स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल: गरियाबंद में ऑक्सीजन खत्म होने से एंबुलेंस में मरीज की मौत

स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल: गरियाबंद में ऑक्सीजन खत्म होने से एंबुलेंस में मरीज की मौत

गरियाबंद: गरियाबंद में स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां ऑक्सीजन की कमी के चलते एंबुलेंस में ही एक युवक की मौत हो गई। इस मामले के बाद अस्पताल परिसर में तनावपूर्ण हालात बन गए और परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा।1bf36186-36bc-4389-8122-c638ac8c2c591770562858064_1770567513

जानकारी के मुताबिक, गरियाबंद निवासी 35 वर्षीय बसंत देवांगन को शनिवार रात अचानक तबीयत बिगड़ने पर सोमेश्वर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। करीब 12 घंटे बाद डॉक्टरों ने उसे निमोनिया से पीड़ित बताया और हालत गंभीर होने की बात कही। परिजनों का कहना है कि मरीज की स्थिति लगातार बिगड़ती रही, लेकिन इसके बावजूद अस्पताल प्रबंधन ने उसे बड़े अस्पताल रेफर करने में टालमटोल की।8fb9dfab-a021-4a1b-ac99-ea732bef2a611770562858067_1770567593

रविवार दोपहर परिजन मरीज को रायपुर ले जाने पर अड़े रहे। आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने पहले एंबुलेंस उपलब्ध कराने में देरी की और ड्राइवर न होने का हवाला दिया। मजबूरी में मरीज का भाई खुद एंबुलेंस चलाने को तैयार हुआ। जब एंबुलेंस मिली, तब न तो उसमें कोई पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद था और न ही ऑक्सीजन की समुचित व्यवस्था की गई थी।comp-1-2026-02-08t231757219_1770572909

Read More जिला कोर्ट में पुरानी रंजिश को लेकर शुरू हुआ दो वकीलों में विवाद, कॉलर पकड़कर की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया काउंटर केस

परिजन जैसे ही मरीज को लेकर निकले, गरियाबंद से करीब पांच किलोमीटर आगे उसकी हालत और बिगड़ गई। पांडुका के पास एक निजी अस्पताल में दिखाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं परिजनों को यह भी बताया गया कि एंबुलेंस में लगा ऑक्सीजन सिलेंडर पूरी तरह खाली था, जिससे मरीज को रास्ते में ऑक्सीजन नहीं मिल सकी।gifs32-1_1770566329

Read More अस्पताल की इमारत ढही तो भड़का जनआक्रोश, SECL GM ऑफिस में तालाबंदी; नौकरी-मुआवजे पर आर-पार, देखे वीडियो

मौत के बाद गुस्साए परिजन शव को वापस सोमेश्वर अस्पताल लेकर पहुंचे और अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इस दौरान इलाज कर रही लेडी डॉक्टर और परिजनों के बीच तीखी बहस हो गई। आरोप है कि डॉक्टर ने नाराजगी जताते हुए परिजनों से सख्त लहजे में बात की और उन्हें अनुशासन में रहने की चेतावनी दी, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया।

विवाद उस समय और बढ़ गया जब परिजनों ने शव को उसी एंबुलेंस से घर ले जाने की मांग की। अस्पताल प्रबंधन ने ऐसा करने से इनकार करते हुए 108 एंबुलेंस बुलाने की सलाह दी। इससे आक्रोशित परिजनों ने एंबुलेंस को सड़क पर खड़ा कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।gifs36-1_1770569608

स्थिति बिगड़ती देख सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश देकर हालात को नियंत्रित किया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद परिजन शांत हुए और शव को एंबुलेंस से ले जाया गया। फिलहाल परिजन अस्पताल प्रबंधन की भूमिका की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं।

Latest News

Painkiller Side Effects: बार-बार पेनकिलर खाना पड़ सकता है महंगा, किडनी की सेहत को लेकर CDSCO ने किया अलर्ट Painkiller Side Effects: बार-बार पेनकिलर खाना पड़ सकता है महंगा, किडनी की सेहत को लेकर CDSCO ने किया अलर्ट
गणेश विसर्जन को लेकर बिलासपुर में बदला ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर गाड़ियों की एंट्री बंद; जानें कौन सा रूट रहेगा खुला
शिक्षकों से दफ्तर का काम, स्कूलों में पढ़ाई ठप: 50 हजार पद खाली, फिर भी दफ्तरों में बाबू बने मास्टर साहब
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष का पहला श्राद्ध कब? पूर्णिमा तिथि पर तर्पण के नियम, जानें क्या करें और किन गलतियों से बचें
घोस्ट टावर्स का नया जुगाड़: कंबोडिया-दुबई से आ रही कॉल बन जाती है भारतीय (+91), मोबाइल में अचानक 2G दिखे तो हो जाएं सावधान
हाई कोर्ट ने लोक आयोग के दोनों आवेदन खारिज किए, आठ साल पुराने आदेश में बदलाव से इनकार
2028 के लिए शिंदे गुट का मिशन छत्तीसगढ़: 20 सीटों पर दावेदारी, NDA के साथ लड़ेंगे चुनाव; वर्मा बोले- पुरानी कांग्रेस अब कम्युनिस्ट जैसी
मुंगेली नाका के जूस सेंटर में तीसरी बार आग, जूस मशीन और डीप फ्रीजर समेत पूरा सामान जलकर खाक
ऑपरेशन की मांग, फिर मां-बच्चे की मौत! राजनांदगांव अस्पताल पर लापरवाही के आरोप, प्रबंधन का अलग दावा
BREAKING: सुरेंद्र कोली की मौत का कारण आया सामने! पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी से दम घुटने का खुलासा
BJP का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल! छत्तीसगढ़ की कमान स्मृति ईरानी को, सिद्धार्थ शंभु बने सह-प्रभारी
गणेश विसर्जन पर प्रशासन सख्त, डीजे और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समितियों को हिदायत, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई