रफ्तार का कहर! सरगुजा-सूरजपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: युवा भाजपा नेता समेत 4 की मौत, आमने-सामने टकराईं बाइकें

रफ्तार का कहर! सरगुजा-सूरजपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: युवा भाजपा नेता समेत 4 की मौत, आमने-सामने टकराईं बाइकें

सरगुजा: छत्तीसगढ़ के सरगुजा और सूरजपुर जिलों में बुधवार को हुए दो अलग-अलग भीषण सड़क हादसों ने इलाके को झकझोर दिया। आमने-सामने हुई बाइक टक्कर में युवा भाजपा नेता सहित चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज जारी है।

NH-43 पर भीषण टक्कर, युवा भाजपा नेता की मौके पर मौत
जानकारी के अनुसार, सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-43 पर शांतिपारा पुलिया के पास रात करीब 8:30 बजे दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे में पोकसरी निवासी युवा भाजपा नेता एवं उप सरपंच कमला प्रसाद उर्फ संजय यादव (32) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनके साथ बाइक पर सवार राजू सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दूसरी बाइक चला रहे प्रमोद कुजूर का पैर टूट गया।

स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने संजय यादव को मृत घोषित कर दिया। अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान गुरुवार को राजू सिंह ने भी दम तोड़ दिया। परिजनों के मुताबिक, संजय यादव किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष थे और अपने साथी के साथ घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से टक्कर हो गई।whatsapp-image-2026-02-26-at-140024_1772094689

Read More सोनीपत में पहचान छिपाकर शादी का आरोप! महिला बोली- खुद को हिंदू बताकर मंदिर में लिए 7 फेरे, 6 महीने बाद पहली पत्नी ने खोला राज

सूरजपुर में दूसरा हादसा, दो युवकों की गई जान
इसी तरह सूरजपुर जिले के खड़गवां चौकी क्षेत्र अंतर्गत पंक्षीडांड-केरता मार्ग पर भी दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि प्रतापपुर ब्लॉक निवासी रितिक बेक (21) की बाइक सामने से आ रहे विनोद कुमार तिरखाई (36) की बाइक से टकरा गई। हादसे में दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं। दोनों घायलों को तत्काल अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि रितिक बेक बारात में शामिल होने घर से निकला था, जबकि विनोद कुमार किसी निजी कार्य से अंबिकापुर आए थे और खराब सड़क की वजह से वैकल्पिक मार्ग से लौट रहे थे।

Read More पीछा, धमकी और थाने में हंगामा... फिर दोनों तरफ से एफआईआर, भाजपा नेता और इन्फ्लुएंसर विवाद ने पकड़ा तूल

पुलिस जांच शुरू, सड़क सुरक्षा पर उठे सवाल
दोनों मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है। लगातार हो रहे सड़क हादसों के बाद नेशनल हाईवे और ग्रामीण सड़कों की स्थिति को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार, खराब सड़क और रात के समय कम दृश्यता हादसों की बड़ी वजह बन रही है।

Latest News

बिना दस्तखत की सर्विस बुक, 50 के स्टांप पर नौकरी, डीईओ दफ्तर में अनुकंपा नियुक्ति पर हो गया खेल बिना दस्तखत की सर्विस बुक, 50 के स्टांप पर नौकरी, डीईओ दफ्तर में अनुकंपा नियुक्ति पर हो गया खेल
सकरी से राजस्थान के लिए निकला 166 टन कोयला हुआ गायब, डेढ़ महीने से लापता चार ट्रक, ट्रांसपोर्टर समेत पांच पर एफआईआर
गन्ना किसानों को साय का बड़ा तोहफा, 425 रूपए प्रति क्विंटल होगी खरीदी, पुराने भुगतान पर भी मिलेगा बढ़ी दर का लाभ
बांग्लादेशी होने का शक पर 23 की गिरफ्तारी… फिर दस्तावेजों ने पलट दी पूरी कहानी, दो के निर्वासन की प्रक्रिया अब भी जारी
नवजात के अपहरण की कहानी में हो गया खेल, सुन पुलिस भी रह गई दंग
साइबर जागृति अभियान में मुंगेली जिले को मिला सम्मान, 18.32 लाख लोगों को किया जागरूक
जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस की कार्रवाई तेज, अभिजीत दीपके समेत कई सीजेपी नेता हिरासत में, ध्रुव राठी भी पकड़े गए
Metformin Anti-Aging: क्या डायबिटीज की दवा धीमी कर सकती है उम्र बढ़ने की प्रक्रिया? जानें रिसर्च
Gold in Dream: सपने में सोना मिलना शुभ या अशुभ? जानें गहने पहनने और सोना खोने का मतलब
गुमा सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली राशि, ब्रांच मैनेजर व सुपरवाइजर पर भी एफआईआर
नियम ताक पर: दूसरी पत्नी अपात्र, फिर भी बेटे को बना दिया भृत्य; सर्विस बुक पर अफसर के दस्तखत तक नहीं
पदानुक्रम तार-तार: जूनियर के हाथ कमान, दबाव में हस्ताक्षर करने को मजबूर सीनियर मुख्य अभियंता