सत्ता का स्वागत, जनता की बेबसी: भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष के लिए JCB शो, शहर जाम, एंबुलेंस और स्कूली बच्चे हुए परेशान

सत्ता का स्वागत, जनता की बेबसी: भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष के लिए JCB शो, शहर जाम, एंबुलेंस और स्कूली बच्चे हुए परेशान

शहडोल। संभागीय मुख्यालय शहडोल में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के नगर आगमन को लेकर किया गया भव्य स्वागत आम लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया। स्वागत की तैयारी में शहर की सड़कों पर खड़ी की गई जेसीबी मशीनों ने यातायात व्यवस्था को पूरी तरह ठप कर दिया, जिससे घंटों तक शहर जाम की चपेट में रहा।

बताया जा रहा है कि स्वागत कार्यक्रम के तहत चार से छह जेसीबी मशीनों को प्रमुख चौराहों और सड़कों पर सजाकर खड़ा किया गया था। फूलों और गुब्बारों से सजी इन भारी मशीनों पर भाजयुमो कार्यकर्ता चढ़कर नारेबाजी और स्वागत की तैयारी करते दिखे। लेकिन इस शक्ति प्रदर्शन का खामियाजा आम नागरिकों को भुगतना पड़ा। देखते ही देखते शहर के कई हिस्सों में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।

सबसे गंभीर हालात रघुराज स्कूल के सामने बने, जहां स्कूल समय के दौरान जाम लगने से बच्चों और अभिभावकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई अभिभावक अपने बच्चों को समय पर स्कूल नहीं पहुंचा सके, वहीं छुट्टी के समय भी अव्यवस्था बनी रही। जाम में एंबुलेंस के फंसने की तस्वीरें सामने आने के बाद आपात सेवाओं की सुरक्षा पर भी सवाल उठने लगे।

Read More Ravneet Bittu Attack: बटाला में अचानक घिरा BJP नेता का काफिला, अंडे-टमाटर और पत्थरों की बौछार का आरोप

स्थानीय लोगों का कहना है कि स्वागत के नाम पर किए गए इस दिखावे में आमजन की सुविधाओं को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया गया। सुबह से लेकर देर शाम तक लोग जाम से जूझते रहे और रोजमर्रा के काम प्रभावित होते रहे। ट्रैफिक पुलिस मौके पर स्थिति संभालने की कोशिश करती दिखी, लेकिन सड़कों पर खड़ी भारी मशीनों के कारण व्यवस्था पटरी पर नहीं आ सकी।

Read More IIT Bombay Student Death: आईआईटी बॉम्बे में छात्र की मौत के बाद उबाल, 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन; ChatGPT से जुड़ा परीक्षा मामला चर्चा में

मामले पर शहडोल यातायात प्रभारी संजय जायसवाल ने कहा कि वह विभागीय बैठक में हैं, लेकिन यदि शहर में इस तरह की जाम की स्थिति बनी है तो पूरे मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में हुए इस ‘जेसीबी शो’ को लेकर शहर में तीखी चर्चाएं जारी हैं और लोग इसे अव्यवस्था और शक्ति प्रदर्शन का प्रतीक बता रहे हैं।

Latest News

हाई कोर्ट ने लोक आयोग के दोनों आवेदन खारिज किए, आठ साल पुराने आदेश में बदलाव से इनकार हाई कोर्ट ने लोक आयोग के दोनों आवेदन खारिज किए, आठ साल पुराने आदेश में बदलाव से इनकार
2028 के लिए शिंदे गुट का मिशन छत्तीसगढ़: 20 सीटों पर दावेदारी, NDA के साथ लड़ेंगे चुनाव; वर्मा बोले- पुरानी कांग्रेस अब कम्युनिस्ट जैसी
मुंगेली नाका के जूस सेंटर में तीसरी बार आग, जूस मशीन और डीप फ्रीजर समेत पूरा सामान जलकर खाक
ऑपरेशन की मांग, फिर मां-बच्चे की मौत! राजनांदगांव अस्पताल पर लापरवाही के आरोप, प्रबंधन का अलग दावा
BREAKING: सुरेंद्र कोली की मौत का कारण आया सामने! पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी से दम घुटने का खुलासा
BJP का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल! छत्तीसगढ़ की कमान स्मृति ईरानी को, सिद्धार्थ शंभु बने सह-प्रभारी
गणेश विसर्जन पर प्रशासन सख्त, डीजे और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समितियों को हिदायत, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई
नहर में नहाने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गांव में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
30 हजार के लालच में नाबालिग से कराई गैंगरेप की झूठी रिपोर्ट, पुरानी रंजिश में 5 युवकों को फंसाने की साजिश नाकाम
अंडरवियर में फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव, किडनी खराब होने का जिक्र कर छोड़ा सुसाइड नोट, परिजनों ने बीमारी से किया इनकार
बड़े तेवड़ा में फिर तनाव की स्थिति! प्रार्थना सभा की आशंका पर ग्रामीणों की जुटी भीड़, 3 दिन से पुलिस का पहरा जारी
Indigo Flight Emergency Landing: 24 हजार फीट की ऊंचाई पर इंडिगो विमान में तकनीकी खराबी, लंदन लौटकर करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग