खन्ना ढाबा फायरिंग केस में बड़ा खुलासा: सिद्धू मूसेवाला के पूर्व मैनेजर शगनप्रीत का नाम सामने, माता-पिता गिरफ्तार

खन्ना ढाबा फायरिंग केस में बड़ा खुलासा: सिद्धू मूसेवाला के पूर्व मैनेजर शगनप्रीत का नाम सामने, माता-पिता गिरफ्तार

फतेहगढ़ साहिब: Khanna के चर्चित ‘प्रेम वैष्णो ढाबा’ फायरिंग मामले में पुलिस जांच ने बड़ा मोड़ ले लिया है। 50 लाख रुपये की रंगदारी और अंधाधुंध फायरिंग की इस सनसनीखेज वारदात में अब दिवंगत पंजाबी गायक Sidhu Moosewala के पूर्व मैनेजर शगनप्रीत सिंह को मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शगनप्रीत के माता-पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार शगनप्रीत सिंह Australia में रह रहा है और वहीं से कथित तौर पर अपने नेटवर्क को संचालित कर रहा था। जांच एजेंसियों का दावा है कि उसके माता-पिता सौदागर सिंह और दलजीत कौर लगातार बेटे के संपर्क में थे और पंजाब में सक्रिय शूटरों व सहयोगियों के साथ तालमेल बनाए हुए थे। खन्ना पुलिस ने दोनों को फतेहगढ़ साहिब जिले के गांव चढ़ी से गिरफ्तार किया है।

गौरतलब है कि 1 मई को बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने ‘प्रेम वैष्णो ढाबा’ पर फायरिंग की थी। आरोप है कि ढाबा मालिक से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी और रकम देने से इनकार करने पर वारदात को अंजाम दिया गया। इस मामले में पुलिस पहले ही दो मुख्य शूटरों समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। अब जांच का फोकस इस पूरे अंतरराष्ट्रीय गैंगस्टर नेटवर्क और इसके आर्थिक लिंक पर केंद्रित हो गया है।

Read More DJB टेंडर केस में ACB का बड़ा एक्शन: पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, 1.52 करोड़ की कथित रिश्वत और ई-मेल चैट से खुली ‘टेंडर सेटिंग’ की जांच

Punjab Police का कहना है कि पूछताछ के दौरान कई और अहम खुलासे हो सकते हैं। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि विदेश में बैठकर पंजाब में रंगदारी और फायरिंग की साजिश किस तरह संचालित की जा रही थी। पुलिस को उम्मीद है कि गिरफ्तार आरोपियों और शगनप्रीत के माता-पिता से मिले इनपुट के आधार पर गैंग से जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंच बनाई जा सकेगी।

Read More सरहदें रोक न सकीं रिश्तों की डोर! ऑपरेशन सिंदूर के बाद 150 पाकिस्तानी दुल्हनों ने भारत में रचाई शादी

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

CG BREAKING: शेरनी के हमले में युवक की मौत, शावक के साथ इलाके में घूमने की सूचना से ग्रामीणों में  हड़कंप CG BREAKING: शेरनी के हमले में युवक की मौत, शावक के साथ इलाके में घूमने की सूचना से ग्रामीणों में हड़कंप
भेष बदलकर हो रही थी गांजे की तस्करी, दो आरोपी चढ़े आरपीएफ के हत्थे
प्रशासनिक सर्जरी: राज्य सरकार ने जारी की 31 IPS अफसरों की तबादला सूची, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
गैस एजेंसी पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 939 सिलेंडर जब्त
महामाया मंदिर गेट के पास भाजपा से जुड़े दो पक्ष आपस में भिड़े, महिला नेत्री का युवक को चप्पल से पीटने का वीडियो हुआ वायरल
पार्किंग में खड़ी एक्टिवा हुई चोरी, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
तखतपुर के जंगल में खौफनाक हमला: युवक पर शेरनी ने किया हमला, मौके पर मौत; शावक के साथ इलाके में मौजूदगी से बढ़ी दहशत
शराब के लिए नहीं दिए पैसे तो कर दिया चाकू से हमला, धारदार हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार
रायपुर में सड़क सुरक्षा और नशामुक्ति का संदेश, शंकर नगर चौक पर चला ‘हेलमेट अपनाएं, नशा नहीं’ जागरूकता अभियान
36 घंटे हिरासत के बाद शरीर पर चोट के निशान! परिवार का दावा- ‘10-12 पुलिसकर्मियों ने लाठियों से पीटा, हत्या कबूलने का दबाव बनाया’, देखे वीडियो
लखनऊ अलीगंज अग्निकांड: 60 दिन बाद SIT की रिपोर्ट शासन को, अब तय होगी जिम्मेदारी; पीड़ित परिवारों को कार्रवाई का इंतजार
मणिपुर फिर सुलगा! सेनापति में घरों में आगजनी के बाद भारी गोलीबारी, CRPF जवान घायल; NH-2 पर चक्काजाम