UGC बिल के समर्थन में सड़कों पर उतरी सुहेलदेव आर्मी, विधानसभा के बाहर बवाल, अध्यक्ष योगेश पासी समेत 100 पर FIR

UGC बिल के समर्थन में सड़कों पर उतरी सुहेलदेव आर्मी, विधानसभा के बाहर बवाल, अध्यक्ष योगेश पासी समेत 100 पर FIR

लखनऊ। UGC के नए नियमों के समर्थन में उत्तर प्रदेश विधानसभा के बाहर प्रदर्शन करना सुभासपा और सुहेलदेव आर्मी के कार्यकर्ताओं को भारी पड़ गया। प्रतिबंधित क्षेत्र में धरना-प्रदर्शन और नारेबाजी के आरोप में पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए सुहेलदेव आर्मी के अध्यक्ष योगेश पासी समेत करीब 100 लोगों के खिलाफ हजरतगंज थाने में FIR दर्ज कर ली है।

शनिवार को सुहेलदेव आर्मी और मार्शल समाज के कार्यकर्ता बैनर-पोस्टर लेकर विधानसभा के सामने सड़क पर बैठ गए और UGC बिल के समर्थन में नारे लगाने लगे। देखते ही देखते मामला गरमा गया। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिश की, जिस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प भी हुई।

प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रदर्शन, पुलिस ने बताया कानून व्यवस्था का उल्लंघन
पुलिस का कहना है कि विधानसभा क्षेत्र पूरी तरह प्रतिबंधित है और वहां किसी भी तरह का धरना-प्रदर्शन कानूनन अपराध की श्रेणी में आता है। इसी आधार पर हजरतगंज थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर ईको गार्डेन पहुंचाया, जहां बाद में सभी को छोड़ा गया।

Read More Gurugram Hit and Run Case: सड़क पर महिला बाइकर को टक्कर… फिर कार लेकर फरार! CCTV वायरल होते ही पुलिस ने राजस्थान से आरोपी को दबोचा, 307 में केस

छात्र संगठनों पर भी कार्रवाई
इसी दौरान परिवर्तन चौक पर धरना दे रहे छात्र संगठनों को हटाने के लिए भी हजरतगंज पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। प्रशासन का कहना है कि राजधानी में कानून-व्यवस्था से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

Read More रिटायरमेंट के दिन जस्टिस का बड़ा संकल्प: 1.01 करोड़ दान, पत्नी संग देहदान; 36 साल की सेवा को दिया अनोखा सम्मान

सुप्रीम कोर्ट की रोक के बावजूद समर्थन प्रदर्शन
गौरतलब है कि UGC के नए नियमों पर हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाई है और आयोग को नोटिस जारी कर नियमों की समीक्षा के निर्देश दिए हैं। इन नियमों को लेकर सवर्ण समाज ने भेदभाव का आरोप लगाया था, जिसके चलते देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हुए। इसी बीच लखनऊ में UGC बिल के समर्थन में हुआ यह प्रदर्शन अब कानूनी कार्रवाई के घेरे में आ गया है। राजनीतिक समर्थन और न्यायिक रोक के बीच UGC नियमों को लेकर बढ़ता टकराव अब सड़क से लेकर थाने तक पहुंच गया है, जिससे आने वाले दिनों में सियासी तापमान और बढ़ने के संकेत हैं।

Latest News

रायपुर में गणेश विसर्जन की खास तैयारी: खारून नदी में सीधे विसर्जन पर रोक, महादेव घाट पर निगम का मेगा इंतजाम रायपुर में गणेश विसर्जन की खास तैयारी: खारून नदी में सीधे विसर्जन पर रोक, महादेव घाट पर निगम का मेगा इंतजाम
300 रुपये की थाली से पैक्ड पनीर तक सवाल! जगदलपुर में जांच के दौरान 4 सैंपल अमानक, खाद्य गुणवत्ता पर चिंता
Raipur Meat Ban: रायपुर में 3 दिन नॉनवेज पर रोक! मांस-मटन की दुकानें और होटल रहेंगे बंद, निगम ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में तिमाही परीक्षा की तैयारी पर सवाल: कहीं शिक्षकों ने चंदा जुटाकर छपवाए पेपर, कहीं ब्लैकबोर्ड पर लिखे सवालों से हुई परीक्षा
अंधेरे की आड़ में तोड़ते थे घरों के ताले, पुलिस ने किया तीन चोरियों का खुलासा, 4.81 लाख का माल बरामद
सेवा संकल्प में नहीं पहुंचे 21 शिक्षक को नोटिस, संघों ने खोला मोर्चा, सरकारी कार्यक्रमों के बहिष्कार की दी चेतावनी
प्रेमी के खाते में पैसे डालने की जिद, 17 साल की किशोरी ने भाई को कमरे में किया कैद
सेवानिवृत्ति से पहले पूरा होगा पेंशन का हिसाब, 30 सितंबर तक निपटेंगे सभी लंबित प्रकरण
LPG Subsidy Alert: 30 सितंबर तक आधार बायोमेट्रिक नहीं कराया तो रुक सकती है गैस सब्सिडी, घर बैठे ऐसे करें e-KYC
छत्तीसगढ़ की MBBS सीटों पर बवाल! स्टेट कोटे में बाहरी छात्रों के एडमिशन की शिकायत, जांच के घेरे में प्रवेश प्रक्रिया
12 आपराधिक केस, ढाई महीने की फरारी… दुर्ग में प्रॉपर्टी डीलर पर हमले के आरोपी महादेव सट्टा ऐप से जुड़े सौरभ चंद्राकर का भांजा गिरफ्तार
कोयला लेवी केस में आयकर विभाग का बड़ा एक्शन: भिलाई में सूर्यकांत तिवारी से जुड़ा मकान सील, ढोल बजाकर कराई मुनादी