नीमका जेल में बंद आतंकी अब्दुल रहमान की हत्या, राम मंदिर पर हमले की साजिश से जुड़ा था नाम, सुरक्षा एजेंसियों के लिए कई सवाल छोड़ गया मामला

नीमका जेल में बंद आतंकी अब्दुल रहमान की हत्या, राम मंदिर पर हमले की साजिश से जुड़ा था नाम, सुरक्षा एजेंसियों के लिए कई सवाल छोड़ गया मामला

फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद स्थित नीमका जेल में बंद आतंकी अब्दुल रहमान की हत्या ने सुरक्षा एजेंसियों और खुफिया तंत्र को सतर्क कर दिया है। जेल के भीतर हुए आपसी झगड़े के दौरान उसकी मौत हो गई, लेकिन उसका आपराधिक और आतंकी बैकग्राउंड इस घटना को साधारण नहीं रहने देता। अब्दुल रहमान अयोध्या के राम मंदिर को निशाना बनाने की साजिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और उसकी गतिविधियां राष्ट्रीय सुरक्षा से सीधे जुड़ी हुई थीं।

जांच एजेंसियों के अनुसार, अब्दुल रहमान अयोध्या में राम मंदिर पर संभावित हमले के इरादे से पाली पहुंचा था। इसी इनपुट के आधार पर दो मार्च को गुजरात और पलवल एसटीएफ ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर उसे गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के समय उसके पास से दो हैंडग्रेनेड और करीब डेढ़ लाख रुपये नकद बरामद किए गए थे, जिससे उसके मंसूबों की गंभीरता साफ झलकती है।

पूछताछ के दौरान सामने आया था कि अब्दुल रहमान विदेशी हैंडलर के संपर्क में था और टेलीग्राम जैसे एन्क्रिप्टेड ऐप के जरिए निर्देश ले रहा था। उसने यह भी स्वीकार किया था कि अयोध्या में हमले की तैयारी के लिए उसे दो किश्तों में पैसे दिए गए थे। इन पैसों की डिलीवरी अयोध्या के आसपास ही की गई थी, हालांकि रकम देने वाले व्यक्ति की पूरी पहचान वह स्पष्ट रूप से नहीं बता सका।

Read More Gujarat Bomb Threat: सोमनाथ मंदिर से BJP दफ्तरों तक धमकी भरा ईमेल, CM भूपेंद्र पटेल भी निशाने पर; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

एजेंसियों को यह भी जानकारी मिली थी कि अगर अयोध्या में टारगेट पूरा हो जाता, तो उसे और बड़ी रकम दी जानी थी। हालांकि, उसके हैंडलर और पूरे नेटवर्क को लेकर जांच एजेंसियों को अब तक ठोस सुराग नहीं मिल पाए थे। अब जेल में हुई उसकी हत्या ने इस पूरे मामले को और जटिल बना दिया है, क्योंकि उससे जुड़े कई अहम राज अब हमेशा के लिए दफन हो सकते हैं।

Read More Indigo Flight Emergency Landing: 24 हजार फीट की ऊंचाई पर इंडिगो विमान में तकनीकी खराबी, लंदन लौटकर करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

फिलहाल, एसटीएफ और जेल प्रशासन घटना की अलग-अलग पहलुओं से जांच कर रहे हैं। यह भी खंगाला जा रहा है कि जेल के भीतर झगड़ा अचानक हुआ या इसके पीछे कोई सुनियोजित साजिश थी। सुरक्षा एजेंसियों के लिए यह मामला अब सिर्फ एक जेल हत्या नहीं, बल्कि आतंकी नेटवर्क की कड़ियां टूटने और छिपे राज सामने आने से जुड़ा एक गंभीर सवाल बन गया है।

Latest News

गणेश विसर्जन पर प्रशासन सख्त, डीजे और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समितियों को हिदायत, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई गणेश विसर्जन पर प्रशासन सख्त, डीजे और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समितियों को हिदायत, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई
नहर में नहाने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गांव में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
30 हजार के लालच में नाबालिग से कराई गैंगरेप की झूठी रिपोर्ट, पुरानी रंजिश में 5 युवकों को फंसाने की साजिश नाकाम
अंडरवियर में फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव, किडनी खराब होने का जिक्र कर छोड़ा सुसाइड नोट, परिजनों ने बीमारी से किया इनकार
बड़े तेवड़ा में फिर तनाव की स्थिति! प्रार्थना सभा की आशंका पर ग्रामीणों की जुटी भीड़, 3 दिन से पुलिस का पहरा जारी
Indigo Flight Emergency Landing: 24 हजार फीट की ऊंचाई पर इंडिगो विमान में तकनीकी खराबी, लंदन लौटकर करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
ACB का रौब, गोली की धमकी और लाखों का सामान… धमतरी में फर्जी अफसर बनकर लूट के आरोपी की गिरफ्तारी
छत से टपकता खौफ! मलबे के डर से मासूम के ऊपर कुर्सी रखकर सुला रहा बेबस परिवार
रायपुर में सरकारी चावल की हेराफेरी का खुलासा! राशन दुकानों से राइस मिल तक पहुंचा अनाज, स्टॉक में 10 हजार किलो से ज्यादा का अंतर
व्हाट्सऐप पर लिखा- 'जीना नहीं चाहती.....', फिर खा ली चूहा मारने की दवा, शादी के 4 महीने बाद नवविवाहिता की मौत
डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद पर एक की गई जान, पुलिस और एसीसीयू ने की कार्रवाई, 75 वर्षीय बुजुर्ग समेत 13 गिरफ्तार
रायपुर के भाठागांव में सब्जी बाजार हटाने पहुंची निगम टीम पर हमला, 4-5 कर्मचारी घायल