तेलंगाना में भीषण हादसा, दवा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद लगी आग, 8 मजदूरों की मौत, कई झुलसे

तेलंगाना में भीषण हादसा, दवा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद लगी आग, 8 मजदूरों की मौत, कई झुलसे

तेलंगाना में भीषण हादसा, दवा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद लगी आग, 8 मजदूरों की मौत, कई झुलसे

तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में पाशमिलाराम औद्योगिक क्षेत्र की एक केमिकल फैक्ट्री में हुए जोरदार विस्फोट में 8 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक घायल हुए हैं। धमाका इतना तेज था कि मजदूर 100 मीटर दूर जा गिरे। फैक्ट्री में आग लगने के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और आसपास के लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी। राहत कार्य जारी है।

संगारेड्डी: तेलंगाना के संगारेड्डी जिले स्थित पाशमिलाराम औद्योगिक क्षेत्र की एक केमिकल फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि 15 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार विस्फोट के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। फैक्ट्री में आग पर काबू पाने के लिए मौके पर दमकल की 11 गाड़ियां जुटी हैं। कई मजदूरों के अब भी अंदर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ। यहां माइक्रोक्रिस्टलाइन सेलुलोज और अन्य फार्मा एक्सीपिएंट्स बनाने वाली कंपनी सिगाची इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड की एक यूनिट में अचानक जोरदार धमाका हुआ। पटनचेरू पुलिस स्टेशन के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 5 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारी ने बताया, "पांच मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। तीन अन्य ने पटनचेरू के अस्पताल में दम तोड़ दिया।" उन्होंने बताया कि दो अन्य लोगों की हालत गंभीर है।

100 मीटर दूर जा गिरे मजदूर पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि विस्फोट की वजह से इंडस्ट्रियल शेड के चिथड़े उड़ गए। धमाका इतना जोरदार था कि कुछ मजदूर करीब 100 मीटर दूर जा गिरे। एक अधिकारी ने बताया, “लगभग सभी मजदूर फैक्ट्री से बाहर निकल आए, लेकिन कुछ मजदूरों के अभी भी के अंदर फंसे होने की आशंका है।”

Read More देवास में तिरंगा यात्रा के बीच मचा हड़कंप! DJ की तेज आवाज से भड़की मधुमक्खियां, खेतों में भागे लोग; कई घायल

लोगों को सांस लेने में दिक्कतें अधिकारियों ने बताया है कि हादसे में आस-पास की बिल्डिंगों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। विस्फोट के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई है। आसपास के क्षेत्रों में काला धुआं फैलने से लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने की शिकायत भी सामने आई है। एहतियात के तौर पर आसपास के इलाके से लोगों को बाहर निकाला जा रहा है।

Read More शादी के 5 दिन बाद ‘दुल्हन’ गायब! घर से लाखों के जेवर-नकदी लेकर फरार होने का आरोप, आगरा में कोर्ट के आदेश पर FIR

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

बेमेतरा में प्रमोशन का बड़ा खेल पुरानी एसीआर की ग्रेडिंग बदलकर अफसर को मिला उच्च पद बेमेतरा में प्रमोशन का बड़ा खेल पुरानी एसीआर की ग्रेडिंग बदलकर अफसर को मिला उच्च पद
मोपका में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी, एक आरोपी गिरफ्तार
रात्रि गश्त में चाकूबाज गिरफ्तार, बटनदार चाकू जब्त, आरोपी पर कई थानों में दर्ज हैं आपराधिक मामले
शराब के नशे में पड़ोसी के घर घुसकर मारपीट, निगरानी बदमाश और पत्नी गिरफ्तार
साइबर अपराध पर आईजी की सख्ती, साइबर पोर्टल पर रोजाना लॉगिन अनिवार्य, फर्जी सिम बेचने वाले एजेंटों पर FIR के निर्देश
स्थगन आदेश के बावजूद नामांतरण का आरोप! तखतपुर में राजस्व विभाग पर उठे सवाल, SDM बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई
मिड-डे मील की थाली में मिली काली गोलीनुमा चीज, 30 छात्राओं को पेट दर्द; बेमेतरा के स्वामी आत्मानंद स्कूल में हड़कंप
व्यक्तिगत प्रचार के लिए नहीं है जनहित याचिका , कथित पत्रकार की पीआईएल हाईकोर्ट से ख़ारिज
10 दिन पहले खरीदी ई-स्कूटी बनी आफत! तड़के धमाके के साथ घर में लगी आग, मां-बेटी 60% झुलसीं; सामान जलकर खाक
‘जिसे खोज रहा था, उसी की हत्या का आरोपी निकला!’ CCTV से खुला राज, पुणे में 9 साल की मासूम के केस में पड़ोसी गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर में बारिश बनी आफत! हाईवे पर पहाड़ का मलबा, सैकड़ों वाहन फंसे; बच्चों को कंधे पर लेकर स्कूल पहुंच रहे अभिभावक
बिलासपुर में मूर्ति निर्माण पर सख्ती, पीओपी और रासायनिक रंगों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध