बिहार में पकड़ा गया आतंकवादी: हेरोइन और हैंड ग्रेनेड बरामद, पाकिस्तान कनेक्शन भी सामने

बिहार में पकड़ा गया आतंकवादी: हेरोइन और हैंड ग्रेनेड बरामद, पाकिस्तान कनेक्शन भी सामने

पूर्वी चंपारण: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। रक्सौल बॉर्डर के पास एक आतंकवादी राजबीर सिंह उर्फ फौजी को गिरफ्तार किया गया, जो सेना का भगोड़ा और नार्को-आतंकी मॉड्यूल का हिस्सा था। गिरफ्तारी हरैया रक्सौल पुलिस और पंजाब स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल की संयुक्त छापेमारी में 18 दिसंबर को हुई।

हेरोइन और हैंड ग्रेनेड के साथ गिरफ्तारी
राजबीर सिंह के कब्जे से 500 ग्राम हेरोइन और एक हैंड ग्रेनेड बरामद हुआ। शुरुआती जांच में पता चला कि उसका पाकिस्तान स्थित हैंडलर से भी कनेक्शन है, जो नशे और आतंकवाद के नेटवर्क में उसे दिशा-निर्देश देता था।

भगोड़ा सेना का जवान और नेपाल से भागने की साजिश
राजबीर सिंह ने 2011 में भारतीय सेना जॉइन की थी। लेकिन फरवरी 2025 में अमृतसर में दर्ज गोपनीय जासूसी मामले के बाद वह फरार हो गया। आरोपी नेपाल की सीमा पार करके देश से भागने की फिराक में था और नेपाल में छिपकर नशे की तस्करी करता था।

Read More Punjab News: अAK-47 से लेकर हैंड ग्रेनेड तक… अमृतसर में हथियारों की खेप बरामद, पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज

नार्को-आतंकी मॉड्यूल पर बड़ी सफलता
राजबीर सिंह की गिरफ्तारी को नार्को-आतंकी मॉड्यूल के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। उस पर अमृतसर, हरियाणा और पंजाब में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें महिला थाने पर हैंड ग्रेनेड से हमला अमृतसर थाने में जासूसी नशे की तस्करी शामिल हैं। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अब राजबीर सिंह से पूछताछ कर नशे और आतंकवाद से जुड़े बड़े नेटवर्क का खुलासा करने की तैयारी में हैं। इसके जरिए यह मॉड्यूल और उसके पाकिस्तान कनेक्शन का नक्शा साफ हो सकता है।

Read More Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: सुप्रीम कोर्ट ने दिखाई सख्ती, ₹2 करोड़ जमा करने का निर्देश; भुगतान में देरी पर बढ़ी मुश्किल

Tags:

Latest News

बिना दस्तखत की सर्विस बुक, 50 के स्टांप पर नौकरी, डीईओ दफ्तर में अनुकंपा नियुक्ति पर हो गया खेल बिना दस्तखत की सर्विस बुक, 50 के स्टांप पर नौकरी, डीईओ दफ्तर में अनुकंपा नियुक्ति पर हो गया खेल
सकरी से राजस्थान के लिए निकला 166 टन कोयला हुआ गायब, डेढ़ महीने से लापता चार ट्रक, ट्रांसपोर्टर समेत पांच पर एफआईआर
गन्ना किसानों को साय का बड़ा तोहफा, 425 रूपए प्रति क्विंटल होगी खरीदी, पुराने भुगतान पर भी मिलेगा बढ़ी दर का लाभ
बांग्लादेशी होने का शक पर 23 की गिरफ्तारी… फिर दस्तावेजों ने पलट दी पूरी कहानी, दो के निर्वासन की प्रक्रिया अब भी जारी
नवजात के अपहरण की कहानी में हो गया खेल, सुन पुलिस भी रह गई दंग
साइबर जागृति अभियान में मुंगेली जिले को मिला सम्मान, 18.32 लाख लोगों को किया जागरूक
जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस की कार्रवाई तेज, अभिजीत दीपके समेत कई सीजेपी नेता हिरासत में, ध्रुव राठी भी पकड़े गए
Metformin Anti-Aging: क्या डायबिटीज की दवा धीमी कर सकती है उम्र बढ़ने की प्रक्रिया? जानें रिसर्च
Gold in Dream: सपने में सोना मिलना शुभ या अशुभ? जानें गहने पहनने और सोना खोने का मतलब
गुमा सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली राशि, ब्रांच मैनेजर व सुपरवाइजर पर भी एफआईआर
नियम ताक पर: दूसरी पत्नी अपात्र, फिर भी बेटे को बना दिया भृत्य; सर्विस बुक पर अफसर के दस्तखत तक नहीं
पदानुक्रम तार-तार: जूनियर के हाथ कमान, दबाव में हस्ताक्षर करने को मजबूर सीनियर मुख्य अभियंता