PM Modi Israel Visit: नेतन्याहू ने पहनी भारतीय पोशाक, पत्नी की ड्रेस से मैच हुआ पीएम मोदी का केसरिया रूमाल, VIDEO वायरल

PM Modi Israel Visit: नेतन्याहू ने पहनी भारतीय पोशाक, पत्नी की ड्रेस से मैच हुआ पीएम मोदी का केसरिया रूमाल, VIDEO वायरल

नई दिल्ली। भारत-इजराइल संबंधों की गर्मजोशी एक बार फिर दुनिया के सामने देखने को मिली, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इजरायल दौरे के दौरान स्वागत समारोह में एक खास सांस्कृतिक पल चर्चा का केंद्र बन गया। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा नेतन्याहू ने भारतीय अंदाज में पीएम मोदी का स्वागत किया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

पोशाक ने खींचा सबका ध्यान
तेल अवीव एयरपोर्ट पर पीएम मोदी पारंपरिक सफेद कुर्ता-पायजामा और जैकेट में नजर आए, जिसमें उन्होंने केसरिया रंग का पॉकेट स्क्वायर लगाया हुआ था। वहीं इजरायली प्रधानमंत्री की पत्नी सारा नेतन्याहू नारंगी-भगवा शेड की जैकेट में दिखाई दीं। दिलचस्प बात यह रही कि नेतन्याहू ने खुद इस रंग समानता की ओर इशारा करते हुए मजाकिया अंदाज में कहा- “देखो आपने क्या पहना है?” जिस पर पीएम मोदी मुस्कुराते हुए बोले- “हां, भगवा।” यह हल्का-फुल्का संवाद वहां मौजूद लोगों के साथ-साथ सोशल मीडिया यूजर्स को भी खूब पसंद आया।

‘केसर की भूमि और नवाचार की भूमि’ का मिलन
सोशल मीडिया पर इस दृश्य को भारत और इजराइल की दोस्ती का प्रतीक बताया जा रहा है। यूजर्स इसे “Saffron Nation meets Innovation Nation” यानी केसर की भूमि और नवाचार की भूमि का सांस्कृतिक संगम बता रहे हैं। इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने भी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि उन्होंने अपने मित्र प्रधानमंत्री मोदी को पारंपरिक भारतीय परिधान पहनकर सरप्राइज देने की कोशिश की।

Read More Flydubai Flight FZ1073: को-पायलट की खतरनाक साजिश का खुलासा! कप्तान पर हमला कर विमान को क्रैश कराने की थी कथित योजना

भारत-इजराइल रिश्तों का मजबूत संदेश 
विशेषज्ञों का मानना है कि यह केवल एक औपचारिक स्वागत नहीं बल्कि दोनों देशों के बीच गहरे रणनीतिक और सांस्कृतिक संबंधों का प्रतीकात्मक संदेश भी है। रक्षा, तकनीक, कृषि और नवाचार के क्षेत्र में भारत-इजराइल साझेदारी लगातार मजबूत होती जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा द्विपक्षीय सहयोग, निवेश और तकनीकी साझेदारी को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है।

Tags:

Latest News

Metformin Anti-Aging: क्या डायबिटीज की दवा धीमी कर सकती है उम्र बढ़ने की प्रक्रिया? जानें रिसर्च Metformin Anti-Aging: क्या डायबिटीज की दवा धीमी कर सकती है उम्र बढ़ने की प्रक्रिया? जानें रिसर्च
Gold in Dream: सपने में सोना मिलना शुभ या अशुभ? जानें गहने पहनने और सोना खोने का मतलब
गुमा सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली राशि, ब्रांच मैनेजर व सुपरवाइजर पर भी एफआईआर
नियम ताक पर: दूसरी पत्नी अपात्र, फिर भी बेटे को बना दिया भृत्य; सर्विस बुक पर अफसर के दस्तखत तक नहीं
पदानुक्रम तार-तार: जूनियर के हाथ कमान, दबाव में हस्ताक्षर करने को मजबूर सीनियर मुख्य अभियंता 
कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण