Bhilai Crime News: साईं मंदिर में बड़ी चोरी, गार्ड से मारपीट कर 2 किलो चांदी का छत्र और नगदी ले उड़े बदमाश

Bhilai Crime News: साईं मंदिर में बड़ी चोरी, गार्ड से मारपीट कर 2 किलो चांदी का छत्र और नगदी ले उड़े बदमाश

दुर्ग: दुर्ग जिले के भिलाई में चोरों ने धार्मिक स्थल को निशाना बनाते हुए सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। सेक्टर-6 स्थित प्रसिद्ध साईं मंदिर में देर रात अज्ञात बदमाशों ने धावा बोलकर मंदिर के सुरक्षा गार्ड से मारपीट की और करीब 2 किलो वजनी चांदी का छत्र, पूजन सामग्री और नगदी चोरी कर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

कटर मशीन से काटे मंदिर के ताले
जानकारी के मुताबिक, बदमाश पूरी तैयारी के साथ मंदिर परिसर में दाखिल हुए। आरोपियों ने कटर मशीन की मदद से मंदिर के मुख्य द्वार समेत कई ताले काट दिए और गर्भगृह में रखी कीमती धार्मिक सामग्री पर हाथ साफ कर दिया। विरोध करने पर मंदिर में तैनात गार्ड के साथ मारपीट भी की गई।image-2026-02-26T144240.145

सुबह आरती के दौरान हुआ खुलासा
घटना का खुलासा उस समय हुआ जब सुबह करीब 5 बजे पुजारी दैनिक आरती के लिए मंदिर पहुंचे। मंदिर के टूटे ताले और बिखरा सामान देखकर तुरंत मंदिर ट्रस्ट और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही भिलाई कोतवाली पुलिस, डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।

Read More सैयां भए कोतवाल: सीएम ने विधानसभा में कहा था होगी कार्रवाई, विभाग ने दामाद को दे दिया प्रमोशन... हाईकोर्ट ने रोका तो बना दिया चीफ इंजीनियर

CCTV में कैद हुए चार संदिग्ध
प्राथमिक जांच में मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में चार संदिग्ध आरोपी कटर मशीन से ताले काटते हुए नजर आए हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है। घायल गार्ड का बयान भी दर्ज किया जा रहा है।image-2026-02-26T141747.808

Read More Dhamtari News: सड़क पर पलटी पिकअप ने खोली पशु तस्करी की पोल, दो वाहनों से 12 मवेशी बरामद; आरोपी फरार

पुलिस पेट्रोलिंग पर उठे सवाल
भीड़भाड़ वाले सेक्टर-6 इलाके में स्थित प्रसिद्ध मंदिर में चोरी की इस बड़ी घटना ने सुरक्षा व्यवस्था और रात्रिकालीन पुलिस पेट्रोलिंग पर सवाल खड़े कर दिए हैं। भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच