भारतीय सेना की निगरानी क्षमताओं को मिला नया आयाम, रोबोटिक म्यूल' बना नया साथी, चीन-पाक सीमा पर तैनात, जानें क्या है खासियत

भारतीय सेना की निगरानी क्षमताओं को मिला नया आयाम, रोबोटिक म्यूल' बना नया साथी, चीन-पाक सीमा पर तैनात, जानें क्या है खासियत

नई दिल्ली: भारतीय सेना अब आधुनिक टेक्नोलॉजी की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है. इसी कड़ी में अब सीमा की निगरानी और ऑपरेशंस को और ताकतवर बनाने के लिए एक खास मशीन शामिल की गई है जिसे नाम दिया गया है ‘रोबोटिक म्यूल’. यह कोई आम मशीन नहीं बल्कि एक ऐसा रोबोट है जो बिना किसी मानव सहायता के निगरानी करने, दुश्मनों की पहचान करने और ज़रूरत पड़ने पर उन पर हमला करने की क्षमता रखता है। अब यह स्वचालित सैनिक चीन और पाकिस्तान जैसी संवेदनशील सीमाओं पर सेना के साथ सक्रिय है. यह न केवल दुर्गम इलाकों में पहुंच सकता है बल्कि गोपनीय सैन्य मिशनों में भी बड़ी भूमिका निभा सकता है.

इस रोबोटिक म्यूल में कई तरह के हथियार फिट किए जा सकते हैं जैसे AK-47, इंसास, LMG, स्नाइपर राइफल या टेवौर. इसके अलावा यह 12 से 15 किलोग्राम तक का सैन्य पेलोड उठाकर ले जा सकता है जिससे यह लॉजिस्टिक सपोर्ट में भी मददगार बनता है.ARMY

यह रोबोट ना सिर्फ समतल रास्तों पर बल्कि पहाड़ी, रेतीले, बर्फ से ढके क्षेत्रों और सीढ़ियों पर भी आसानी से चल सकता है. इसकी खासियत यह भी है कि यह पानी में चलने और छोटे नालों को पार करने में सक्षम है. यह लगातार 3.5 घंटे तक 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकता है और सिर्फ एक घंटे में फुल चार्ज हो जाता है. इसकी बैटरी 21 घंटे तक चलने की क्षमता रखती है, जो इसे लंबे मिशनों के लिए आदर्श बनाती है.

Read More Laptop Charging Tips: कार में लैपटॉप चार्ज करते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, कम हो सकती है बैटरी लाइफ

इस म्यूल में 5 थर्मल कैमरे और कई एडवांस सेंसर लगे हुए हैं. इसकी निगरानी क्षमता 360 डिग्री तक फैली हुई है. इसमें इलेक्ट्रो-ऑप्टिक्स और इन्फ्रारेड तकनीक है, जो दुश्मन या किसी भी वस्तु की पहचान में मदद करती है. वजन लगभग 51 किलोग्राम है. लंबाई 37.5 इंच, ऊंचाई 27 इंच और चौड़ाई 10 इंच है यानी काफी कॉम्पैक्ट और पोर्टेबल.ARMY 02

Read More Moto Pad 70 भारत में लॉन्च: 10,200mAh बैटरी और 2.5K डिस्प्ले से लैस टैबलेट, कीमत ₹33,999 से शुरू

सबसे बड़ी बात यह है कि अब सेना को बेहद खतरनाक क्षेत्रों में जवानों को भेजने की जरूरत कम होगी. रोबोटिक म्यूल इन दुर्गम इलाकों में जाकर दुश्मन की स्थिति की सटीक जानकारी दे सकता है और कार्रवाई भी कर सकता है. इससे जवानों की जान जोखिम में डालने की जरूरत नहीं रहेगी.

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए शिक्षा विभाग के बाबू पर गिरी गाज, कोर्ट की 3 साल की सजा के बाद नौकरी से बर्खास्त रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए शिक्षा विभाग के बाबू पर गिरी गाज, कोर्ट की 3 साल की सजा के बाद नौकरी से बर्खास्त
कवर्धा में नकली नोटों की फैक्ट्री का पर्दाफाश! कलर प्रिंटर से छाप रहे थे 500 के नोट, 3 गिरफ्तार, ऐसे हुआ खुलासा....
एक फंदा, दो जिंदगियां खत्म, दंपती ने दी जान, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया
ध्रुव राठी के विवादित वीडियो पर बड़ा अपडेट, Google ने भारत में रोका प्रसार; दिल्ली HC में हुई सुनवाई
दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेटर अभिषेक पोरेल पर रेप का आरोप, हाईकोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
ईओडब्ल्यू डीजी को शिकायत: पूर्व सीएम शिवराज व उनके परिवार की कंपनियों, व्यापमं और दिलीप बिल्डकॉन की जांच की मांग
शराब घोटाले में ED का बड़ा एक्शन: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार, 3400 करोड़ के केस में आज कोर्ट में पेशी
चाकूबाजी की दो वारदात, ऑटो चालक की मौत, दूसरे युवक पर भी चाकू से हमला, पकड़े गए आरोपी
15 अगस्त से पहले बड़ा खतरा टला! पाकिस्तान से आए हथियारों के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, गुरुग्राम में फायरिंग की थी तैयारी
झीरम घाटी केस का फाइनल राउंड: 13 साल बाद फैसले की आहट, आज बचाव पक्ष की आखिरी दलील
‘सितार’ की जांच में खुला 317 करोड़ का हिसाब! गुरमुख जुमनानी पर GST का बड़ा शिकंजा, 90 दिन की मोहलत
गतौरा शराब दुकान में लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, कर्ज चुकाने के लिए बनाई थी वारदात की योजना