‘दिल्ली खालिस्तान बनेगा’: 9 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, राजधानी में हड़कंप, बम स्क्वॉड और साइबर टीम जांच में जुटी

‘दिल्ली खालिस्तान बनेगा’: 9 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, राजधानी में हड़कंप, बम स्क्वॉड और साइबर टीम जांच में जुटी

नई दिल्ली। आज सुबह राजधानी दिल्ली उस वक्त दहशत के साए में आ गई, जब शहर के अलग-अलग हिस्सों में स्थित नौ प्रतिष्ठित स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिले। सुबह करीब साढ़े आठ से नौ बजे के बीच आए इन ईमेल ने स्कूल प्रशासन से लेकर सुरक्षा एजेंसियों तक को अलर्ट मोड में ला दिया। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, फायर ब्रिगेड और बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर सघन तलाशी अभियान शुरू किया।

धमकी भरे ईमेल की भाषा ने मामले को और संवेदनशील बना दिया। संदेश में ‘दिल्ली खालिस्तान बनेगा’, ‘पंजाब खालिस्तान है’ और ‘अफजल गुरु की याद में’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया था। इस ईमेल के सामने आते ही स्कूल प्रबंधन ने तत्काल पुलिस को सूचित किया और एहतियातन छात्रों को कक्षाओं से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। कई स्कूलों में अभिभावकों को तुरंत बुला लिया गया, जबकि कुछ संस्थानों ने एहतियात के तौर पर छुट्टी घोषित कर दी।

जिन स्कूलों को निशाना बनाया गया, उनमें दिल्ली कैंट का लोरेटो कॉन्वेंट, दक्षिणी दिल्ली के कैंब्रिज स्कूल और द इंडियन स्कूल, रोहिणी का वेंकटेश्वर स्कूल, सीएम स्कूल, बाल भारती स्कूल, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी का कैंब्रिज स्कूल, आईएनए स्थित डीटीए स्कूल और पूर्वी दिल्ली का अहल्कॉन पब्लिक स्कूल शामिल हैं। इन सभी परिसरों की गहन जांच की गई, लेकिन शुरुआती तलाशी में कहीं से भी कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक बरामद नहीं हुआ।WhatsApp-Image-2026-02-09-at-11.37.22-AM-1770617999737

Read More IIT Bombay Student Death: आईआईटी बॉम्बे में छात्र की मौत के बाद उबाल, 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन; ChatGPT से जुड़ा परीक्षा मामला चर्चा में

दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल इसे फर्जी धमकी मानकर नजरअंदाज नहीं किया जा रहा। ईमेल के सोर्स और भेजने वाले की पहचान के लिए साइबर यूनिट और तकनीकी विशेषज्ञों को जांच में लगाया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या यह किसी संगठित साजिश का हिस्सा है या फिर डर फैलाने के इरादे से भेजा गया संदेश।

Read More Bengal By-Election: नंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी ममता को झटका, दूसरे प्रत्याशी ने भी छोड़ा चुनावी मैदान

गौरतलब है कि इससे पहले भी दिल्ली समेत कई बड़े शहरों में स्कूलों और सरकारी संस्थानों को इस तरह की धमकियां मिल चुकी हैं, जिनका उद्देश्य आम लोगों में भय का माहौल बनाना पाया गया। फिलहाल, पुलिस ने अभिभावकों और नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की है और भरोसा दिलाया है कि सभी प्रभावित स्कूलों में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

Latest News

हाई कोर्ट ने लोक आयोग के दोनों आवेदन खारिज किए, आठ साल पुराने आदेश में बदलाव से इनकार हाई कोर्ट ने लोक आयोग के दोनों आवेदन खारिज किए, आठ साल पुराने आदेश में बदलाव से इनकार
2028 के लिए शिंदे गुट का मिशन छत्तीसगढ़: 20 सीटों पर दावेदारी, NDA के साथ लड़ेंगे चुनाव; वर्मा बोले- पुरानी कांग्रेस अब कम्युनिस्ट जैसी
मुंगेली नाका के जूस सेंटर में तीसरी बार आग, जूस मशीन और डीप फ्रीजर समेत पूरा सामान जलकर खाक
ऑपरेशन की मांग, फिर मां-बच्चे की मौत! राजनांदगांव अस्पताल पर लापरवाही के आरोप, प्रबंधन का अलग दावा
BREAKING: सुरेंद्र कोली की मौत का कारण आया सामने! पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी से दम घुटने का खुलासा
BJP का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल! छत्तीसगढ़ की कमान स्मृति ईरानी को, सिद्धार्थ शंभु बने सह-प्रभारी
गणेश विसर्जन पर प्रशासन सख्त, डीजे और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समितियों को हिदायत, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई
नहर में नहाने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गांव में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
30 हजार के लालच में नाबालिग से कराई गैंगरेप की झूठी रिपोर्ट, पुरानी रंजिश में 5 युवकों को फंसाने की साजिश नाकाम
अंडरवियर में फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव, किडनी खराब होने का जिक्र कर छोड़ा सुसाइड नोट, परिजनों ने बीमारी से किया इनकार
बड़े तेवड़ा में फिर तनाव की स्थिति! प्रार्थना सभा की आशंका पर ग्रामीणों की जुटी भीड़, 3 दिन से पुलिस का पहरा जारी
Indigo Flight Emergency Landing: 24 हजार फीट की ऊंचाई पर इंडिगो विमान में तकनीकी खराबी, लंदन लौटकर करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग