200MP के साथ जलवा! Realme 16 Pro Series भारत में मचाएगी तहलका, मिलेंगे जबरदस्त फीचर्स

200MP के साथ जलवा! Realme 16 Pro Series भारत में मचाएगी तहलका, मिलेंगे जबरदस्त फीचर्स

रियलमी जल्द ग्राहकों के लिए नई Realme 16 Pro Series को भारत में लॉन्च करने वाली है. इस सीरीज की लॉन्च डेट और खास फीचर्स से जुड़ी जानकारी अगले कुछ दिनों या हफ्तों में सामने आने की उम्मीद है. इस सीरीज में Realme 16 Pro और Realme 16 Pro+ वेरिएंट्स को उतारा जा सकता है. जुलाई में लॉन्च हुई पिछली सीरीज में रियलमी 15 5जी और रियलमी 15 प्रो 5जी को उतारा गया था, लेकिन प्रो प्लस वेरिएंट को शामिल नहीं किया गया था.

टीजर इमेज में फोन गोल्ड मिडल फ्रेम और थोड़े से उभरे हुए रियर कैमरा मॉड्यूल के साथ नजर आ रहा है. मॉडल नंबर RMX5121 के साथ रियलमी स्मार्टफोन जिसे काफी हद तक Realme 16 Pro माना जा रहा है, चीन की TENAA और MIIT सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है. तस्वीरों में फ्लैट फ्रंट डिजाइन और रियर पैनल के टॉप लेफ्ट कॉर्नर में राउंड ऐज वाला एक चौकोर कैमरा आइलैंड स्पॉट हुआ है.

फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.78 इंच 1.5K OLED डिस्प्ले दी जा सकती है. स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए इस हैंडसेट में 2.5GHz प्रोसेसर मिल सकता है. ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो Android 16 पर आधारित ये फोन Realme UI 7 पर काम करेगा. कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के रियर में 200 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा और 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है.

Read More Samsung Galaxy S27 Ultra: कैमरा में होगा बड़ा बदलाव! लीक में सामने आईं ये डिटेल्स

Realme 16 Pro Specifications (संभावित)
7000mAh की बैटरी फोन में जान फूंकने के लिए दी जा सकती है जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी. सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और IR ब्लास्टर होने की उम्मीद है. लिस्टिंग के मुताबिक, हैंडसेट की मोटाई लगभग 7.75mm और वजन लगभग 192g हो सकता है. इस फोन को लेकर पहले सामने आए लीक से पता चला था कि ये फोन 12GB RAM और 512GB स्टोरेज के साथ ग्रे, गोल्ड और पर्पल कलर ऑप्शन में उतारा जा सकता है.

Read More Samsung Galaxy A08: 20 हजार से कम में 6,000mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, 6 साल तक मिलेगा अपडेट का साथ

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार