रायपुर में कानून को खुली चुनौती: रामकुंड में चापड़ लहराता युवक कैमरे में कैद, इलाके में दहशत

रायपुर में कानून को खुली चुनौती: रामकुंड में चापड़ लहराता युवक कैमरे में कैद, इलाके में दहशत

रायपुर। राजधानी में कानून व्यवस्था को खुली चुनौती देता एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने रामकुंड बस्ती के रहवासियों की चिंता बढ़ा दी है। आजाद चौक थाना क्षेत्र से सामने आए इस वीडियो में एक युवक हाथ में चापड़ लेकर सड़क पर बेखौफ घूमता नजर आ रहा है और राहगीरों को गालियां देते हुए डराने-धमकाने की कोशिश कर रहा है।

करीब 26 सेकेंड के इस वीडियो में युवक का आक्रामक व्यवहार साफ दिखाई दे रहा है। खुलेआम हथियार के साथ सड़क पर घूमते इस शख्स ने न सिर्फ स्थानीय लोगों में भय का माहौल पैदा किया, बल्कि इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो वायरल होते ही रामकुंड बस्ती में दहशत फैल गई और लोग अपने घरों से बाहर निकलने में भी संकोच करने लगे।ynq93m_1770571039

पुलिस की प्रारंभिक जांच में युवक की पहचान राहुल जंघेल उर्फ मान्या सुर्वे के रूप में हुई है। वीडियो के संज्ञान में आते ही आजाद चौक थाना पुलिस हरकत में आ गई है और आरोपी की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि वीडियो की तकनीकी जांच भी की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि घटना कब और किन परिस्थितियों में हुई।

Read More डॉक्टरों की वेतन विसंगति: सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों को न अलग कैडर मिला, न बढ़ा वेतन; फाइलें अटका रहे अफसर

स्थानीय रहवासियों का आरोप है कि इलाके में असामाजिक तत्वों की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं और इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं। लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर क्षेत्र में सुरक्षा का भरोसा बहाल किया जाए। पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उसके खिलाफ कानून के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच जारी है और इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है।

Read More धमतरी में सड़क की बदहाली से ग्रामीण हलाकान, सोरिद-बागतराई मार्ग पर हर दिन हादसे का खतरा

Latest News

हाई कोर्ट ने लोक आयोग के दोनों आवेदन खारिज किए, आठ साल पुराने आदेश में बदलाव से इनकार हाई कोर्ट ने लोक आयोग के दोनों आवेदन खारिज किए, आठ साल पुराने आदेश में बदलाव से इनकार
2028 के लिए शिंदे गुट का मिशन छत्तीसगढ़: 20 सीटों पर दावेदारी, NDA के साथ लड़ेंगे चुनाव; वर्मा बोले- पुरानी कांग्रेस अब कम्युनिस्ट जैसी
मुंगेली नाका के जूस सेंटर में तीसरी बार आग, जूस मशीन और डीप फ्रीजर समेत पूरा सामान जलकर खाक
ऑपरेशन की मांग, फिर मां-बच्चे की मौत! राजनांदगांव अस्पताल पर लापरवाही के आरोप, प्रबंधन का अलग दावा
BREAKING: सुरेंद्र कोली की मौत का कारण आया सामने! पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी से दम घुटने का खुलासा
BJP का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल! छत्तीसगढ़ की कमान स्मृति ईरानी को, सिद्धार्थ शंभु बने सह-प्रभारी
गणेश विसर्जन पर प्रशासन सख्त, डीजे और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समितियों को हिदायत, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई
नहर में नहाने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गांव में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
30 हजार के लालच में नाबालिग से कराई गैंगरेप की झूठी रिपोर्ट, पुरानी रंजिश में 5 युवकों को फंसाने की साजिश नाकाम
अंडरवियर में फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव, किडनी खराब होने का जिक्र कर छोड़ा सुसाइड नोट, परिजनों ने बीमारी से किया इनकार
बड़े तेवड़ा में फिर तनाव की स्थिति! प्रार्थना सभा की आशंका पर ग्रामीणों की जुटी भीड़, 3 दिन से पुलिस का पहरा जारी
Indigo Flight Emergency Landing: 24 हजार फीट की ऊंचाई पर इंडिगो विमान में तकनीकी खराबी, लंदन लौटकर करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग