NEET पेपर लीक पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सवाल: “आखिर कब सीखेगा सिस्टम?”, NTA की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

NEET पेपर लीक पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सवाल: “आखिर कब सीखेगा सिस्टम?”, NTA की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

नई दिल्ली। NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कड़ा रुख अपनाते हुए परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर गंभीर चिंता जताई। सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत ने टिप्पणी की कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि बार-बार पेपर लीक जैसी घटनाएं सामने आने के बावजूद व्यवस्था अब तक कोई ठोस सबक नहीं सीख पाई है। कोर्ट की यह टिप्पणी उस याचिका पर सुनवाई के दौरान आई, जिसमें राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की भूमिका और परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाए गए हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने मामले में केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्रालय को नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा है। साथ ही अदालत ने NTA से भी पूछा है कि पिछली सुनवाई में जिस मॉनिटरिंग कमेटी के गठन का निर्देश दिया गया था, उसका क्या हुआ। अदालत ने यह स्पष्ट संकेत दिए कि परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना अब बेहद जरूरी हो गया है। इस पूरे मामले की जांच पहले ही केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंपी जा चुकी है।

यह याचिका फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) की ओर से दायर की गई थी, जिसमें आरोप लगाया गया है कि NEET-UG 2026 परीक्षा के आयोजन में गंभीर स्तर की प्रणालीगत विफलताएं हुईं। याचिकाकर्ताओं ने अदालत से मांग की है कि NTA को या तो पूरी तरह बदला जाए या उसका व्यापक पुनर्गठन किया जाए। साथ ही न्यायिक निगरानी में दोबारा परीक्षा आयोजित कराने की मांग भी की गई है, ताकि लाखों छात्रों का भरोसा बहाल हो सके।

Read More छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, 5 जिलों में एक साथ छापेमारी; 16 टीमें जांच में जुटीं, बर्बरीक कंपनी भी रडार पर

याचिका में यह भी कहा गया है कि जब तक कोई नई स्वतंत्र और तकनीकी रूप से सक्षम परीक्षा एजेंसी गठित नहीं होती, तब तक परीक्षा प्रक्रिया की निगरानी सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली हाई-लेवल कमेटी करे। इस समिति में साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ और फोरेंसिक विशेषज्ञ को भी शामिल करने की मांग की गई है। अदालत अब इस मामले को शिक्षा व्यवस्था और प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता से जुड़े बड़े मुद्दे के तौर पर देख रही है।

Read More 12 साल की छात्रा के साथ कथित दुराचार के प्रयास मामले में प्रधानपाठक को राहत नहीं, छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने खारिज की जमानत

देशभर के लाखों मेडिकल अभ्यर्थियों के भविष्य से जुड़े इस मामले ने एक बार फिर परीक्षा सुरक्षा और पारदर्शिता पर राष्ट्रीय बहस छेड़ दी है। लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों के बीच सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी को शिक्षा व्यवस्था में बड़े सुधारों की दिशा में महत्वपूर्ण संकेत माना जा रहा है।

Latest News

ABVU में छात्रों के बीच जंग, क्लास से कैंटीन तक चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल ABVU में छात्रों के बीच जंग, क्लास से कैंटीन तक चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल
तीन दिन में उजाड़ा गांव, अब छह जगहों पर भटक रहे परिवार, न्याय के लिए सड़क पर लेटकर निकाली दंडवत यात्रा, एसईसीएल प्रबंधन के खिलाफ फूटा गुस्सा
बनराकस की एंट्री से फुलेरा में भूचाल, सचिव जी के सामने नई मुसीबत, प्राइम वीडियो ने 'पंचायत 5' का ट्रेलर किया रिलीज
सोमनाथ दर्शन पर निकले बुजुर्गों की यात्रा बनी मुसीबत, सड़क पर बैठकर गुजारने पड़ रहे घंटे, खाने से लेकर ठहरने तक बदइंतजामी, जिम्मेदार कोच भी नदारद
बैलाडीला में माइनिंग वेस्ट का पहाड़ खिसकने से मचा हड़कंप, कांग्रेस ने बनाई 7 सदस्यीय जांच टीम, पर्यावरणीय नुकसान की होगी जांच
तालाब में डूबा 24 साल का युवक, 20 घंटे बाद भी नहीं मिला शव, गोताखोरों की तलाश जारी
नंदकुमार साय के पैर में लगी चोट, CM विष्णुदेव साय ने दिखाई संवेदनशीलता, हेलीकॉप्टर से रायपुर लाकर अस्पताल में कराया भर्ती
आज होगा हरि-हर मिलन, महादेव श्रीहरि को सौंपेंगे सृष्टि के संचालन का भार
पंजाब चुनाव 2027: भाजपा ने बनाई 19 सदस्यीय चुनाव समिति, सुनील जाखड़ और रवनीत बिट्टू को मिली अहम जिम्मेदारी
ध्रुव राठी की बढ़ीं कानूनी मुश्किलें, 2018 के मानहानि मामले में साकेत कोर्ट ने जारी किया गैर-जमानती वारंट
जगदलपुर में अवैध शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, 140 पेटी गोवा शराब जब्त; दो नाबालिग समेत तीन पकड़े गए
भीषण सड़क हादसा: भजन गाने जा रहे तीन ग्रामीणों की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे के बाद बस चालक फरार