युवाओं को जहर बेचने की साजिश नाकाम! भिलाई पुलिस ने पकड़ी 6.80 लाख की नशीली खेप

युवाओं को जहर बेचने की साजिश नाकाम! भिलाई पुलिस ने पकड़ी 6.80 लाख की नशीली खेप

दुर्ग। दुर्ग जिले में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भिलाई पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना भिलाई भट्टी क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 1650 नग प्रतिबंधित अल्प्राजोलम टैबलेट के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित बाजार कीमत करीब 6 लाख 80 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 (C) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है।

गुप्त सूचना पर देर रात हुई कार्रवाई
पुलिस को 24 फरवरी 2026 की रात करीब 11:56 बजे सूचना मिली थी कि सेक्टर-01 स्थित पंप हाउस के पास दो युवक प्रतिबंधित नशीली दवाओं का अवैध परिवहन और बिक्री कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर रणनीतिक घेराबंदी की और दोनों संदिग्धों को हिरासत में ले लिया।

तलाशी में मिली भारी मात्रा में नशीली दवा
विधिवत तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 1650 अल्प्राजोलम टैबलेट बरामद की गई। पुलिस ने नशीली दवाओं के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही एक दोपहिया वाहन को भी जब्त किया है। मामले में अपराध क्रमांक 33/2026 दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी यह नशीली दवाएं कहां से लाते थे और किन इलाकों में सप्लाई की जा रही थीं।

Read More PM-AJAY में 12.48 करोड़ का खेल: IAS जगदीश सोनकर पर एजेंसी ने लगाए रुपए मांगने के आरोप; चार सेंटर निरस्त, 5838 युवाओं की ट्रेनिंग कागजों में सिमटी

गिरफ्तार आरोपी

Read More Bilaspur Crime: सूना मकान देखते ही पड़ोसी महिला ने किया हाथ साफ! 38 हजार की सोने की चेन बरामद, आरोपी गिरफ्तार

  • सागर सिंह राजपूत (21 वर्ष) – निवासी वार्ड 18, सेक्टर-03, भिलाई
  • अतुल यादव (20 वर्ष) – निवासी वार्ड 6/F, सेक्टर-01, भिलाई

नशे के नेटवर्क पर पुलिस की नजर
पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिले में युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्रवाई को अवैध ड्रग नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। आने वाले दिनों में इस मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की भी संभावना जताई जा रही है।

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच