शिक्षक नहीं बना रक्षक: 'नंबर बढ़ाने' का लालच देकर HOD ने किया दुष्कर्म, छात्रा की शिकायत पर प्रोफेसर गिरफ्तार

नई दिल्ली। शिक्षा की आड़ में शर्मनाक हरकत! बेंगलुरु के एक प्राइवेट कॉलेज में पढ़ने वाली BCA छात्रा ने अपने HOD पर यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है। छात्रा का दावा है कि प्रोफेसर ने पढ़ाई और अटेंडेंस में मदद के बहाने उसे अपने जाल में फंसाया। आरोपी HOD संजीव कुमार मंडल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

संजीव कुमार मंडल ने कथित तौर पर BCA की छात्रा को अपने घर बुलाया और कहा कि ये स्पेशल क्लास है। सूत्रों के मुताबित, दो दिन पहले तिलकनगर पुलिस स्टेशन में छात्रा की शिकायत के बाद उसे गिरफ्तार किया गया है। प्रोफेसर ने छात्रा से उसकी पढ़ाई और कम अटेंडेंस में मदद करना का वादा किया था। उसने छात्रा की मां का विश्वास जीतने के लिए उनसे बात भी की थी। जब छात्रा 25 सितंबर को आरोपी के घर गई तो इसे पता चला कि उसके परिवार वाले वहां मौजूद नहीं थे।

छात्रा ने आरोप लगाया कि प्रोफेसर ने अपने घर पर उसके साथ बदतमीजी की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रोफेसर ने उसे भरोसा दिया था कि अगर वो उसकी बात मानेगी तो उसके नंबर और अटेंडेंस बढ़ जाऐंगे। प्रोफेसर के दुर्व्यवहार से परेशान छात्रा ने घटना की जानकारी अपने माता-पिता को दी, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामले की जांच जारी है।

Read More सोनीपत में STF की कार्रवाई, रोहित गोदारा गैंग के 7 सदस्य गिरफ्तार, कारतूस और पिस्टल जब्त

लेखक के विषय में

More News

महिला DSP कल्पना वर्मा ने तोड़ी चुप्पी कहा मुझ पर लगे आरोप निराधार, ठगी करने वाला व्यवसायी महादेव ऐप से जुड़ा!

राज्य

कोलकाता में रचा इतिहास: ब्रिगेड मैदान पर 5 लाख लोगों ने एक साथ किया गीता पाठ कोलकाता में रचा इतिहास: ब्रिगेड मैदान पर 5 लाख लोगों ने एक साथ किया गीता पाठ
कोलकाता: कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आज आस्था का ऐसा अद्भुत समागम देखने को मिला, जब लाखों लोगों...
गोवा नाइटक्लब हादसे के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन: मैनेजर गिरफ्तार, मालिक की धरपकड़ जारी, सरकार हुई सख्त
तीन नाबालिग छात्राएं रहस्यमय ढंग से लापता, टीचर का कॉल बन गया परिवार के लिए संकट
आठ साल की न्याय संग्राम के बाद मिली जीत: वैज्ञानिक निशांत अग्रवाल बरी, जासूसी का दाग मिटा
तेंदुए का कहर जारी: 8 महीनों में तीसरी बार गई बच्चों की जान, कोयंबटूर में दहशत