‘टेक्नोलॉजी बनाता भी है, अपनाता भी है भारत’: AI इम्पैक्ट समिट में पीएम मोदी का MANAV विजन....

‘टेक्नोलॉजी बनाता भी है, अपनाता भी है भारत’: AI इम्पैक्ट समिट में पीएम मोदी का MANAV विजन....

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के भारत मंडपम में आयोजित ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विजन को वैश्विक मंच पर रखा। उन्होंने कहा कि भारत केवल नई तकनीक विकसित करने वाला देश नहीं, बल्कि उसे तेज़ी से अपनाने और जन-जन तक पहुंचाने वाला राष्ट्र भी है। प्रधानमंत्री ने भारत को दुनिया का सबसे बड़ा युवा देश और उभरते टेक टैलेंट का केंद्र बताते हुए कहा कि AI के क्षेत्र में युवाओं की बढ़ती भागीदारी गर्व का विषय है। उनके अनुसार, जिस गति से नई पीढ़ी AI को स्वीकार कर रही है, वह अभूतपूर्व है और यही भारत की असली ताकत है।

समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी का जिक्र करते हुए पीएम ने इसे ऐतिहासिक अवसर बताया। उन्होंने कहा कि यह मंच केवल तकनीकी चर्चा का नहीं, बल्कि मानवता के भविष्य की दिशा तय करने का अवसर है। AI आज विकास की रफ्तार को नई परिभाषा दे रहा है और मानव क्षमताओं को कई गुना बढ़ा रहा है।

प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि असली सवाल यह नहीं कि AI भविष्य में क्या कर सकता है, बल्कि यह है कि वर्तमान में हम इसे किस दिशा में ले जा रहे हैं। उन्होंने चेताया कि AI के दौर में इंसान को सिर्फ डेटा पॉइंट या कच्चे माल तक सीमित नहीं होने देना चाहिए। तकनीक का लोकतंत्रीकरण आवश्यक है, ताकि यह समावेश और सुधार का माध्यम बने, विशेषकर ग्लोबल साउथ के देशों के लिए। इस अवसर पर पीएम मोदी ने ‘MANAV’ विजन प्रस्तुत किया, जिसमें AI को नैतिकता, जवाबदेही, राष्ट्रीय संप्रभुता, सुलभता और वैधता के सिद्धांतों पर आधारित करने की बात कही गई है। उनका संदेश स्पष्ट था, AI का विकास मानव-केंद्रित और जिम्मेदार होना चाहिए।

Read More LPU में रेप की अफवाह के बाद भड़का विवाद, हाईवे जाम और आगजनी के बीच परीक्षाएं टलीं

उन्होंने विश्वास जताया कि भारत के पास प्रतिभा, ऊर्जा क्षमता और स्पष्ट नीतिगत दृष्टि तीनों मौजूद हैं। समिट के दौरान तीन भारतीय कंपनियों द्वारा अपने AI मॉडल और ऐप लॉन्च किए जाने को उन्होंने देश की बढ़ती नवाचार क्षमता का प्रमाण बताया। अपने संबोधन के समापन में प्रधानमंत्री ने कहा कि आज दुनिया दो नजरियों में बंटी है, कुछ लोग AI में खतरा देखते हैं, जबकि कुछ इसमें अवसर। भारत भय से नहीं, भविष्य की संभावनाओं से प्रेरित है। AI में भारत को अपना भाग्य और भविष्य दोनों दिखाई देते हैं।

Read More 9 साल की बच्ची के पेट में क्या जमा था? ऑपरेशन के बाद डॉक्टर भी हुए हैरान, निकला 1 किलो बालों का गुच्छा

Latest News

पति के घर से निकलते ही कमरे में बंद हुई रोजी… फिर जो हुआ, दरवाजा तोड़कर देखी तो उड़ गए होश पति के घर से निकलते ही कमरे में बंद हुई रोजी… फिर जो हुआ, दरवाजा तोड़कर देखी तो उड़ गए होश
9 साल की बच्ची के पेट में क्या जमा था? ऑपरेशन के बाद डॉक्टर भी हुए हैरान, निकला 1 किलो बालों का गुच्छा
Hingoli Earthquake: कुछ घंटों में दो बार कांपी धरती, 4.5 तीव्रता के झटके से हड़कंप; प्रशासन अलर्ट
IND vs PAK Final: अभिषेक का तूफान, तिलक का फिनिश… पाकिस्तान को 19 रन से हराकर भारत ने फिर जीता गोल्ड
1750 रुपए लिए, 5 रुपए में पैड, विरोध किया तो नंबर काटने की धमकी… मल्हार स्कूल में बवाल
पितृ पक्ष में आज क्यों भूखी-प्यासी रहेंगी माताएं? व्रत के पीछे छिपी है त्याग और बलिदान की ऐसी कथा, जानकर चौंक जाएंगे
जंतर-मंतर प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रोटेस्ट मामले में 3 FIR दर्ज
नाबालिग छात्रा को अगवा कर बेरहमी से पीटा, नशीला इंजेक्शन लगाकर किया गैंगरेप, 2 आरोपी गिरफ्तार
श्री सिटी की फार्मा कंपनी में जोरदार धमाका, बॉयलर फटने से 5 मजदूरों की मौत; 10 से ज्यादा घायल
कोरी डैम में ‘लूटेरों का राज’, बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरा, पीटा और लूटकर भागे बदमाश
सुपरनोवा में हुई युवक की मौत से मचा हड़कंप, 43वीं मंजिल से गिरने की घटना ने खड़े किए कई सवाल, CCTV खंगाल रही पुलिस
बिलासपुर की लाइब्रेरियों में विवाद से मचा हड़कंप, कोचिंग संचालक पर छात्रों से बदसलूकी और धमकी के आरोप; CCTV ने बढ़ाया मामला