रायपुर में रसूख का रौब: पूर्व मेयर के भतीजे शोएब ढेबर पर गाड़ी टक्कर, गाली-गलौज और धमकी का आरोप, केस दर्ज

रायपुर में रसूख का रौब: पूर्व मेयर के भतीजे शोएब ढेबर पर गाड़ी टक्कर, गाली-गलौज और धमकी का आरोप, केस दर्ज

रायपुर: राजधानी रायपुर में एक बार फिर रसूख और दबंगई का मामला सामने आया है। शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे और पूर्व मेयर एजाज ढेबर के भतीजे शोएब ढेबर पर एक स्कूल संचालक से सरेआम बदसलूकी, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगा है। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और अब आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

घटना 6 फरवरी की रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र के विधायक कॉलोनी निवासी आरबी मिश्रा, जो विशेष बच्चों का स्कूल संचालित करते हैं, राम मंदिर दर्शन के बाद अपनी कार के पास पहुंचे थे। उसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आई एक इंडिवर कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। जब मिश्रा ने चालक से लापरवाही से गाड़ी चलाने पर आपत्ति जताई, तो आरोपी बीच सड़क गाड़ी रोककर उतर आया और गालियों के साथ जान से मारने की धमकी देने लगा।

पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने खुद को प्रभावशाली परिवार से बताते हुए खुलेआम डराने की कोशिश की। घटना के बाद मिश्रा सीधे थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर शोएब ढेबर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।lgo63y_1770553667

Read More सीजी-पीएससी घोटाला: 2021 के बाद अब 2020 की भर्तियों पर ईडी का शिकंजा, तत्कालीन चेयरमैन समेत कई अफसरों की बढ़ेगी मुश्किलें

यह पहला मौका नहीं है जब शोएब ढेबर का नाम विवादों में आया हो। इससे पहले अगस्त 2025 में वह बिना अनुमति जेल के मुलाकात कक्ष में घुस गया था और वहां भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। उस घटना के बाद जेल प्रशासन ने उसकी मुलाकातों पर रोक लगाते हुए बैन लगाया था और पुलिस केस भी दर्ज हुआ था।

Read More सूने मकान की छत से घुसे चोर, नकदी-चांदी के बर्तन, एसी समेत ₹42 हजार का माल पार, मुख्य आरोपी समेत 3 खरीदार गिरफ्तार

लगातार सामने आ रहे मामलों ने शहर में कानून-व्यवस्था और प्रभावशाली लोगों की मनमानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना यह होगा कि वायरल वीडियो और एफआईआर के बाद पुलिस इस मामले में कितनी सख्ती दिखाती है और आरोपी कब तक गिरफ्त में आता है।

Latest News

हाई कोर्ट ने लोक आयोग के दोनों आवेदन खारिज किए, आठ साल पुराने आदेश में बदलाव से इनकार हाई कोर्ट ने लोक आयोग के दोनों आवेदन खारिज किए, आठ साल पुराने आदेश में बदलाव से इनकार
2028 के लिए शिंदे गुट का मिशन छत्तीसगढ़: 20 सीटों पर दावेदारी, NDA के साथ लड़ेंगे चुनाव; वर्मा बोले- पुरानी कांग्रेस अब कम्युनिस्ट जैसी
मुंगेली नाका के जूस सेंटर में तीसरी बार आग, जूस मशीन और डीप फ्रीजर समेत पूरा सामान जलकर खाक
ऑपरेशन की मांग, फिर मां-बच्चे की मौत! राजनांदगांव अस्पताल पर लापरवाही के आरोप, प्रबंधन का अलग दावा
BREAKING: सुरेंद्र कोली की मौत का कारण आया सामने! पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी से दम घुटने का खुलासा
BJP का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल! छत्तीसगढ़ की कमान स्मृति ईरानी को, सिद्धार्थ शंभु बने सह-प्रभारी
गणेश विसर्जन पर प्रशासन सख्त, डीजे और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समितियों को हिदायत, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई
नहर में नहाने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गांव में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
30 हजार के लालच में नाबालिग से कराई गैंगरेप की झूठी रिपोर्ट, पुरानी रंजिश में 5 युवकों को फंसाने की साजिश नाकाम
अंडरवियर में फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव, किडनी खराब होने का जिक्र कर छोड़ा सुसाइड नोट, परिजनों ने बीमारी से किया इनकार
बड़े तेवड़ा में फिर तनाव की स्थिति! प्रार्थना सभा की आशंका पर ग्रामीणों की जुटी भीड़, 3 दिन से पुलिस का पहरा जारी
Indigo Flight Emergency Landing: 24 हजार फीट की ऊंचाई पर इंडिगो विमान में तकनीकी खराबी, लंदन लौटकर करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग