राधिका खेड़ा के साथ रिसॉर्ट में हुई घटना का जिक्र, माफी मांगे सुशील आनंद शुक्ला, राधिका खेड़ा ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से मानहानि नोटिस का दिया जवाब

राधिका खेड़ा के साथ रिसॉर्ट में हुई घटना का जिक्र, माफी मांगे सुशील आनंद शुक्ला, राधिका खेड़ा ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से मानहानि नोटिस का दिया जवाब रायपुर : कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो चुकीं राधिका खेड़ा ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेता और प्रमुख प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला के मानहानि नोटिस का जवाब दिया […]

राधिका खेड़ा के साथ रिसॉर्ट में हुई घटना का जिक्र, माफी मांगे सुशील आनंद शुक्ला, राधिका खेड़ा ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से मानहानि नोटिस का दिया जवाब

रायपुर : कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो चुकीं राधिका खेड़ा ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेता और प्रमुख प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला के मानहानि नोटिस का जवाब दिया है। इसमें बताया गया है कि कोरबा के रिसॉर्ट में उन्हें शराब ऑफर की गई। उनके साथ गाली-गलौज किया गया। इसकी शिकायत पार्टी नेताओं से की गई, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। दरअसल, सुशील आनंद शुक्ला ने विवाद के बाद राधिका को मानहानि का नोटिस भेजते हुए कई आरोप लगाए थे। यह भी कहा था कि माफी नहीं मांगने पर कानूनी कार्रवाई करेंगे। अब राधिका ने जवाब के साथ सुशील के दावों को गलत बताते हुए उनसे तीन दिन में माफी मांगने के लिए कहा है।

  राधिका खेड़ा के वकील हरिंदर सिंह की ओर से मानहानि नोटिस का जवाब दिया गया है। इसमें बताया गया है कि 1 फरवरी 2024 को जब राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा चल रही थी, तब कोरबा के जश्न रिसॉर्ट में रात को सुशील आनंद शुक्ला और धनंजय सिंह ठाकुर ने राधिका को कई बार अनुचित तरीके से शराब की पेशकश की थी। राधिका के वकील हरिंदर की ओर से कहा गया है कि मेरे मुवक्किल के साथ दुर्व्यवहार करना जारी रखा। शराब के नशे में कुछ लोगों के साथ राधिका खेड़ा के कमरे का दरवाजा पीटा जा रहा था, जिससे उनको अपनी सुरक्षा की चिंता हो रही थी। मेरे मुवक्किल को गाली दी गई। वकील की ओर से ये भी कहा गया है कि घटना के अगले ही दिन यानी संबंधित राजनीतिक दलों के नेताओं को इसकी सूचना दी थी। हालांकि, उनके द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई। मामला अभी भी अनसुलझा है। कोई कार्यवाही नहीं किए जाने के कारण, मेरे मुवक्किल को ऐसे राजनीतिक दल के साथ सभी संबंध तोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा।

Read More तड़प तड़प के आई मौत आठ घंटे मौत से लड़ता रहा दिल्ली का यह कपल, एक्सप्रेसवे पर सैकड़ों गाड़ियां गुजरीं पर किसी ने पलटकर नहीं देखा..

लेखक के विषय में

More News

रायपुर में नेशनल हेराल्ड केस को लेकर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, पुलिस बैरिकेडिंग पर झूमाझटकी

राज्य

गुजरात में प्रेम विवाह पर सख्ती की तैयारी, माता-पिता की सहमति अनिवार्य करने के लिए अध्यादेश लाएगी सरकार गुजरात में प्रेम विवाह पर सख्ती की तैयारी, माता-पिता की सहमति अनिवार्य करने के लिए अध्यादेश लाएगी सरकार
अहमदाबाद। गुजरात सरकार प्रेम विवाह से जुड़े मामलों में नया अध्यादेश लाने की तैयारी कर रही है, जिसके तहत लड़की...
देवरिया प्लॉट घोटाला केस: अमिताभ ठाकुर की जमानत पर नहीं हुई पैरवी, कोर्ट ने याचिका की खारिज
वेब सीरीज से प्रेरित होकर छात्रों ने घर पर छापे नकली नोट, इंदौर पुलिस ने किया खुलासा...
GST चोरी के संदेह में कटनी में BJP नेता के घर आयकर विभाग की दबिश, जबलपुर-मॉडल का इस्तेमाल
अहमदाबाद और कलोल के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क