बजट सत्र के 9वें दिन भी नहीं चला लोकसभा का कामकाज, विपक्ष के हंगामे से ठप रही कार्यवाही, स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की सुगबुगाहट

बजट सत्र के 9वें दिन भी नहीं चला लोकसभा का कामकाज, विपक्ष के हंगामे से ठप रही कार्यवाही, स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की सुगबुगाहट

नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र में सियासी टकराव थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज सत्र के नौवें दिन लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों के जोरदार विरोध और नारेबाजी के कारण सदन कुछ ही मिनटों में बाधित हो गया। हालात इतने बिगड़े कि लोकसभा अध्यक्ष को कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी।

सदन में बढ़ते शोर-शराबे के बीच स्पीकर ओम बिरला ने विपक्ष को संयम बरतने की सलाह देते हुए कहा कि संसद चर्चा और संवाद का मंच है, न कि व्यवधान और नारेबाजी का। उन्होंने यह भी दोहराया कि नियमों के तहत सभी सदस्यों को बोलने का अवसर मिलता है, लेकिन सदन की गरिमा बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

इसी बीच राजनीतिक हलकों में यह चर्चा तेज हो गई है कि विपक्ष लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की रणनीति पर काम कर सकता है। सदन के भीतर विपक्षी सांसद “राहुल गांधी को बोलने दो” के नारे लगाते रहे, जिससे सरकार और विपक्ष के बीच तनाव और गहरा गया।

Read More Arabian Sea में आमने-सामने आए भारत-पाक के युद्धपोत! टक्कर के बाद नई दिल्ली में पाक राजनयिक तलब, 1991 समझौते का हवाला

लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्षी दलों के नेताओं ने संसद परिसर में अलग बैठक कर आगे की रणनीति पर मंथन किया। इस बैठक में सदन में जारी गतिरोध, विपक्ष की भूमिका और लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ संभावित अविश्वास प्रस्ताव जैसे मुद्दों पर गंभीर चर्चा हुई। कांग्रेस की ओर से यह संकेत भी दिए गए कि यदि विपक्षी नेताओं को सदन में अपनी बात रखने का अवसर नहीं दिया गया, तो संसद का सुचारू संचालन मुश्किल होगा।

Read More Facebook Ad से शुरू हुआ फ्रॉड, 11 रुपये लौटाकर जीता भरोसा और फिर खाते से उड़ गए 91 हजार

इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी संसद पहुंचे। मीडिया से बातचीत में खरगे ने सदन न चलने को लेकर उठ रहे सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह कहना गलत है कि संसद नहीं चलेगी, लेकिन लोकतांत्रिक परंपराओं का पालन सभी पक्षों को करना होगा।

बजट सत्र के बीच लगातार हो रहा यह गतिरोध न सिर्फ संसदीय कार्यवाही को प्रभावित कर रहा है, बल्कि राजनीतिक टकराव को भी नई धार दे रहा है। अब नजर इस बात पर टिकी है कि क्या सरकार और विपक्ष के बीच कोई सहमति बन पाएगी या संसद का अगला सत्र भी हंगामे की भेंट चढ़ेगा।

Latest News

अंडरवियर में फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव, किडनी खराब होने का जिक्र कर छोड़ा सुसाइड नोट, परिजनों ने बीमारी से किया इनकार अंडरवियर में फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव, किडनी खराब होने का जिक्र कर छोड़ा सुसाइड नोट, परिजनों ने बीमारी से किया इनकार
बड़े तेवड़ा में फिर तनाव की स्थिति! प्रार्थना सभा की आशंका पर ग्रामीणों की जुटी भीड़, 3 दिन से पुलिस का पहरा जारी
Indigo Flight Emergency Landing: 24 हजार फीट की ऊंचाई पर इंडिगो विमान में तकनीकी खराबी, लंदन लौटकर करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
ACB का रौब, गोली की धमकी और लाखों का सामान… धमतरी में फर्जी अफसर बनकर लूट के आरोपी की गिरफ्तारी
छत से टपकता खौफ! मलबे के डर से मासूम के ऊपर कुर्सी रखकर सुला रहा बेबस परिवार
रायपुर में सरकारी चावल की हेराफेरी का खुलासा! राशन दुकानों से राइस मिल तक पहुंचा अनाज, स्टॉक में 10 हजार किलो से ज्यादा का अंतर
व्हाट्सऐप पर लिखा- 'जीना नहीं चाहती.....', फिर खा ली चूहा मारने की दवा, शादी के 4 महीने बाद नवविवाहिता की मौत
डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद पर एक की गई जान, पुलिस और एसीसीयू ने की कार्रवाई, 75 वर्षीय बुजुर्ग समेत 13 गिरफ्तार
रायपुर के भाठागांव में सब्जी बाजार हटाने पहुंची निगम टीम पर हमला, 4-5 कर्मचारी घायल
धमतरी में सड़क की बदहाली से ग्रामीण हलाकान, सोरिद-बागतराई मार्ग पर हर दिन हादसे का खतरा
2,700 की दवा पर 27,000 MRP! कैंसर मरीजों की जेब पर चोट, SC ने कहा—‘दिनदहाड़े डकैती’
CGPSC केस में ED का बड़ा कदम: 3700 पन्नों की चार्जशीट दाखिल, पूर्व चेयरमैन समेत 3 आरोपी जांच के घेरे में