गाजियाबाद में STF ने फर्जी दूतावास का किया पर्दाफाश, 44 लाख नगद, डिप्लोमैटिक गाड़ियां बरामद

गाजियाबाद में STF ने फर्जी दूतावास का किया पर्दाफाश, 44 लाख नगद, डिप्लोमैटिक गाड़ियां बरामद

गाजियाबाद में STF ने फर्जी दूतावास का किया पर्दाफाश, 44 लाख नगद, डिप्लोमैटिक गाड़ियां बरामद

उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने गाजियाबाद में फर्जी दूतावास का भंडाफोड़ किया। बरामद किए गए 44 लाख नगद, डिप्लोमैटिक नंबर प्लेट वाली गाड़ियां और कई कूटरचित दस्तावेज।

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश एसटीएफ की नोएडा यूनिट ने गाजियाबाद के कविनगर इलाके में चल रहे एक अवैध दूतावास का पर्दाफाश किया है। इस मामले में एसटीएफ ने हर्ष वर्धन जैन पुत्र जे डी जैन को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह फर्जी और अवैध दूतावास चला रहा था। इस अवैध दूतावास से भारी मात्रा में नकद राशि और डिप्लोमैटिक नंबर प्लेट वाली कई गाड़ियां बरामद की गई हैं। मामले की जांच जारी है।

दलाली, हवाला और पीएम संग तस्वीरें लोगों को अपने प्रभाव में लाने के लिए उसने कई तरह के हथकंडे अपनाए हुए थे। जैसे प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और कई अन्य गणमान्य लोगों के साथ अपनी मॉर्फ़ की हुई फोटो लोगों को दिखाता था। इसका मुख्य काम कंपनियों और प्राइवेट व्यक्तियों को बाहर के देशों में काम दिलाने के नाम पर दलाली करना तथा शेल कंपनियों के माध्यम से हवाला रैकेट चलाना है ।

हर्षवर्धन के पूर्व में चंद्रास्वामी और अदनान खगोशी (इंटरनेशनल आर्म्स डीलर) से भी संपर्क में होना ज्ञात हुआ है। 2011 में हर्षवर्धन से अवैध सैटेलाइट फ़ोन भी बरामद हुआ था। इसका शिकायत थाना कविनगर में दर्ज है। फिलहाल इस मामले की शिकायत थाना कविनगर गाजियाबाद में दर्ज हो गई है। जांच के आधार पर आगे का एक्शन लिया जाएगा।

Read More 'युवाओं के लिए कैसे आदर्श?' समय रैना पर सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी, 10 लाख का जुर्माना

गाड़ी, पैसा, जाली दस्तावेज, क्या-क्या हुआ बरामद 

Read More Supreme Court में हाई-वोल्टेज हंगामा! जजों से तीखी बहस, दस्तावेज फेंकने के आरोप में प्रबल प्रताप समेत दो छात्र गिरफ्तार

1-डिप्लोमैटिक नम्बर प्लेट लगी चार गाड़ियाँ
2- माइक्रोनेशन देशों के 12 डिप्लोमेटिक पासपोर्ट 
3- विदेश मंत्रालय की मोहर लगी कूटरचित दस्तावेज
4- कूटरचित दो पैनकार्ड 
5- विभिन्न देशों और कंपनियों की 34 मोहरें 
6- 2 कूटरचित प्रेस कार्ड 
7- 44,70000 रुपए नगद 
8- कई देशों की विदेशी मुद्रा 
9- कई कंपनियों आदि के दस्तावेज 
10- 18 डिप्लोमेटिक नंबर प्लेट

Latest News

NH-49 जाम करने वालों पर पुलिस सख्त! चक्काजाम के बाद 5 नामजद समेत कई लोगों पर केस दर्ज NH-49 जाम करने वालों पर पुलिस सख्त! चक्काजाम के बाद 5 नामजद समेत कई लोगों पर केस दर्ज
CJP संसद मार्च के दौरान जंतर-मंतर पर तनाव, बैरिकेडिंग के पास प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की; कई हिरासत में
1000 करोड़ के कथित घोटाले में बड़ा एक्शन! कारोबारी महेंद्र गोयनका गिरफ्तार, 10 दिन की रिमांड
Sonam Wangchuk Demand: भूख हड़ताल खत्म करने के लिए सोनम वांगचुक ने सरकार के सामने रखीं तीन शर्तें, अस्पताल से किया बड़ा दावा
पुराना फोन बेचने से पहले सिर्फ Factory Reset न करें! ये 6 जरूरी स्टेप्स भूल गए तो डेटा हो सकता है लीक
बिस्तर पर जाते ही उड़ जाती है नींद? एक्सपर्ट्स की ये आसान ट्रिक्स दिला सकती हैं सुकून भरी नींद
गाड़ियों की डिलीवरी के लिए 1 महीने की वेटिंग, 4 महीने में ही कम पड़ गया सब्सिडी का 100 करोड़ का बजट
अफसरशाही की लेटलतीफी: अनुबंध रिन्यू नहीं होने से कबाड़ बनीं फूड टेस्टिंग वैन, 33 जिलों में मिलावटखोरों पर कार्रवाई ठप
राजधानी के 4 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में रामभरोसे चल रहीं सर्जरी: ऑपरेशन के दौरान खून की जरूरत पड़े तो रेफर करने के अलावा कोई विकल्प नहीं
गश्त छोड़ 'चुस्की' में मस्त हैं साहब, सिरगिट्टी में अपराधियों की मौज: सटोरिया सरेआम कह रहा- 'दोनों साहब को जाता है महीने का चढ़ावा'
कर्मचारियों के नाम पर 172 करोड़ की हेराफेरी: पूर्व आबकारी एमडी त्रिपाठी गिरफ्तार, 20 जुलाई तक रिमांड पर; रामगोपाल अग्रवाल से होगी पूछताछ
रायपुर डेयरी कॉलेज: 6 साल का इंतजार होगा खत्म, अगस्त में शुरू होगा शैक्षणिक डेयरी प्लांट; पढ़ाई के साथ कमाई भी कर सकेंगे विद्यार्थी