रायपुर में ‘तंत्र-मंत्र ठगी’ का बड़ा खुलासा: पैसों की बारिश का झांसा देकर BJP पार्षद से 3.50 लाख ऐंठे, नकली नोटों से भरा थैला थमाया

रायपुर में ‘तंत्र-मंत्र ठगी’ का बड़ा खुलासा: पैसों की बारिश का झांसा देकर BJP पार्षद से 3.50 लाख ऐंठे, नकली नोटों से भरा थैला थमाया

रायपुर: रायपुर में अंधविश्वास को हथियार बनाकर ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पैसों को 100 गुना करने और “नोटों की बारिश” कराने का लालच देकर ठक्कर बापा वार्ड के भाजपा पार्षद रुस्तम कुर्रे से 3 लाख 50 हजार रुपये ठग लिए गए। कथित तांत्रिकों ने बाकायदा अनुष्ठान किया, पूजा के नाम पर कैश लिया और असली रकम लेकर फरार हो गए। जाते-जाते उन्होंने नकली नोटों से भरा एक थैला पार्षद को सौंप दिया।

मामला सामने आने के बाद गुढ़ियारी पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों राहुल भारती (निवासी सुपेला, भिलाई) और मयंक दास (निवासी रिसाली, भिलाई) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से 3.5 लाख रुपये, एक मोबाइल फोन और एक अपाचे बाइक भी जब्त की है।comp-242-11762093750_1770617869

पुलिस के मुताबिक, पार्षद रुस्तम कुर्रे की पहचान करीब एक साल पहले राहुल भारती से हुई थी। शुरुआत में काम की तलाश के बहाने संपर्क बना, फिर फरवरी 2026 में राहुल ने तंत्र-मंत्र से पैसा बढ़ाने की बात कहकर उन्हें झांसे में लेना शुरू किया। राहुल ने दावा किया कि उसका साथी मयंक दास एक शक्तिशाली तांत्रिक है, जो अनुष्ठान के जरिए रकम को 100 गुना कर सकता है।

Read More गुटखा फैक्ट्री पर सेंट्रल जीएसटी इंटेलिजेंस का छापा, दो मशीनें और 30 बोरा माल जब्त कर रायपुर हुए रवाना

6 फरवरी की शाम राहुल और मयंक, गुढ़ियारी स्थित पार्षद के कार्यालय पहुंचे। वहां पूजा-पाठ का माहौल बनाया गया। अनुष्ठान के दौरान मयंक ने नकद राशि मांगी और पार्षद से 500 रुपये के नोटों के सात बंडलों में कुल 3.50 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद पार्षद को बाहर बैठने के लिए कहा गया और देर रात तक पूजा चलने का नाटक किया गया।comp-242-11762093750_1770617869

Read More BREAKING: सुरेंद्र कोली की मौत का कारण आया सामने! पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी से दम घुटने का खुलासा

रात करीब साढ़े दस बजे दोनों आरोपी यह कहकर बाहर निकले कि वे “श्मशान की मिट्टी” लाने जा रहे हैं। जाते समय उन्होंने एक थैला सौंपा और कहा कि पूजा पूरी होने पर उसमें चमत्कार दिखेगा। लेकिन काफी देर तक वापस न लौटने पर जब थैला खोला गया, तो उसमें असली नोटों की जगह नकली नोटों के बंडल निकले। फोन करने पर दोनों के मोबाइल बंद मिले, तब जाकर ठगी का खुलासा हुआ।

पार्षद की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत घेराबंदी शुरू की और महज चार घंटे के भीतर भिलाई से दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में ठगी की पूरी साजिश सामने आई। पुलिस का कहना है कि इस तरह के मामलों में अंधविश्वास और लालच ही ठगों का सबसे बड़ा हथियार होता है।

Latest News

NEET PG 2026 Result OUT: रिजल्ट जारी, कितनी रही कट-ऑफ? जानें रैंक, मेरिट लिस्ट और आगे की राह NEET PG 2026 Result OUT: रिजल्ट जारी, कितनी रही कट-ऑफ? जानें रैंक, मेरिट लिस्ट और आगे की राह
साईं कृष्णा केस में SC के तीखे सवाल: हिरासत में मौत, FIR में देरी और CCTV गायब… आंध्र पुलिस से जवाब तलब
‘वनवास खत्म… अब किसकी कुर्सी जाएगी?’ स्मृति ईरानी की नियुक्ति पर भूपेश बघेल का तंज
132 किलो गांजा लेकर निकले थे पुणे, महासमुंद में पुलिस ने रास्ते में दबोचा; 81 लाख का माल जब्त
NEET PG 2026 Result OUT: रिजल्ट जारी, कितनी रही कट-ऑफ? जानें रैंक, मेरिट लिस्ट और आगे की राह
MP Polyhouse Scam: खेतों में पॉलीहाउस गायब, बैंक से करोड़ों पार? 33 किसानों के लोन केस में 11 पर FIR
TMC विवाद: पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न पर कानूनी पेच, ममता की याचिका पर SC में सुनवाई, चुनाव आयोग से सोमवार तक मांगा जवाब
Banking News: बैंक हड़ताल से पहले रविवार को खुलेंगे बैंक! ग्राहकों को राहत, जानें क्या रहेगा चालू
सब्जी बाजार हटाने पहुंची निगम टीम, फिर मचा घमासान! महिला की गिरफ्तारी पर विक्रेताओं का विरोध
चिल्हाटी और अशोक नगर में अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई, बिना पार्किंग की तीन दुकानें सील, मोपका में तीन मकानों का अगला हिस्सा तोड़ा
आधी रात अध्यक्ष के दरवाजे पर धरना! दल्लीराजहरा में भाजपा की अंदरूनी कलह आई सड़क पर
30 से ज्यादा कर्मचारी, चलती बस में आग और फिर आक्रोश! महानदी भवन के बाहर कर्मियों का हल्लाबोल