यमुना में मौत का मंजर: मथुरा नाव हादसे के बाद रेस्क्यू तेज, 20 मोटरबोट के साथ जारी तलाश, 7 श्रद्धालु अब भी लापता, 10 शव पंजाब रवाना

यमुना में मौत का मंजर: मथुरा नाव हादसे के बाद रेस्क्यू तेज, 20 मोटरबोट के साथ जारी तलाश, 7 श्रद्धालु अब भी लापता, 10 शव पंजाब रवाना

मथुरा। Mathura में यमुना नदी में हुए दर्दनाक नाव हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। National Disaster Response Force (NDRF) और State Disaster Response Force (SDRF) की टीमें शनिवार सुबह फिर से 20 मोटरबोट के साथ नदी में उतरीं, जहां लापता श्रद्धालुओं की तलाश तेज कर दी गई है। हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 7 श्रद्धालु अब भी लापता बताए जा रहे हैं।

प्रशासन के अनुसार, बचाव अभियान करीब 10 किलोमीटर के दायरे में चलाया जा रहा है, लेकिन लापता लोगों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। शुक्रवार को हुए इस हादसे में मोटरबोट पैंटून पुल के पीपे से टकराकर पलट गई थी, जिससे उसमें सवार 37 से अधिक श्रद्धालु यमुना में गिर गए। मौके पर मौजूद स्थानीय गोताखोरों और बचाव दल ने 22 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया था।madik-family-1775889471741

यह श्रद्धालु Ludhiana से आए थे और वृंदावन के केशीघाट से देवराहा बाबा के दर्शन के लिए यमुना पार कर रहे थे। तेज बहाव और निर्माण कार्य के दौरान असंतुलन के कारण यह हादसा हुआ। हादसे के बाद से ही लापता श्रद्धालुओं के परिजन नदी किनारे डटे हुए हैं और अपनों के सुरक्षित मिलने की उम्मीद में इंतजार कर रहे हैं।

Read More सुपरनोवा में हुई युवक की मौत से मचा हड़कंप, 43वीं मंजिल से गिरने की घटना ने खड़े किए कई सवाल, CCTV खंगाल रही पुलिस

इस बीच, जिन 10 श्रद्धालुओं की मौत हुई है, उनके शव पोस्टमार्टम के बाद एंबुलेंस के जरिए पंजाब भेज दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और हादसे के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि लापता लोगों की तलाश तब तक जारी रहेगी, जब तक सभी का पता नहीं चल जाता।

Read More Supreme Court: स्कूलों की मॉर्निंग असेंबली में रोज संविधान की प्रस्तावना पढ़ाने की PIL खारिज, SC ने कहा- कक्षा 6 से सिलेबस में शामिल

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार