? चौंक गए, लेकिन ये सच है. कोई आपके साथ ऐसा न कर पाए, व्हाट्सऐप ने इसका भी बंदोबस्त किया हुआ है, लेकिन बहुत से लोगों को ऐप में मिलने वाले इस काम के फीचर की सही जानकारी तक नहीं है. ये फीचर बाय डिफॉल्ट बंद होता है, लेकिन इसे ऑन होना चाहिए जिससे कि सिक्योरिटी बनी रहे, हम आज आपको बताएंगे कि कौन सा है वो फीचर जो कॉल के जरिए आपकी लोकेशन को ट्रैक होने से बचा सकता है और आप इस फीचर को किस तरह से ऑन कर सकते हैं?

WhatsApp Call पर बात करते वक्त कॉल के जरिए आपकी लोकेशन को कोई भी हैकर या स्कैमर ट्रैक न कर पाए, इसलिए जरूरी है कि आप व्हाट्सऐप के Protect IP Address in Calls फीचर को ऑन रखें. अगर आप नहीं जानते हैं कि इस फीचर को किस तरह से ऑन करना है तो आइए आपको कुछ सिंपल स्टेप्स में पूरा तरीका समझाते हैं.

WhatsApp Feature: ये है ऑन करने का तरीका
सबसे पहले व्हाट्सऐप ओपन कीजिए, इसके बाद आपको साइड में दिख रहे तीन डॉट्स पर क्लिक करना होगा. तीन डॉट्स पर टैप करने के बाद आप लोगों को ऐप की सेटिंग्स में जाना होगा. सेटिंग्स में जाने के बाद प्राइवेसी ऑप्शन नजर आएगा, इसपर क्लिक करें. प्राइवेसी ऑप्शन में एडवांस विकल्प में जाएं, यहां आप लोगों को Protect IP Address in Calls फीचर मिल जाएगा जो बाय डिफॉल्ट बंद होगा. आप इस फीचर को यहां से ऑन कर व्हाट्सऐप अकाउंट की सिक्योरिटी को मजबूत कर सकते हैं. इस फीचर के ऑन होने के बाद आपकी सभी व्हाट्सऐप कॉल्स कंपनी के सर्वर के जरिए जाएंगी जिसे कोई भी ट्रैक नहीं कर पाएगा.

Read More Samsung Galaxy S27 Ultra: कैमरा में होगा बड़ा बदलाव! लीक में सामने आईं ये डिटेल्स

 

Read More Vivo V80 Launch: ₹62,999 से शुरू, 7,200mAh बैटरी और ZEISS कैमरा का दमदार कॉम्बिनेशन

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार