ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप्स के एड्स पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, आज गूगल और मेटा के अधिकारियों से पूछताछ

भारत की आर्थिक अपराध जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने टेक कंपनियों गूगल और मेटा के बड़े अधिकारियों को आज दिल्ली मुख्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया है. वजह ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप्स से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग का मामला है. 

रिपोर्ट के मुताबिक, ईडी ये जांच कर रही है कि क्या गूगल और मेटा ने अपने प्लेटफॉर्म्स पर सट्टेबाजी ऐप्स के एड्स को बढ़ावा देकर इनके प्रोमोशन में मदद कर रही है. ये आरोप ऐसे समय में लगे हैं जब सरकार पहले ही सट्टेबाजी से जुड़ी सभी एड्स एक्टिविटी को लेकर एडवाइजरी जारी कर चुकी है.

कई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दोनों कंपनियों ने गवर्नमेंट एडवाइजरी को नजरअंदाज कर सट्टेबाजी जैसे गैरकानूनी कामों को प्रमोट किया है. ईडी इस बात की भी जांच कर रही है कि गूगल और मेटा ने इन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म्स से कितनी कमाई की और क्या इनके जरिए किसी और सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म को भी प्रमोट किया गया है.

Read More Jio Plan: 450 रुपए वाला नया प्लान हुआ लॉन्च, मिलेंगे ढेर सारे फायदे, चेक करें वैलिडिटी

गूगल और मेटा की चुप्पी
फिलहाल, अब तक गूगल और मेटा की ओर से इस मुद्दे पर कोई ऑफिशियल जवाब नहीं आया है. लेकिन आज कोर्ट की पेशी में संभावना है कि दोनों कंपनियां अपनी चुप्पी तोड़ेंगी और अपना पक्ष सामने रखेंगी.

Read More Vivo का नया 7,200mAh बैटरी वाला 5G फोन लॉन्च, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 50MP कैमरा भी

सरकार की चेतावनी पहले ही जारी
भारत सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ इंफॉर्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग ने 2022 में एक एडवाइजरी जारी की थी, जिसमें सभी टीवी चैनलों और डिजिटल मीडिया से सट्टेबाजी और जुए से जुड़े एड्स से दूर रहने को कहा गया था. मंत्रालय ने पहले ही वॉर्न किया था कि ये एड्स युवा और बच्चों पर गलत असर डाल सकते हैं और इससे पैसों का जोखिम हो सकता है.

गूगल और मेटा जैसी टेक दिग्गज कंपनियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं अगर ईडी की जांच में आरोप सही साबित होते हैं. ऑनलाइन सट्टेबाजी पर अब सरकार की कड़ी नजर है.

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

प्रदेश कांग्रेस में बदलाव की सुगबुगाहट: दीपक बैज की होगी छुट्टी या टीएस सिंहदेव संभालेंगे कमान?

राज्य

‘भेड़-बकरी’ टिप्पणी से सियासी तूफान: दिल्ली मेयर के खिलाफ AAP का धरना, इस्तीफे की उठी मांग ‘भेड़-बकरी’ टिप्पणी से सियासी तूफान: दिल्ली मेयर के खिलाफ AAP का धरना, इस्तीफे की उठी मांग
नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम (MCD) की राजनीति में उस वक्त बड़ा विवाद खड़ा हो गया, जब मेयर राजा इकबाल...
अहमदाबाद प्लेन क्रैश जांच में नया बवाल: मृत कैप्टन के रिश्तेदार को AAIB का समन, पायलट फेडरेशन भड़का
विज्ञापन के चक्कर में दौड़ हारी! सलमान-ह्रितिक पर केस, हर्जाने की रकम सुन कर हैरत में पड़ जायेंगे आप
मणिकर्णिका घाट ध्वस्तीकरण विवाद: कांग्रेस ने BJP पर साधा निशाना, अजय राय बोले – “देवी अहिल्याबाई की धरोहर खतरे में”
टैक्स विवाद की आंच: आनंदा डेयरी पर आयकर का बड़ा हमला, हापुड़ और बुलंदशहर में छापेमारी का सिलसिला