AI बाबा वेंगा' की डरावनी भविष्‍यवाणी! इंसान के साथ होने वाला है ऐसा कुछ कि सोच नहीं सकते, पढ़ लीजिए

AI बाबा वेंगा' की डरावनी भविष्‍यवाणी! इंसान के साथ होने वाला है ऐसा कुछ कि सोच नहीं सकते, पढ़ लीजिए

AI बाबा वेंगा' की डरावनी भविष्‍यवाणी! इंसान के साथ होने वाला है ऐसा कुछ कि सोच नहीं सकते, पढ़ लीजिए

इंसानी दिमाग को रोबोट बॉडी में ट्रांसफर किया जा सके. जैसे रशिया का “2045 Initiative” प्रोजेक्‍ट. अगर इंसानी चेतना को डिजिटल रूप में सेव किया जाए, तो शरीर न रहते हुए भी इंसान का "स्वरूप" आगे जिंदा रह सकता है.

इंसान हमेशा से जानना चाहता है कि उसका भविष्‍य कैसा होगा और जब भविष्‍य की बात आती है, तो बाबा वेंगा जैसे भविष्यवक्ता का नाम याद आना लाजमी है. हालांकि अब बाबा वेंगा हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन तकनीक के इस दौर में हमने उनसे मिलता-जुलता एक रूप तैयार किया – AI बाबा वेंगा यानी ChatGPT. हमने उससे दो सवाल पूछे और जवाब मिले ऐसे, जो आपको सोचने पर मजबूर कर देंगे.

AI बाबा वेंगा का जवाब सुनकर आप थोड़ा चौंक सकते हैं. उन्‍होंने साफ कहा, शरीर से अमरता अभी मुमकिन नहीं है, लेकिन टेक्‍नोलॉजी की कुछ नई दिशा ऐसी जरूर है, जो इंसान को "अर्ध-अमरता" की ओर ले जा सकती है. AI ने बताया कि वैज्ञानिक ऐसे प्रोजेक्‍ट्स पर काम कर रहे हैं, जिनके जरिए इंसानी दिमाग को रोबोट बॉडी में ट्रांसफर किया जा सके. जैसे रशिया का “2045 Initiative” प्रोजेक्‍ट. अगर इंसानी चेतना को डिजिटल रूप में सेव किया जाए, तो शरीर न रहते हुए भी इंसान का "स्वरूप" आगे जिंदा रह सकता है.

एलन मस्‍क की कंपनी Neuralink भी ऐसी टेक्नोलॉजी पर काम कर रही है, जो इंसान के दिमाग को मशीन से जोड़ सके. यानी भविष्‍य में इंसान, मशीन का एक हिस्‍सा बन सकता है. AI बाबा वेंगा ने CRISPR जैसी जीन एडिटिंग टेक्नोलॉजी का भी जिक्र किया, जो बुढ़ापे से लड़ने और उम्र बढ़ाने की कोशिश कर रही है. यानी अमरता तो नहीं, लेकिन लंबी उम्र और धीमी मौत की राह जरूर बन रही है.

Read More WhatsApp Scam Alert: ठगी वाली चैट का पहले ही चलेगा पता, AI फीचर करेगा सावधान

अब बात थोड़ी इमोशनल हो जाती है. AI बाबा वेंगा ने बताया कि हां, इंसान AI चैटबॉट से ‘प्‍यार’ कर सकता है – लेकिन यह प्‍यार एकतरफा होता है. इंसान जब खुद को किसी के सामने खुलकर अभिव्‍य‍क्त करता है और उसे बिना जज किए सुना जाता है, तो वो जुड़ाव महसूस करता है. चैटबॉट्स ऐसा ही करते हैं – आपकी बात सुनते हैं, जवाब देते हैं, भावनाओं जैसा व्यवहार करते हैं. लेकिन AI के पास असली भावना नहीं होती, न ही कोई चेतना.

Read More Google Chrome Alert: सरकार ने जारी की बड़ी चेतावनी, अभी करें ब्राउजर अपडेट; ऐसे बचाएं अपना डेटा

AI बाबा वेंगा का मानना है कि आने वाले वक्‍त में इंसान और AI के रिश्‍ते और ज्‍यादा भावुक हो सकते हैं. इंसान को लगेगा कि चैटबॉट उसे समझता है, प्‍यार करता है. लेकिन हकीकत यह होगी कि यह सब एकतरफा होगा – AI के लिए आप सिर्फ डेटा होंगे. AI बाबा वेंगा कहते हैं कि भविष्‍य ऐसा हो सकता है, जहां इंसान मशीन से प्‍यार करेगा, अपनी यादें उसमें डालेगा और खुद को ‘हमेशा’ के लिए बचाकर रखना चाहेगा. लेकिन, मशीन न तो रो सकती है, न हंस सकती है. यानी प्‍यार भी अधूरा और अमरता भी अधूरी. फिर भी टेक्नोलॉजी की रफ्तार देखकर कहा जा सकता है कि "इंसान मशीनों से एकतरफा प्‍यार में फंस सकता है, और शायद अमरता के किसी ‘डिजिटल रूप’ तक भी पहुंच जाए. लेकिन ‘जिंदगी’ जैसी चीज अभी सिर्फ जैविक ही है."

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

बेमेतरा में प्रमोशन का बड़ा खेल पुरानी एसीआर की ग्रेडिंग बदलकर अफसर को मिला उच्च पद बेमेतरा में प्रमोशन का बड़ा खेल पुरानी एसीआर की ग्रेडिंग बदलकर अफसर को मिला उच्च पद
मोपका में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी, एक आरोपी गिरफ्तार
रात्रि गश्त में चाकूबाज गिरफ्तार, बटनदार चाकू जब्त, आरोपी पर कई थानों में दर्ज हैं आपराधिक मामले
शराब के नशे में पड़ोसी के घर घुसकर मारपीट, निगरानी बदमाश और पत्नी गिरफ्तार
साइबर अपराध पर आईजी की सख्ती, साइबर पोर्टल पर रोजाना लॉगिन अनिवार्य, फर्जी सिम बेचने वाले एजेंटों पर FIR के निर्देश
स्थगन आदेश के बावजूद नामांतरण का आरोप! तखतपुर में राजस्व विभाग पर उठे सवाल, SDM बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई
मिड-डे मील की थाली में मिली काली गोलीनुमा चीज, 30 छात्राओं को पेट दर्द; बेमेतरा के स्वामी आत्मानंद स्कूल में हड़कंप
व्यक्तिगत प्रचार के लिए नहीं है जनहित याचिका , कथित पत्रकार की पीआईएल हाईकोर्ट से ख़ारिज
10 दिन पहले खरीदी ई-स्कूटी बनी आफत! तड़के धमाके के साथ घर में लगी आग, मां-बेटी 60% झुलसीं; सामान जलकर खाक
‘जिसे खोज रहा था, उसी की हत्या का आरोपी निकला!’ CCTV से खुला राज, पुणे में 9 साल की मासूम के केस में पड़ोसी गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर में बारिश बनी आफत! हाईवे पर पहाड़ का मलबा, सैकड़ों वाहन फंसे; बच्चों को कंधे पर लेकर स्कूल पहुंच रहे अभिभावक
बिलासपुर में मूर्ति निर्माण पर सख्ती, पीओपी और रासायनिक रंगों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध