POCSO Case Update: पीड़ित बच्चों की मेडिकल रिपोर्ट में यौन उत्पीड़न की पुष्टि का दावा, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की बढ़ीं कानूनी मुश्किलें

POCSO Case Update: पीड़ित बच्चों की मेडिकल रिपोर्ट में यौन उत्पीड़न की पुष्टि का दावा, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की बढ़ीं कानूनी मुश्किलें

प्रयागराज। चर्चित POCSO मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की मुश्किलें और बढ़ती नजर आ रही हैं। झूंसी थाने में दर्ज मुकदमे की जांच के दौरान पीड़ित नाबालिग बच्चों की मेडिकल रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी गई है। सूत्रों के अनुसार मेडिकल परीक्षण में यौन उत्पीड़न की पुष्टि होने का दावा किया जा रहा है, हालांकि पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अभी तक इस पर आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

बेली अस्पताल में हुआ मेडिकल परीक्षण
जांच प्रक्रिया के तहत झूंसी पुलिस दोनों पीड़ित बच्चों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायइनायत लेकर पहुंची थी, जहां नाबालिग होने के कारण उन्हें विस्तृत परीक्षण के लिए प्रयागराज के बेली अस्पताल रेफर किया गया। आज अस्पताल प्रशासन ने मेडिकल रिपोर्ट बंद लिफाफे में पुलिस को सौंप दी, जिसे अब केस डायरी में शामिल कर विवेचना आगे बढ़ाई जा रही है।

कोर्ट में दर्ज हुए पीड़ितों के बयान
इससे पहले दोनों नाबालिग पीड़ितों को अदालत में पेश कर उनके बयान दर्ज कराए गए थे। न्यायालय के समक्ष बच्चों ने कथित यौन उत्पीड़न की घटना का विस्तार से उल्लेख करते हुए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्य मुकुंदानंद सहित अन्य लोगों के नाम भी बताए। अदालत में कलमबंद बयान के बाद पुलिस ने साक्ष्य संकलन और आरोपितों की भूमिका की जांच तेज कर दी है।

Read More CEC Gyanesh Kumar पर SC का बड़ा रुख: निलंबन पर अंतरिम रोक से इनकार, SIR फैसलों पर EC से मांगा जवाब; कानून टूटा तो कार्रवाई के संकेत

वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने पर जोर
जांच एजेंसियां अब मेडिकल रिपोर्ट, पीड़ितों के बयान और अन्य डिजिटल व फॉरेंसिक साक्ष्यों को जोड़कर केस को मजबूत करने में जुटी हैं। पुलिस अविमुक्तेश्वरानंद और मुकुंदानंद के अलावा तीन अज्ञात आरोपितों की पहचान और भूमिका की भी जांच कर रही है, ताकि विवेचना किसी स्तर पर कमजोर न पड़े।

Read More  930 करोड़ की ठगी के आरोपी के बयान से सियासी भूचाल! शराब ठेकों पर ₹1 करोड़ के लेन-देन का दावा

कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ था मामला
यह मुकदमा मथुरा-वृंदावन निवासी श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष आशुतोष ब्रह्मचारी की शिकायत पर कोर्ट के निर्देश के बाद दर्ज किया गया था। आरोप है कि महाकुंभ और माघ मेले के दौरान नाबालिग लड़कों के साथ दुष्कर्म एवं यौन शोषण की घटनाएं हुईं। वादी पक्ष का दावा है कि अदालत में बयान के दौरान पीड़ित बच्चे भावुक हो गए और रोते हुए पूरी घटना बताई।

पुलिस की जांच जारी
फिलहाल, पुलिस आधिकारिक पुष्टि से बचते हुए जांच पूरी होने का इंतजार कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि सभी तथ्यों और साक्ष्यों के परीक्षण के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

Latest News

सकरी से राजस्थान के लिए निकला 166 टन कोयला हुआ गायब, डेढ़ महीने से लापता चार ट्रक, ट्रांसपोर्टर समेत पांच पर एफआईआर सकरी से राजस्थान के लिए निकला 166 टन कोयला हुआ गायब, डेढ़ महीने से लापता चार ट्रक, ट्रांसपोर्टर समेत पांच पर एफआईआर
गन्ना किसानों को साय का बड़ा तोहफा, 425 रूपए प्रति क्विंटल होगी खरीदी, पुराने भुगतान पर भी मिलेगा बढ़ी दर का लाभ
बांग्लादेशी होने का शक पर 23 की गिरफ्तारी… फिर दस्तावेजों ने पलट दी पूरी कहानी, दो के निर्वासन की प्रक्रिया अब भी जारी
नवजात के अपहरण की कहानी में हो गया खेल, सुन पुलिस भी रह गई दंग
साइबर जागृति अभियान में मुंगेली जिले को मिला सम्मान, 18.32 लाख लोगों को किया जागरूक
जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस की कार्रवाई तेज, अभिजीत दीपके समेत कई सीजेपी नेता हिरासत में, ध्रुव राठी भी पकड़े गए
Metformin Anti-Aging: क्या डायबिटीज की दवा धीमी कर सकती है उम्र बढ़ने की प्रक्रिया? जानें रिसर्च
Gold in Dream: सपने में सोना मिलना शुभ या अशुभ? जानें गहने पहनने और सोना खोने का मतलब
गुमा सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली राशि, ब्रांच मैनेजर व सुपरवाइजर पर भी एफआईआर
नियम ताक पर: दूसरी पत्नी अपात्र, फिर भी बेटे को बना दिया भृत्य; सर्विस बुक पर अफसर के दस्तखत तक नहीं
पदानुक्रम तार-तार: जूनियर के हाथ कमान, दबाव में हस्ताक्षर करने को मजबूर सीनियर मुख्य अभियंता 
कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी