बिल्हा एसबीआई में 2.06 करोड़ का गबन: एसीबी ने आरोपी महिला कैशियर को दबोचा; रिकॉर्ड में हेरफेर कर उड़ाए थे बैंक के पैसे

बिल्हा एसबीआई में 2.06 करोड़ का गबन: एसीबी ने आरोपी महिला कैशियर को दबोचा; रिकॉर्ड में हेरफेर कर उड़ाए थे बैंक के पैसे

बिलासपुर |   जिले के बिल्हा में बैंकिंग धोखाधड़ी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए आर्थिक अपराध अन्वेषण और एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की बिल्हा शाखा में हुए करोड़ों के गबन मामले में मुख्य आरोपी महिला कैशियर को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ी गई आरोपी का नाम तेजवथ थीरापतम्मा है जो मूल रूप से आंध्र प्रदेश के खम्मम जिले की रहने वाली है। उस पर आरोप है कि उसने बैंक के डिजिटल और कागजी रिकॉर्ड में हेराफेरी कर कुल 2 करोड़ 6 लाख 37 हजार 600 रुपये का गबन किया और इस भारी-भरकम राशि को विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर बैंक को आर्थिक नुकसान पहुंचाया।

Screenshot_20260226_193148_Dainik Bhaskar

15 दिनों के भीतर रचा गया धोखाधड़ी का खेल

Read More सैयां भए कोतवाल: सीएम ने विधानसभा में कहा था होगी कार्रवाई, विभाग ने दामाद को दे दिया प्रमोशन... हाईकोर्ट ने रोका तो बना दिया चीफ इंजीनियर

इस वित्तीय घोटाले की जड़ें दिसंबर 2024 से जुड़ी हैं। जांच में सामने आया कि आरोपी महिला कैशियर ने 19 दिसंबर 2024 से 2 जनवरी 2025 के बीच इस पूरी वारदात को अंजाम दिया। शाखा प्रबंधक पीयूष बारा ने जब बैंक के खातों और रिकॉर्ड का मिलान किया तो करोड़ों की राशि गायब मिली। इसके बाद उन्होंने मामले की औपचारिक शिकायत रायपुर स्थित एसीबी मुख्यालय में दर्ज कराई।शिकायत के आधार पर 19 जनवरी 2026 को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 13(1)(ए), 13(2) और IPC की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई थी।

Read More बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर

चाय नाश्ते और रखरखाव के खर्च में छिपाया गबन का पैसा

एसीबी की प्रारंभिक विवेचना और बैंक द्वारा कराई गई विभागीय जांच में बेहद चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। आरोपी कैशियर ने गबन की गई रकम को सीधे तौर पर छिपाने के बजाय बैंक के दैनिक खर्चों के मद में समायोजित करने की कोशिश की। उसने बैंक द्वारा दी जाने वाली सेवाओं जैसे पेय पदार्थ, भोजन, किराया और रखरखाव आदि के फर्जी मद तैयार किए और रिकॉर्ड में इन खर्चों को दिखाकर हिसाब बराबर करने का प्रयास किया। विवेचना के दौरान यह भी पता चला कि गबन की गई राशि को एक सुनियोजित तरीके से कई अन्य खातों में भेजा गया था।

निलंबन के बाद से थी फरार, मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार 

तेजवथ को गबन की पुष्टि होने के बाद जून 2025 में ही निलंबित कर दिया गया था। निलंबन अवधि के दौरान उसका अटैचमेंट रीजनल बिजनेस ऑफिस (आरबीओ) जगदलपुर में किया गया था लेकिन वह अपनी ड्यूटी पर कभी उपस्थित नहीं हुई और लगातार फरार चल रही थी। 26 फरवरी 2026 को एसीबी को पुख्ता सूचना मिली कि आरोपी महिला बिल्हा स्थित स्टेट बैंक शाखा के पास देखी गई है। सूचना मिलते ही एसीबी की टीम ने घेराबंदी की और उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में संतोषजनक जवाब न मिलने और साक्ष्यों के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।


मोबाइल डेटा और नेटवर्क खंगाल रही है एसीबी 


पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आरोपी के पास से उसका मोबाइल फोन जब्त किया है। जांच अधिकारियों का मानना है कि मोबाइल के डेटा की जांच से बैंक के उन अन्य कर्मचारियों और सहयोगियों सुराग मिलेगा जिन्होंने इस बड़ी साजिश में कैशियर का साथ दिया था। एसीबी अब लेनदेन की पूरी कड़ी की जांच कर रही है।

आरोपी को बिलासपुर स्थित विशेष न्यायालय में पेश किया गया है।

Tags:

Latest News

Metformin Anti-Aging: क्या डायबिटीज की दवा धीमी कर सकती है उम्र बढ़ने की प्रक्रिया? जानें रिसर्च Metformin Anti-Aging: क्या डायबिटीज की दवा धीमी कर सकती है उम्र बढ़ने की प्रक्रिया? जानें रिसर्च
Gold in Dream: सपने में सोना मिलना शुभ या अशुभ? जानें गहने पहनने और सोना खोने का मतलब
गुमा सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली राशि, ब्रांच मैनेजर व सुपरवाइजर पर भी एफआईआर
नियम ताक पर: दूसरी पत्नी अपात्र, फिर भी बेटे को बना दिया भृत्य; सर्विस बुक पर अफसर के दस्तखत तक नहीं
पदानुक्रम तार-तार: जूनियर के हाथ कमान, दबाव में हस्ताक्षर करने को मजबूर सीनियर मुख्य अभियंता 
कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण