इंदौर में धार्मिक स्थल की मर्यादा भंग, नशे में तीन युवकों की शर्मनाक हरकत पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

इंदौर में धार्मिक स्थल की मर्यादा भंग, नशे में तीन युवकों की शर्मनाक हरकत पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

इंदौर: इंदौर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र में स्थित मोती तबेले के प्राचीन हनुमान मंदिर के बाहर हुई एक आपत्तिजनक घटना ने शहर में नाराजगी और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। नशे की हालत में तीन युवकों द्वारा मंदिर की दीवार पर पेशाब करने की शर्मनाक करतूत सामने आई है, जिसकी पहचान सीसीटीवी फुटेज के जरिए हुई और पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

घटना JMD स्वीट्स के पास स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर की है, जहां देर रात नशे में धुत युवक राजा दुबे, कमल अहिरवार और अर्पित चौहान मंदिर की दीवार के पास आपत्तिजनक हरकत करते नजर आए। यह पूरी घटना मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। सुबह जब स्थानीय लोगों ने फुटेज देखा तो मामला सामने आया और तत्काल हिंदू संगठनों को इसकी जानकारी दी गई।

बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने इस कृत्य को धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताते हुए रावजी बाजार पुलिस से शिकायत की। शिकायत मिलते ही पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की और कुछ ही घंटों में तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया।

Read More Fuel Export Duty Cut: पेट्रोल-डीजल के एक्सपोर्ट पर सरकार ने घटाया टैक्स, ATF पर भी राहत; घरेलू कीमतों पर क्या होगा असर?

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि वे नशे में थे और उन्हें अपने कृत्य का पछतावा है। थाने में उन्होंने सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी। पुलिस ने बताया कि मामले में कानून के तहत कार्रवाई की जा रही है और धार्मिक स्थलों की गरिमा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्ती बरती जाएगी। इस घटना के बाद क्षेत्र में लोगों में नाराजगी देखी गई। स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने मांग की है कि ऐसी घटनाओं पर कड़ी कार्रवाई हो, ताकि भविष्य में कोई भी धार्मिक स्थलों की मर्यादा भंग करने का दुस्साहस न कर सके।

Read More हिमाचल यूनिवर्सिटी में छात्र संगठनों के बीच बवाल, नारेबाजी से शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंचा; कई छात्र घायल

Latest News

हाई कोर्ट ने लोक आयोग के दोनों आवेदन खारिज किए, आठ साल पुराने आदेश में बदलाव से इनकार हाई कोर्ट ने लोक आयोग के दोनों आवेदन खारिज किए, आठ साल पुराने आदेश में बदलाव से इनकार
2028 के लिए शिंदे गुट का मिशन छत्तीसगढ़: 20 सीटों पर दावेदारी, NDA के साथ लड़ेंगे चुनाव; वर्मा बोले- पुरानी कांग्रेस अब कम्युनिस्ट जैसी
मुंगेली नाका के जूस सेंटर में तीसरी बार आग, जूस मशीन और डीप फ्रीजर समेत पूरा सामान जलकर खाक
ऑपरेशन की मांग, फिर मां-बच्चे की मौत! राजनांदगांव अस्पताल पर लापरवाही के आरोप, प्रबंधन का अलग दावा
BREAKING: सुरेंद्र कोली की मौत का कारण आया सामने! पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी से दम घुटने का खुलासा
BJP का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल! छत्तीसगढ़ की कमान स्मृति ईरानी को, सिद्धार्थ शंभु बने सह-प्रभारी
गणेश विसर्जन पर प्रशासन सख्त, डीजे और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समितियों को हिदायत, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई
नहर में नहाने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गांव में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
30 हजार के लालच में नाबालिग से कराई गैंगरेप की झूठी रिपोर्ट, पुरानी रंजिश में 5 युवकों को फंसाने की साजिश नाकाम
अंडरवियर में फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव, किडनी खराब होने का जिक्र कर छोड़ा सुसाइड नोट, परिजनों ने बीमारी से किया इनकार
बड़े तेवड़ा में फिर तनाव की स्थिति! प्रार्थना सभा की आशंका पर ग्रामीणों की जुटी भीड़, 3 दिन से पुलिस का पहरा जारी
Indigo Flight Emergency Landing: 24 हजार फीट की ऊंचाई पर इंडिगो विमान में तकनीकी खराबी, लंदन लौटकर करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग