CG Sports Development: कपिल देव ने CM विष्णुदेव साय संग की खेल विकास पर चर्चा, छत्तीसगढ़ बनेगा स्पोर्ट्स हब

CG Sports Development: कपिल देव ने CM विष्णुदेव साय संग की खेल विकास पर चर्चा, छत्तीसगढ़ बनेगा स्पोर्ट्स हब

रायपुर। छत्तीसगढ़ में खेल विकास को नई दिशा देने की पहल के बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और विश्व कप विजेता दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव ने नया रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश में खेलों के विस्तार, आधुनिक खेल सुविधाओं और उभरती प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने को लेकर सार्थक चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने किया सम्मान
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कपिल देव का पारंपरिक तरीके से स्वागत करते हुए उन्हें छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध बेल मेटल कला से निर्मित स्मृति चिन्ह तथा ‘पुण्यभूमि छत्तीसगढ़’ कॉफी टेबल बुक भेंट कर सम्मानित किया। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह भी मौजूद रहे।sai-kapil-01-1

खेल अधोसंरचना और प्रशिक्षण पर फोकस
मुलाकात में राज्य में आधुनिक स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने, अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने और ग्रामीण व आदिवासी क्षेत्रों से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे लाने पर विशेष चर्चा हुई। मुख्यमंत्री साय ने बताया कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, सुविधाएं और अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, ताकि छत्तीसगढ़ में मजबूत खेल संस्कृति विकसित हो सके।

Read More नाबालिग छात्रा को अगवा कर बेरहमी से पीटा, नशीला इंजेक्शन लगाकर किया गैंगरेप, 2 आरोपी गिरफ्तार

कपिल देव ने की प्रदेश के विकास की सराहना
पूर्व क्रिकेट कप्तान कपिल देव ने छत्तीसगढ़ में तेजी से हो रहे विकास और सकारात्मक माहौल की सराहना करते हुए कहा कि सुरक्षित और विश्वासपूर्ण वातावरण किसी भी राज्य की खेल प्रतिभाओं के उभार के लिए बेहद जरूरी होता है। उन्होंने विश्वास जताया कि छत्तीसगढ़ के युवा खिलाड़ी आने वाले समय में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

Read More Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग

खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच
इस मुलाकात को राज्य में खेल नीति और भविष्य की खेल योजनाओं के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि अनुभवी खिलाड़ियों के मार्गदर्शन से प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को नई ऊर्जा और वैश्विक अवसर मिल सकते हैं।

Latest News

Metformin Anti-Aging: क्या डायबिटीज की दवा धीमी कर सकती है उम्र बढ़ने की प्रक्रिया? जानें रिसर्च Metformin Anti-Aging: क्या डायबिटीज की दवा धीमी कर सकती है उम्र बढ़ने की प्रक्रिया? जानें रिसर्च
Gold in Dream: सपने में सोना मिलना शुभ या अशुभ? जानें गहने पहनने और सोना खोने का मतलब
गुमा सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली राशि, ब्रांच मैनेजर व सुपरवाइजर पर भी एफआईआर
नियम ताक पर: दूसरी पत्नी अपात्र, फिर भी बेटे को बना दिया भृत्य; सर्विस बुक पर अफसर के दस्तखत तक नहीं
पदानुक्रम तार-तार: जूनियर के हाथ कमान, दबाव में हस्ताक्षर करने को मजबूर सीनियर मुख्य अभियंता 
कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण